उत्तर प्रदेश में हिंदुओं को भी अधिकार और सम्मान के साथ रहने का हक है। इस बात का एहसास करवाने के बाद होली के पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुसलमानों की अहमियत भी स्वीकारी।

सब जानते हैं कि आजादी के बाद उत्तर प्रदेश पर शासन करने वाले राजनीतिक दल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने तुष्टीकरण की नीति अपनाई। इस तुष्टिकरण की नीति के कारण उत्तर प्रदेश में हिंदुओं का जीना दूभर हो गया। आजम खान के मंत्री रहते हुए जिस तरह हिंदुओं का पलायन करना पड़ा, उस माहौल में कल्पना नहीं की गइ्र कि संभव में बंद हुए मंदिर फिर से खुल जाएंगे। अयोध्या में राम मंदिर बनाने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता था। लेकिन पिछले सात वर्षों के शासन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह साबित कर दिया है कि उत्तर प्रदेश में हिंदुओं को भी अधिकार व सम्मान के साथ रहने का अधिकार है। अयोध्या में न केवल राम मंदिर बना बल्कि संभल में इस बार मंदिरों में होली का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। मीडिया में आशंका जताई गई कि होली के पर्व पर निकलने वाले जुलूस के कारण सांप्रदायिक दंगे हो सकते हैं, लेकिन सारी आशंकाएं निर्मूल साबित हुई। पूरे उत्तर प्रदेश में शांति और सौहार्द के माहौल में होली का पर्व मनाया गया। कुछ स्थानों पर तो मुस्लिम संप्रदाय के लोगों को होली का पर्व मनाते देखा गया। इस बार रमजान माह का शुक्रवार (जुमा) और होली पर्व की धुलंडी (रंग खेलने का दिन) एक ही दिन रहा। मस्जिदों में जुमे की नमाज भी पढ़ी गई तो हिंदुओं ने होली के रंगों का आनंद भी लिया। संभव की कुछ मस्जिदों पर त्रिपाल ढकने को लेकर माहौल को बिगाडऩे की कोशिश की गई, लेकिन धुलंडी के एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हुड़दंग करने वालों को भी चेतावनी दे दी। योगी ने स्पष्ट कहा कि होली पर्व की आड़ में किसी को भी हुड़दंग का अड्डा बनाने का मौका नहीं दिया जाएगा। गोरखनाथ मंदिर की परंपरा के अनुसार योगी आदित्यनाथ होली का पर्व गोरखपुर स्थित मंदिर परिसर में ही मानते हैं। 14 मार्च को मंदिर परिसर में लोगों को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि होली का पर्व आपसी मतभेदों को खत्म करने का पर्व है। इस पर्व का एक ही संदेश है कि एकता से ही देश की अखंडता बनी रहेगी। यानी योगी आदित्यनाथ ने एकता में मुसलमानों की अहमियत को भी स्वीकार किया है। मतभेदों को समाप्त करने की बात कह कर योगी ने मुस्लिम आबादी के प्रति भी सकारात्मक संदेश दिया है। देश में उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य है, जहां सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी है। योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उत्तर प्रदेश में जो शांति कायम हुई है उसका लाभ मुसलमानों को भी मिला है। सरकार की योजनाओं का लाभ भी आम मुसलमान को मिलने लगा है। होली के पर्व पर योगी आदित्यनाथ ने जो सकारात्मक संदेश दिया है उसकी प्रशंसा मुस्लिम प्रतिनिधियों ने भी की है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का भव्य आयोजन करवा कर भी योगी आदित्यनाथ ने सनातन धर्म की सामर्थ्य दिखाई है। महाकुंभ दुनिया का पहला पर्व रहा, जिसमें 45 दिनों की अवधि में एक स्थान पर 65 करोड़ से भी ज्यादा लोग एकत्रित हुए। 

S.P.MITTAL BLOGGER (15-03
-2025)Website- www.spmittal.inFacebook Page- www.facebook.com/SPMittalblogFollow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11Blog- spmittal.blogspot.comTo Add in WhatsApp Group- 9166157932To Contact- 9829071511

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...