- Next story अजमेर में साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना से निकलेगा ईद मिलादुन्नबी का जुलूस। 25 अगस्त को निकलने वाले जुलूस में सभी धर्मों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। ================ प्रतिवर्ष निकलने वाले ईद मिलादुन्नबी का जुलूस इस बार 25 अगस्त को साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना से निकाला जाएगा। जुलूस की तैयारियों को सूफी इंटरनेशनल संस्था की ओर से 26 जुलाई को ख्वाजा साहब की दरगाह स्थित अकबरी मस्जिद में एक बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्ष खादिमों की संस्था अंजुमन मोइनिया फखरिया चिश्तिया के सचिव सैय्यद कलीमुद्दीन चिश्ती ने की। बैठक में जुलूस के सफल संचालन, मार्ग व्यवस्था, अनुशासन, स्वच्छता, सुरक्षा तथा सामाजिक समरसता जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सूफी इंटरनेशनल के सचिव नवाब हिदायतउल्ला ने बताया कि जुलूस में शामिल होने वाले सभी लोग प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करेंगे। जुलूस के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा, यातायात व्यवस्था में सहयोग किया जाएगा तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी नागरिक को असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही सभी से अपील की गई कि जुलूस की गरिमा बनाए रखें और ऐसा कोई कार्य न करें जिससे समाज में गलत संदेश जाए। बैठक में इस बात पर भी विशेष जोर दिया गया कि अजमेर हमेशा से गंगा-जमुनी तहज़ीब और कौमी एकता की मिसाल रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जुलूस में विभिन्न धर्मों एवं समाजों के प्रतिनिधियों को भी सम्मान आमंत्रित किया जाएगा, ताकि पैगंबर-ए-इस्लाम के अमन और इंसानियत के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जा सके। बैठक में मौजूद प्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि इस वर्ष का 1501 वां जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पूरी शान, अकीदत और शहरवासियों के लिए भाईचारे सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर निकलेगा। अंत में सभी समाजों, संगठनों और शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में जुलूस में शामिल होकर पैगंबर ए इस्लाम की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने तथा प्रेम, शांति और इंसानियत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। बैठक में सूफी इंटरनेशनल के अध्यक्ष हाजी सरवर सिद्दीकी,मौलाना अय्यूब कासमी, दरगाह कमेटी के सहायक नाजिम शादाब अहमद, काजी मुनव्वर अली, अनजुमन सदस्य गफ्फार काजमी,एहतेशाम चिश्ती, अब्दुल नईम खान, सैय्यद फ़ज़ले अमीन चिश्ती, हाजी इफ्तेखार चिश्ती,पूर्व पार्षद मुख्तार अहमद नवाब, मोहम्मद शाकिर खान, अहसान सुलतानी, सैय्यद अनवर चिश्ती,सैय्यद मसूद मोईनी, अहसान मिर्ज़ा, हुमायूं खान, सलीम कुरैशी, हाजी रईस कुरैशी, आरिफ हुसैन, बशीर खान कायम खानी , सैय्यद सलीम बना,सैय्यद गुलज़ार चिश्ती, अब्दुल जब्बार अब्बासी, अकबर घोसी,शेखजादा ज़ीशान चिश्ती,उमरदीन अब्बासी, अब्दुल शाहिद, अब्दुल हमीद, एस एम अकबर,बदरुद्दीन कुरैशी , हाफिज खान,अब्दुल सलाम,सुब्हानी, मोहम्मद इस्लाम, अशरफ अली, अब्दुल अजीज मुल्तानी,आइन हुसैन घोसी, साहिल घोसी, इकबाल कुरैशी, अस्नान कुरैशी,गयासुद्दीन चिश्ती, अल्ताफ ऊंटडा, जाहिद खान ,उस्मान घड़ियाली बिलाल, हाफिज रमजान शेरानी, अल्ताफ हुसैन अंसारी, आदि मौजूद रहे जुलूस के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9413383786 पर नवाब हिदायतउल्ला से ली जा सकती है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 27-07-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
