- Next story श्री गंगानगर में दुष्कर्म के अड्डे बनी तीन होटलों को मिट्टी में मिलाया। ऐसी कार्यवाही राजस्थान भर में होनी चाहिए। ============== एक जुलाई को राजस्थान के श्रीगंगानगर में होटल जॉय इन, होटल ड्रीम और होटल सफायर पर जेसीबी चलाकर मिट्टी में मिला दिया गया।आरोप है कि होटलें दुष्कर्म के अड्डे बनी हुई थी। हाल ही में एक मामला एक नाबालिग का सामने आया। इन होटलों के संचालकों ने नाबालिग को अपने होटल में रखा और फिर कई युवकों से गैंग रेप करवाया। एक जुलाई को प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए इन होटलों पर जो कार्यवाही की उसकी अब सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। राजस्थान में संभवत: अब यह पहला अवसर होगा, जब दुष्कर्म के आरोप के मद्देनजर एक साथ तीन होटलों पर जेसीबी चलाई गई। स्वाभाविक है कि इतनी बड़ी कार्यवाही से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सहमति ली होगी। श्रीगंगानगर में होटलों पर जो कार्यवाही हुई वैसी कार्यवाही राजस्थान भर में होना चाहिए। असल में राजस्थान के शहरों में अनेक होटलों में महिलाओं के साथ दुष्कर्म होते हैं। कई बार तो क्षेत्रीय नागरिक भी शिकायत करते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की जाती। अनेक बार बलात्कार की शिकार युवती होटल का नाम भी बताती है, लेकिन फिर भी कार्यवाही नहीं होती। श्रीगंगानगर के प्रशासन ने तीन होटलों पर जेसीबी चलाकर सराहनीय काम किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को चाहिए कि श्रीगंगानगर जैसी कार्यवाही राजस्थान भर में करवाई जाए। तभी होटल संचालकों में भय होगा। बलात्कार की घटना के बाद कोई होटल संचालक अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकता है। जिस होटल में दुष्कर्म हुआ, उसके लिए होटल का मालिक भी जिम्मेदार है। कई बार देखा गया है कि मोटे किराये के लालच में संदिग्ध व्यक्तिों को होटल का कमरा दे दिया जाता है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 02-07-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
- Previous story राजस्थान में भजनलाल शर्मा ही भाजपा के सबसे बड़े चेहरे। ऐसा अभिनंदन समारोह भी प्रदर्शित हुआ। यमुना जल पर हरियाणा के साथ एग्रीमेंट होने से राजनीति में कद और बढ़ा। =============================== 29 जून को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यमुना नदी के पानी को शेखावाटी क्षेत्र में लाने को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ एग्रीमेंट किया। इस ऐतिहासिक एग्रीमेंट को करने के बाद 30 जून को जब सीएम शर्मा जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे तो उनका जबरदस्त स्वागत किया। मंत्रिमंडल के अधिकांश सदस्य एयरपोर्ट पर मौजूद थे। भाजपा के दिग्गज नेता माने जाने वाले सतीश पूनिया, राजेंद्र राठौड़ भी स्वागत के लिए आतुर थे। एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री आवास तक भजनलाल शर्मा और मंत्रियों ने बस में सफर किया। मार्ग में जगह जगह खड़े लोगों ने भजनलाल शर्मा के समर्थन में नारे लगाए। मुख्यमंत्री आवास पर हुए अभिनंदन समारोह में भी भाजपा के नेताओं ने एक स्वर से सीएम शर्मा की प्रशंसा की। यमुना का पानी राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में लाने का जो प्रयास भजनलाल शर्मा ने किया उसे नेताओं ने प्रदेश के विकास में मील का पत्थर बताया। अभिनंदन समारोह में ऐसा प्रदर्शित किया गया कि राजस्थान में अब भजनलाल शर्मा ही भाजपा के सबसे बड़े चेहरे हैं। एक तरफ से ऐतिहासिक एग्रीमेंट का पूरा श्रेय सीएम शर्मा को ही दिया गया। खुद सीएम शर्मा ने कहा कि मेरे लिए यह भावुक क्षण है। मुझे आज यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि जल्द ही शेखावाटी के लोगों को यमुना का पानी पीने और सिंचाई के लिए मिलेगा। जो काम 32 वर्ष से लंबित था उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से पूरा किया जा हा है। समारोह में भाजपा के दिग्गज नेता राजेंद्र राठौड़ ने अपने गृह जिले चूरू से आए लोगों को मुख्यमंत्री के सामने खड़ा किया और यह बताया कि उनके समर्थन में चूरू से कितने लोग आए हैं। इस समारोह में सीएम शर्मा पूरे आत्मविश्वास से भरे नजर आए। उन्होंने कहा कि मैं जब ढाई वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री बना था, तब पहली प्राथमिकता पानी को दी थी। आज मैं कह सकता हंू कि ईआरसीपी, यमुना जल जैसी परियोजनाओं पर आम सहमति बनने के बाद राजस्थानी पानी के क्षेत्र में मजबूत स्थिति में होगा। प्रदेश के प्रत्येक गांव में नजल से जल पहुंचेगा। S.P.MITTAL BLOGGER ( 01-07-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
-
2 Jul, 2026
-
2 Jul, 2026
-
2 Jul, 2026
-
1 Jul, 2026
-
1 Jul, 2026
-
2 Jul, 2026
-
Extended Opportunity says:After Generating Millions Online, I've Created A Foolproof Money Making System,...
-
Extended Opportunity says:
-
http://bet-promokod.ru says:
More
Archives
-
2 Jul, 2026
-
2 Jul, 2026
-
2 Jul, 2026
-
1 Jul, 2026
