- Next story राजस्थान में शहरी निकाय और पंचायती राज का चुनाव कांग्रेस ठेके पर लड़ेगी? चार उम्मीदवारों को जिताने की गारंटी देने वाले नेता को टिकट दिया जाए-रंधावा, प्रदेश प्रभारी। ============== राजनीति में अब तक तो यह सुना जाता था कि जिताऊ व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया जाए। इस कथन में कोई बुराई भी नहीं है लेकिन 17 अगस्त को राजस्थान में कांग्रेस के प्रभारी महासचिव सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शहरी निकाय और पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर जीत का नया फॉर्मूला प्रस्तुत किया है। रंधावा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से कहा कि चुनाव में ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया जाए तो चार अन्य उम्मीदवार को जिताने की गारंटी दे। यदि एक नेता अपने साथ चार अन्य उम्मीदवारों को जीत दिलवाएगा तो कांग्रेस को कोई हरा नहीं सकता। यदि प्रदेश में रंधावा का यह फार्मूला लागू होता है तो फिर शहरी निकायों में ऐसे नेता को पार्षद का टिकट दिया जाएगा जो अपने आस पास के चार अन्य उम्मीदवारों को भी जितवाने की गारंटी देगा। हो सकता है कि ऐसा नेता चार वार्डों में अपने पसंद के व्यक्ति को उम्मीदवार बनाए। यही फार्मूला जिला परिषद और पंचायत समितियों के वार्डों में भी लागू हो सकता है। हालांकि डोटासरा ने रंधावा के फार्मूले पर कोई टिप्पणी नहीं की है, क्योंकि राजस्थान की राजनीति में दोनों प्रमुख दलों में ऐसी कोई परंपरा नहीं है कि जीत का ठेका एक व्यक्ति को दे दिया जाए। मालूम हो कि रंधावा पंजाब में कांग्रेस के नेता है और अगले वर्ष पंजाब में विधानसभा के चुनाव होने हैं। पंजाब में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो रणनीति बनाई है उससे रंधावा खुश नहीं है। पंजाब में खुद रंधावा असंतुष्ट नेता की भूमिका में है। सवाल उठता है कि जो नेता अपने गृह प्रदेश में असंतुष्ट हो, वह राजस्थान में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में एकजुटता की बात कैसे कर सकता है? S.P.MITTAL BLOGGER ( 18-08-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
- Previous story नगर निगम के चुनाव के शोर के बीच भाजपा विधायक अनीता भदेल का मातृशक्ति मानसून मेला। महिलाओं के लिए चार श्रेणियों में फैशन शो। विजया राहटकर, दीया कुमारी जैसी दिग्गज नेत्रियां भी भाग लेंगी। गत 6 वर्षों से लग रहा है मेला। ============= अजमेर नगर निगम के चुनाव के शोर के बीच अजमेर दक्षिण क्षेत्र की भाजपा विधायक श्रीमती अनीता भदेल की पहल पर 23 अगस्त को अजमेर के ब्यावर रोड स्थित डीएवी कॉलेज के खेल मैदान पर दोपहर 2 बजे से मातृशक्ति मानसून मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में शहर भर की महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। विधायक भदेल ने कहा कि महिलाओं के इस मेले का नगर निगम के चुनाव से कोई सरोकार नहीं है, क्योंकि वे गत 6 वर्षों से प्रतिवर्ष इस मेले का आयोजन कर रही है। यह मेला प्रतिवर्ष मानसून के दौरान राखी पर्व के आसपास आयोजित किया जाता है। इस मेले का उद्देश्य महिलाओं को प्रोत्साहित करना है। आमतौर पर अधिकांश महिलाएं घरेलू कामकाज में उलझी रहती है। मेरा प्रयास होता है कि ऐसी महिलाओं को घरों से निकाल कर उत्साह व उमंग के वातावरण में लाया जाए। इसलिए चार श्रेणियां में महिलाओं के लिए फैशन शो भी आयोजित किया जा रहा है। भदेल ने बताया कि गत वर्ष डीएवी कॉलेज का खेल मैदान छोटा पड़ गया था। इस बार खेल मैदान का भी विस्तार किया गया है। मुझे इस बात की खुशी है कि मेले को लेकर शहर भर की महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है। महिलाओं के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया उत्सव: विधायक भदेल ने कहा कि मातृशक्ति मानसून फेस्ट केवल मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं बल्कि महिलाओं के लिए समर्पित एक ऐसा मंच है जहां उन्हें मनोरंजन प्रतिभा प्रदर्शन खरीदारीए खेल संस्कृति और आपसी सहभागिता का एक साथ अवसर मिलेगा। आयोजन को विशेष रूप से मातृशक्ति के लिए तैयार किया गया है तथा पूरे परिसर को चारदीवारी से सुरक्षित रखा जाएगा। व्यवस्थाओं में लगे अधिकृत कार्यकर्ताओं को विशेष बैज दिए जाएंगे। चार श्रेणियों में होगा भव्य फैशन शो फेस्ट का प्रमुख आकर्षण भव्य फैशन शो करेगा जिसे लहरिया, ब्राइडल, ट्रेडिशनल और रिश्ते.