तो उद्धव ठाकरे के अब समझ में आई है महाराष्ट्र की जन भावना।
by admin · July 15, 2022

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने निर्णय लिया है कि 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में भाजपा गठबंधन वाले एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगे। यानी उद्धव ठाकरे के साथ जो 15 विधायक और 12 सांसद हैं, वे द्रौपदी मुर्मू को वोट देंगे। यह बात अलग है कि उद्धव ठाकरे अभी भी महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी के गठबंधन में शामिल हैं। लेकिन उद्धव ठाकरे का कहना है कि द्रौपदी मुर्मू का समर्थन महाराष्ट्र की जनभावनाओं को देखते हुए लिया गया है। यानी उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र की जन भावनाएं समझ में आ गई है। उद्धव को महाराष्ट्र के लोगों की भावनाएं तब समझ में आई है, जब उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी छीन गई है। विगत दिनों जब एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के 40 विधायक अलग हो गए थे, तब शिंदे ने कहा था कि हमने जनता की भावनाओं का ख्याल करते हुए कांग्रेस, एनसीपी की सरकार से अलग होने का निर्णय लिया है। लेकिन तब शिंदे और उनके समर्थक विधायकों को उद्धव ठाकरे ने गद्दार कहा। तब उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र की जनता की भावनाओं को समझने को तैयार नहीं थे। एनसीपी और कांग्रेस के दम पर आखिरी समय तक उद्धव ठाकरे अपनी सरकार को बचाने में लगे रहे, लेकिन जब सुप्रीम कोर्ट ने भी विधानसभा में बहुमत साबित करने के निर्देश दे दिए, तब उद्धव ठाकरे विधानसभा का भी सामना नहीं कर सके। अब जब ठाकरे की कुर्सी छीन चुकी है तो महाराष्ट्र की जनता की भावनाएं समझ में आने लगी है। महाराष्ट्र की जनता ने तो ढाई वर्ष पहले ही भाजपा और शिवसेना के गठबंधन को सरकार बनाने का अवसर दिया था। लेकिन मुख्यमंत्री बनने की ललक में उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र की जन भावनाओं का ख्याल नहीं रखा और भाजपा से गठबंधन समाप्त कर एनसीपी और कांग्रेस से मिल कर मुख्यमंत्री की कुर्सी हासिल कर ली। चूंकि यह गठबंधन जन भावना के खिलाफ था, इसलिए शिवसेना के 55 में से 40 विधायक एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में अलग हो गए। अब महाराष्ट्र की जनता की भावनाओं के अनुरूप भाजपा के समर्थन में शिंदे मुख्यमंत्री हैं। अब उद्धव ठाकरे के भी समझ में आ गया है कि कांग्रेस और एनसीपी के साथ रहने से नुकसान ही होगा। इसलिए राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा के गठबंधन वाले एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का निर्णय लिया गया है। S.P.MITTAL BLOGGER (13-07-2022)Website- www.spmittal.inFacebook Page- www.facebook.com/SPMittalblogFollow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11Blog- spmittal.blogspot.comTo Add in WhatsApp Group- 9929383123To Contact- 9829071511
You may also like...
- Next story मुख्यमंत्री जी, अजमेर विकास प्राधिकरण के अधिकारी तो काम को अटकाने में ही रुचि रखते हैं। पट्टे देने के लंबित प्रकरणों की फाइल मंगा कर सच्चाई जानी जा सकती है। सरकार के पट्टा अभियान को विफल करने में अफसरशाही ही सहायक।
- Previous story आखिर ख्वाजा साहब की दरगाह की कौमी एकता की मिसाल को दरगाह के कुछ खादिम ही क्यों तोड़ने पर तुले हैं? फिर वायरल हुआ हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला वीडियो। तो ऐसे में दरगाह जियारत के लिए क्यों आएंगे हिन्दू? राजस्थान की गहलोत सरकार खामोश।
-
22 Jul, 2026
-
22 Jul, 2026
-
22 Jul, 2026
-
20 Jul, 2026
-
20 Jul, 2026
-
22 Jul, 2026
-
Extended Opportunity says:After Generating Millions Online, I've Created A Foolproof Money Making System,...
-
Extended Opportunity says:
-
http://bet-promokod.ru says:
More
Archives
-
22 Jul, 2026
-
22 Jul, 2026
-
22 Jul, 2026
-
20 Jul, 2026

