तो क्या सोनिया गांधी, राहुल गांधी और खडग़े ने वंदेमारतम गीत को पूरा गाने पर नाराजगी जताई? कांग्रेस मुख्यालय पर हुए ध्वजारोहण समारोह में कांग्रेस के नेता असहज हुए। ================ 13 अगस्त को दिल्ली में कांग्रेस के मुख्यालय में भी 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने ध्वजारोहण किया। ध्वजा रोहण के बाद जब राष्ट्रीय गीत वंदे मारतम गाया जा रहा था, तो बीच में ही कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया कांधी , मौजूद अध्यक्ष खरगे और लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी की नाराजगी देखने को मिली। असल में वंदेमारतम गीत को संवैधानिक दर्जा मिलने के बाद पूरा वंदेमातरम का गायन अनिवार्य हो गया है। किसी भी समारोह में उपस्थित लोग वंदे मातरम को बीच में नहीं रुकना चाहिए , जब कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम गीत गाया जा रहा था, तब दो पैराग्राफ के बाद सोनिया गांधी ने जानना चाहा कि पूरा वन्देमारतम गीत क्यों गाया जा रहा है? सोनिया की तरह खरगे ने भी नाराजगी दिखााई। इसी बीच राहुल गांधी ने जानना चाहा कि उनकी माताजी श्रीमती सोनिया गांधी किस पर नाराज है तो वीडियो में तीनों नेताओं की भूमिका बता रही कि वंदेमातरम को पूरा गाने पर असहज है। जबकि राहुल गांधी के पास खड़े कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अजय माकन बिना हिले डुले वंदे मातरम का गायन कर रहे है। तीन मिनट के वीडियो में सोनिया गांधी की नाराजगी पर कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि पूरा वंदे मातरम गायन अनिवार्य हो गया है, इसलिए बीच में गायन को बंद नहीं किया जा सकता। वायरल वीडियो में साफ पता चलता है कि भले ही सोनिया गांधी राहुल गांधी और खरगे गायन में खड़े रहे, लेकिन उन्होंने पूरे वंदे मातरम का उच्चारण नहीं किया। यहां यह उल्लेखनीय है कि पूरे वंदेमातरम पर मुस्लिम संगठनों ने ऐतराज जताया है। संगठनों के प्रतिनिधियों का कहना है कि दो पैराग्राफ के बाद वंदे मातरम गीत में हिंदू देवी देवताओं की स्तुति की गई है, इसलिए मुसलमान वंदे मातरम का गायन दर्जा देने का प्रस्ताव रखा गया, तब कांग्रेस समाजवादी पार्टी, डीएमके आदि विपक्षी दलों के सांसदों ने बहिष्कार किया था। यानी प्रस्ताव पर विपक्षी सांसदों ने अपनी सहमति नहीं दी। वंदेनमातरम गीत को संवैधानिक दर्जा मिलने के बाद कांग्रेस मुख्यालय में 15 अगस्त को पहला अवसर रहा, जब वरिष्ठ नेताओं के समक्ष पूरे वंदेमातरम का गायन हुआ। सोनिया गांधी और खडग़े की नाराजगी के सवाल पर कांग्रेस केवरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि सोनया गांधी पूरे वंदमारतम के गायन से नाराज नहीं थी। असल में राष्ट्ररीय अध्यक्ष खरगे के लिए कुर्सी लाने को कह गया था। जयराम रमेश की यह सफाई किसी के भी गले नहीं उतर रही है क्योंकि समारोह में खरगे के लिए कुर्सी लाई ही नहीं गई। वैसे भी तीन मिनट के वन्देमारतम को गाने के लिए कुर्सी पर बैठने की कोई आवश्यकता नहीं है। खरगे तो 82 वर्ष की उम्र में भी राज्यसभा में लगातार खड़े रहते हैं। S.P.MITTAL BLOGGER ( 15-08-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511

You may also like...