चार वर्ष में अजमेर में सर्वाधिक लोकप्रिय दगड़ू सेठ वाले गणेशजी। ======== अजमेर के रामनगर स्थित पंचोली चौराहे के निकट वाटर पंडाल में दगड़ू सेठ वाले गणेश जी विराजमान है। 14 सितंबर को इस पांडाल में गणेश स्थापना की गई थी। दगड़ू सेठ महाराज समिति के प्रतिनिधियों अनुसार 25 सितंबर को समापन समारोह होगा। अजमेर में इसी स्थान पर तीन वर्ष पहले दगड़ू सेठ के तौर पर गणेशजी की प्रतिमा स्थापित की गई थी, तभी से प्रति वर्ष यहां गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। इन चार वर्षों में दगड़ू सेठ वाले गणेशजी अजमेर में सर्वाधिक लोकप्रिय हो गए हैं। प्रतिदिन शाम को आरती के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। शहर भर के श्रद्धालुओं की उपस्थिति बताती है कि दगड़ू सेठ की लोकप्रियता अजमेर में तेजी से बढ़ी है। यहां समारोह समिति की ओर प्रतिदिन प्रसाद का वितरण भी किया जाता है। बरसात के मौसम में ध्यान में रखते हुए वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है, इस पांडाल को आकर्षक तौर पर सजाया भी गया है। 20 सितंबर को आरती में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेंद्र बसंल, महासचिव रमेश लालवानी, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण कुमार, चितलेश बंसल, संजय अरोड़ा, बीके कौल नगर स्थिति प्राचीन वीर हनुमान मंदिर के उपासक भूपेश सांखला आदि उपस्थित रहे। सभी ने गणेश प्रतिमा की आरती की। व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष बंसल ने कहा, यहां श्रद्धालुओं के लिए माकूल व्यवस्था की गई है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि दगड़ू सेठ वाले गणेशजी के दर्शन आवश्यक किए जाए। यहां यह उल्लेखनीय है कि दगडू सेठ वाले गणेश जी की प्रसिद्धि महाराष्ट्र के पुणे शहर की। पूर्व में पुणे में गणेश महोत्सव के दौरान व्यापारी दगडू सेठ ने गणेश प्रतिमा स्थापित की थी, तभी से पुणे में दगड़ू सेठ वाले गणेश जी प्रसिद्ध हो गए। पुणे की तर्ज पर ही अजमेर में भी दगडू सेठ के स्वरूप में गणेश जी को विराजमान किया गया है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 21-09-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...