चार श्रेणियों में आयोजित किया जाएगा। विधायक भदेल ने बताया कि मिस लहरियाए मिस ब्राइडल और मिस ट्रेडिशनल के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। जिसमें 43 इंच एलईडी वाशिंग मशीन मिक्सर ग्राइंडर एवं गिफ्ट हैंपर पुरस्कार रखे गए है। खेलो और प्रतियोगिताओं की रहेगी भरमार फेस्ट में महिलाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के खेल एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें कुर्सी रेस हाउजी बच्चों की कुर्सी रेस, बॉल अटैक पहिया घुमाओ.इनाम जीतो सहित अनेक मनोरंजक गतिविधियां शामिल हैं। विद्यालय की छात्राओं को भी मिलेगा मंच विधायक भदेल ने बताया कि इस वर्ष मेले में अंतर विद्यालय समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं को मोमेंटो एवं प्रमाण.पत्र प्रदान तथा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया जावेगा। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों एवं युवा पीढ़ी को राजस्थान की लोक संस्कृति परम्पराओं और कला से जोड़ना तथा उन्हें बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना है। राजस्थान के विभिन्न जिलों से आएंगी स्वयं सहायता समूहों की बहनें फेस्ट में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के उत्पादों के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। विधायक भदेल ने बताया कि धौलपुर जयपुर राजसमंद अलवर और टोंक सहित विभिन्न स्थानों से स्वयं सहायता समूहों की बहनें अपने हाथ से तैयार किए गए उत्पाद की स्टॉल लगाएंगी। इन स्टॉल्स पर हैंडमेड राखियांए हैंडीक्राफ्ट उत्पादए साडिय़ांए सूटए पर्सए वॉल हैंगिंग्सए मांडना एवं अन्य कलात्मक उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। विशेष रूप से ऐसे पर्स भी बिक्री के लिए रखे जाएंगेए जिन्हें फूलों एवं फलों के पल्प से तैयार किया जाता है और जिनमें चमड़े का उपयोग नहीं किया जाता। सावन के उत्सव में झूलों का भी विशेष इंतजाम विधायक भदेल ने कहा कि सावन बिना झूलों के अधूरा है इसलिए महिलाओं के लिए फेस्ट में विभिन्न प्रकार के झूलों की विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि झूलों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है और उनकी जांच भी करवाई गई है। खान.पान के लिए भी होगी विशेष व्यवस्था फेस्ट में खानपान की भी व्यापक व्यवस्था रहेगी। विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। विधायक भदेल ने बताया कि इंदौर के प्रसिद्ध सैंडविच के लिए विशेष वेंडर भी आयोजन में आएंगे। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के व्यंजन और खाद्य सामग्री उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए फेस्ट में खेलने झूलने खरीदारी करने और खान.पान का आनंद लेने की पूरी व्यवस्था की गई है। बच्चों के मनोरंजन के लिए कैमल सफारी और हॉर्स राइडिंग फेस्ट में बच्चों के लिए भी विशेष आकर्षण रहेंगे। बच्चों के लिए कैमल सफारी हॉर्स राइडिंग सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां रखी गई हैं। प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की महिला हस्तियों की रहेगी मौजूदगी फेस्ट में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की महिला हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है। विधायक भदेल ने बताया कि प्रदेश की उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा एवं पूर्व विधायक कालका हरियाणा लतिका शर्मा सहित अनेक विशिष्ट महिला अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को भी आमंत्रित किया गया है और उनकी स्वीकृति की प्रतीक्षा है। मेले के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9829270288 पर विधायक भदेल से ली जा सकती है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 17-08-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
-
18 Aug, 2026
-
18 Aug, 2026
-
18 Aug, 2026
-
18 Aug, 2026
-
18 Aug, 2026
-
18 Aug, 2026
-
Extended Opportunity says:After Generating Millions Online, I've Created A Foolproof Money Making System,...
-
Extended Opportunity says:
-
http://bet-promokod.ru says:
More
Archives
-
18 Aug, 2026
-
18 Aug, 2026
-
18 Aug, 2026
-
18 Aug, 2026
