Author: admin

अमूल ब्रांड से जुड़ी कोऑपरेटिव सोसाइटी को राजस्थान में कारोबार की अनुमति नहीं दे भजन सरकार। अमूल का यह प्रस्ताव 14 हजार ग्राम सहकारी समितियो के लिए डेथ वारंट साबित होगा। अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने विरोध का बीड़ा उठाया। ================= अजमेर दुग्ध डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आग्रह किया है कि अमूल ब्रांड से जुड़ी सरदार पटेल कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड को राजस्थान में दूध संग्रहण और अन्य कारोबार करने की अनुमति नहीं दी जाए। चौधरी ने बताया कि अमूल ब्रांड से जुड़ी समिति का प्रस्ताव राजस्थान सरकार के समक्ष विचार अधीन है। यदि राज्य सरकार इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेती है तो प्रदेश की 14 हजार दुग्ध उत्पादक ग्राम सहकारी समितियां मर जाएगी। इससे प्रदेश के दुग्ध उत्पादक किसानों को भारी नुकसान होगा। चौधरी ने कहा कि कड़ी मेहनत के बाद प्रदेश में राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन आरसीडीएफ को खड़ा किया गया है इसके माध्यम से ही जिला दुग्ध उत्पादक संघ सरस डेयरी गांव.गांव से दूध का संग्रहण करत है और फिर उपभोक्ताओं को अच्छी क्वालिटी का दूध और दूध से बने उत्पाद उपलब्ध करवाए जाते हैं। लंबे संघर्ष के बाद भी आरसीडीएफ का कारोबार मात्र 10 हजार करोड़ का है जबकि अमूल ब्रांड का कारोबार 90 हजार करोड़ का है। चौधरी ने कहा कि यदि अमूल ब्रांड से जुड़ी संस्था को राजस्थान के गांव में दूध संग्रहण का अधिकार मिल जाएगा तो सरस डेयरी बुरी तरह प्रभावित होगी। अमूल ब्रांड के दूध संग्रहण को रोकने के लिए राजस्थान भर के दुग्ध डेयरी के अध्यक्षों की एक बैठक बुलाई जा रही है। इस बैठक में विरोध की रणनीति बनाई जाएगी उन्होंने बताया कि अमूल ब्रांड की संस्था राजस्थान में ही नहीं बल्कि देश के 20 बड़े राज्यों में कारोबार करने की इच्छुक है। यदि इस ब्रांड को देश भर में सरकारी तौर पर दूध संग्रहण का अधिकार मिल जाएगा तो दूध के कारोबार का एकाधिकार हो जाएगा। आज भारत दुनिया में दूध उत्पादन में पहले नंबर पर है इसके पीछे देश के दुग्ध उत्पादकों की मेहनत है। भले ही आज अमूल ब्रांड की संस्था किसानों को दूध का मूल्य अधिक दे दे लेकिन एकाधिकार हो जाएगा तो फिर किसानों का शोषण किया जाएगा। अमूल ब्रांड और विरोध की योजना के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9414 004 111 पर अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी से ली जा सकती है।

अजमेर मेरवाड़ा के पंवार वंश के राजा घाणा सिंह की समाधि को हटाना मुसीबत बना। अजमेर विकास प्राधिकरण को लोहागल क्षेत्र में फोर लेन सड़क बनानी है। अधिकारियों ने पहले समझदारी नहीं दिखाई।

अजमेर विकास प्राधिकरण लोहागल क्षेत्र में फोर लेन सड़क का निर्माण कर रहा है। इस मार्ग के दोनों और अवैध निर्माणों को भी हटाया जा रहा है, लेकिन प्राधिकरण के अधिकारियों के लिए अजमेर...

बंगाल का चुनाव ममता पर केंद्रित। मतदान केंद्रों पर लंबी कतार, इनमें महिलाएं अधिक।

23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल की 294 में से 152 सीटों पर मतदान हुआ। आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2021 के विधानसभा चुनावों में इन 152 सीटों में से 92 टीएमसी, 59 भाजपा और...

क्या अशोक गहलोत के माफी मांगने बगैर सचिन पायलट से सुलह हो सकती है? फोटो खींचने से क्या होता है?

22 अप्रैल को नई दिल्ली में इंदिरा गांधी भवन में कांग्रेस की ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भी भाग लिया। इंदिरा...

माहेश्वरी बंधुओं की जंग का अखाड़ा बना पुष्कर का सेवासदन। 16 दिसंबर के हंगामे से पहले ही 14 दिसंबर को अध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा ने असाधारण सभा बुलाई।

देश भर के माहेश्वरी बंधुओं की जंग का अखाड़ा अब पुष्कर स्थित सेवा सदन (माहेश्वरी धर्मशाला) बन गया है। अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर के चुनाव कराने को लेकर यह संस्था दो गुटों...

प्रवासी दिवस के समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की उपस्थिति से राजस्थान की भाजपा राजनीति को समझा जा सकता है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की भी कोई भूमिका नहीं, लेकिन पंजाब के राज्यपाल कटारिया आए।

10 दिसंबर को जयपुर के सीतापुर में प्रवासी राजस्थान दिवस का भव्य समारोह हो रहा है। इस समारोह को लेकर राजस्थान सरकार की ओर से 10 दिसंबर को ही अखबारों में प्रथम पृष्ठ पर...

भारत की नागरिकता लेने से पहले ही सोनिया गांधी मतदाता बन गई। काश! राहुल गांधी इस फर्जीवाड़े पर भी लोकसभा में बोलते। आखिर राहुल गांधी ने अंग्रेजी में संबोधन क्यों किया?

9 दिसंबर को देश में चुनाव सुधार विषय पर लोकसभा में राहुल गांधी ने अपने विचार रखे। राहुल गांधी ने विचारों का इसलिए भी महत्व रहा कि वह लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता है,...

मोदी सरकार ने मुझे रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिलने का अवसर नहीं दिया-राहुल गांधी। इसे कहते है गले पडऩा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलना चाहते थे, लेकिन मोदी सरकार ने उन्हें पुतिन से नहीं मिलने दिया। राहुल ने कहा कि...

अजमेर के सवा सौ मंदिरों में मंगलवार-शनिवार को नियमित हो रहा है सुंदरकांड पाठ। अब ऐसे मंदिरों के पुजारियों को उपासकों का 7 दिसंबर को सम्मान। श्री हनुमत शक्ति जागरण समिति की पहल।

श्री हनुमत शक्ति जागरण समिति की पहल पर अजमेर के सवा सौ मंदिरों में मंगलवार और शनिवार को नियमित रूप से सुंदरकांड पाठ हो रहा है। समिति के अध्यक्ष आनंद प्रकाश गोयल और महामंत्री...

इंडिगो ने मोदी सरकार के साथ साथ यात्रियों को भी ब्लैकमेल किया। क्या इंडिगो जैसी लुटेरी कंपनियों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है? एयरपोर्ट पर अराजकता के ऐसे माहौल में अडानी का सेवाभावी विज्ञापन क्या मायने रखता है?

देश भर के प्रमुख एयरपोर्ट पर जो अराजकता हुई उसे देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने इंडिगो को फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (एफडीटीएल) के नियमों को लागू करने के लिए आगामी तीन माह...