- Previous story कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गालियां। भद्दी गालियां बकने में लड़कियां भी शामिल। गालियों वाले वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेट फार्मों से हटाने के निर्देश। सवाल-आखिर यह कौन सा मीडिया है? क्या राहुल-अखिलेश ऐसे मीडिया की निंदा करेंगे। ================ नीट पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी ने एक से 25 जुलाई तक दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया उसमें अनेक प्रदर्शनकारियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गालियां दी। गालियां बकने में लड़कियां भी शामिल रही। अश्लील और भद्दी गालियों को देखते हुए केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों से ऐसे वीडियो को हटाने के निर्देश संबंधित संस्थाओं को दिए हैं। अब भी गालियों वाले वीडियो सोशल मीडिया से हट जाए, लेकिन यह वीडियो देश भर में घर घर तक पहुंच गए है। हर व्यक्ति के मोबाइल में गालियों वाला वीडियो है। चिंताजनक बात तो यह है कि जिन व्यक्तियों ने वीडियो नहीं देखा उसे भी ऐसे वीडियो दिखाए जा रहे है। मर्यादाओं के कारण प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ऐसी गालियां का उल्लेख न हुआ हो, लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से देश के 140 करोड़ लोगों तक यह वीडियो पहुंच चुका है। सवाल उठता है कि आखिर यह कौन सा मीडिया है जो देश के प्रधानमंत्री के लिए बकी गालियों को लोगों तक पहुंचा रहा है? सवाल ऐसे मीडिया पर नियंत्रण का नहीं है, बल्कि मर्यादा और नैतिकता का है। कोई लड़की मां बहन की गालियां बकने और फिर उस लड़की का वीडियो देशभर में वायरल हो तो यह हमारी सनातन संस्कृति के विरुद्ध भी है। सनातन संस्कृति में तो लड़की को देवी का स्वरूप माना गया है। नवरात्र में तो कन्या पूजन की परंपरा है। सनातन धर्म को मानने वाले नवरात्र में कन्याओं की पूजा करते हैं और उन्हें देवी का स्वरूप मानकर आशीर्वाद लेते है। सवाल उठता है कि कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन में शामिल जिन लड़कियों ने पीएम मोदी को गालियां दी उन्हें सनातन संस्कृति में क्या माना जाए? भले ही देश विरोधी विचारधारा वाले लोग ऐसी गालियों को विचारों की स्वतंत्रता माने, लेकिन भारत की सनातन संस्कृति में गालियां बकने वाली लड़कियों का कोई स्थान नहीं है। सवाल यह भी है कि क्या कॉकरोच पार्टी की समर्थक कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव गालियां बकने वाली लड़कियों और वीडियो को प्रसारित करने वाले मीडिया की निंदा करेंगे? राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस की कार्यवाही को तो प्रस्तुत करते हैं, लेकिन उन तत्वों की निंदा नहीं करते जो देश के प्रधानमंत्री को गालियां दे रहे है। राहुल गांधी और अखिलेश यादव माने या नहीं, लेकिन देश के प्रधानमंत्री को गालियां देना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। सरकार को ऐसे मीडिया को नियंत्रित करने की जरूरत है जो देश विरोधी ताकतों के उद्देश्य को आगे बढ़ाता है। कॉकरोच पार्टी के नेताओं को भी उन तत्वों के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए, जिन्होंने देश के प्रधानमंत्री को गालियां दी है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 27-07-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
-
27 Jul, 2026
-
27 Jul, 2026
-
27 Jul, 2026
-
26 Jul, 2026
-
25 Jul, 2026
-
27 Jul, 2026
-
Extended Opportunity says:After Generating Millions Online, I've Created A Foolproof Money Making System,...
-
Extended Opportunity says:
-
http://bet-promokod.ru says:
More
Archives
-
27 Jul, 2026
-
27 Jul, 2026
-
27 Jul, 2026
-
26 Jul, 2026
