S.P. MITTAL Blog

25 अगस्त तक भर जाएगा बीसलपुर बांध। एक घंटे में पांच सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है जल स्तर। गेट खोलने की तैयारी। अजमेर, जयपुर और टोंक के लोग जश्न मना सकते हैं। अजमेर में टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश25 अगस्त तक भर जाएगा बीसलपुर बांध। एक घंटे में पांच सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है जल स्तर। गेट खोलने की तैयारी। अजमेर, जयपुर और टोंक के लोग जश्न मना सकते हैं। अजमेर में टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश 315.50 मीटर की क्षमता वाले राजस्थान के प्रमुख बीसलपुर बांध का जलस्तर 23 अगस्त को 314.40 मीटर के पार हो गया है। बांध में प्रति घंटा पांच सेंटीमीटर की रफ्तार से पानी की आवक हो रही है। बांध के जल स्तर पर निगरानी रखने वाले जलदाय विभाग के कार्यवाहक एक्सईएन रामनिवास खाती का अनुमान है कि 25 अगस्त तक बीसलपुर बांध भर जाएगा। बनास, खारी और डाई नदी के त्रिवेणी संगम पर मौजूदा समय में पानी का गेज सात मीटर का है। यानी बांध में पानी आने की रफ्तार और बढ़ जाएगी। सब जानते हैं कि बीसलपुर बांध अजमेर, जयपुर और टोंक जिले के लोगों के लिए लाइफ लाइन है। अजमेर जिला तो पूरी तरह बीसलपुर के पानी पर निर्भर है। अजमेर में पेयजल का कोई स्थानीय स्त्रोत नहीं है। ऐसे में जिले भर में बांध पेयजल की सप्लाई बांध से ही होती है। यदि बांध में पानी की कमी रहती है तो अजमेर के लोगों को चार-पांच दिन में एक बार पेयजल की सप्लाई की जाती है। चूंकि इस बार बांध पूरा भरा है, इसलिए इन तीनों जिलों में पेयजल की समस्या नहीं रहेगी। अजमेर और जयपुर से बांध की दूरी करीब 150 किलोमीटर है। इन दोनों जिलों में बांध से बड़ी बड़ी पाइप लाइन के जरिए पानी पहुंचता है। बांध के भरने की स्थिति को देखते हुए सिंचाई विभाग के इंजीनियर सतर्क हो गए हैं। चूंकि कोटा और बूंदी में बाढ़ जैसे हालात हैं और बीसलपुर बांध के भराव क्षेत्र में लगातार वर्षा हो रही है, इसलिए 25 अगस्त को बांध के भरने के बाद गेट भी खोले जा सकते हैं। सिंचाई विभाग के इंजीनियरों का मानना है कि बांध के भरने के साथ ही गेट खोलने का काम शुरू हो जाएगा। यदि गेट खोलने में विलंब किया गया तो अजमेर जिले के केकड़ी और टोंक के कई गांव में पानी भर जाएगा। सिंचाई विभाग के इंजीनियर बांध का जलस्तर 315.50 मीटर बनाए रखने का प्रयास करेंगे। इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि बांध का जलस्तर भराव क्षमता से कम न हो।  कलेक्टर ने दिए निर्देश: अजमेर की टूटी सड़कों को लेकर मीडिया में जो खबरें प्रकाशित हो रही है उसके दबाव के मद्देनजर ही 22 अगस्त को उत्तर क्षेत्र के भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी के नेतृत्व में पार्षदों और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर अंशदीप के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया था। देवनानी ने आरोप लगाया कि सड़कों में गड्ढों की वजह से लोगों को चलना भी मुश्किल हो रहा है। पार्षदों ने भी कलेक्टर के समक्ष नाराजगी व्यक्त की। जनप्रतिनिधियों के दबाव को देखते हुए ही कलेक्टर ने 23 अगस्त को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सड़कों की मरम्मत के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट में आयोजित एक बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा गया कि वे सड़कों की मरम्मत के कार्यों में कोई लापरवाही नहीं बरते। बरसात के दिनों में किसी भी कार्य के लिए सड़क खुदाई का कार्य भी न किया जाए।  S.P.MITTAL BLOGGER (23-08-2022) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9929383123 To Contact- 9829071511

315.50 मीटर की क्षमता वाले राजस्थान के प्रमुख बीसलपुर बांध का जलस्तर 23 अगस्त को 314.40 मीटर के पार हो गया है। बांध में प्रति घंटा पांच सेंटीमीटर की रफ्तार से पानी की आवक...

Print Friendly, PDF & Email

मुस्लिम और महिला मजिस्ट्रेट की आलोचना करने पर पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के विरुद्ध एंटी टेरर एक्ट में गिरफ्तारी वारंट। भारत में तो सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश की मौजूदगी में ऐसी आलोचना होती है। केजरीवाल दिल्ली का बदला गुजरात में लेंगे।

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से आ रही खबरों के मुताबिक पूर्व पीएम इमरान खान कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं। इमरान पर पंजाब प्रांत के एक आईजी,डीआईजी और महिला मजिस्ट्रेट को धमकाने का...

Print Friendly, PDF & Email

गांधी परिवार के बचाव में अशोक गहलोत जिन पुराने कांग्रेसियों को आगे लाए, उनमें से गुलाम नबी आजादी और आनंद शर्मा कांग्रेस को झटका दे चुके हैं। यानी कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति में गहलोत की विफलता का दौर शुरू।

गुलाम नबी आजाद के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने भी हिमाचल प्रदेश की चुनाव समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। विगत दिनों ही आजाद ने जम्मू कश्मीर की...

Print Friendly, PDF & Email

बीसलपुर बांध का पानी अब आगामी एक वर्ष तक अजमेर, जयपुर और टोंक के लोगों की प्यास बुझा सकेगा। बांध का जल स्तर 313.10 मीटर के पार। प्रति घंटा एक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है जल स्तर। तो अजमेर की सड़कों पर गड्ढों के लिए जिला कलेक्टर जिम्मेदार है।

22 अगस्त का दिन अजमेर, जयपुर और टोंक जिले के लोगों के लिए खुशखबर से भरा दिन है। टोंक जिले के जिस बीसलपुर बांध से इन तीनों जिलों के लोगों को पेयजल की सप्लाई...

Print Friendly, PDF & Email

कांग्रेस कमजोर है तो लोगों में गुस्सा क्यों? राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का यह तर्क अजीब है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की उम्र 72 वर्ष के पार है। इतनी उम्र में भी गहलोत की जबरदस्त राजनीतिक सक्रियता है। इसी सक्रियता के चलते गहलोत ने एक अजीब सा तर्क दिया है।...

Print Friendly, PDF & Email

सोमालिया की होटल हयात पर मुंबई जैसा आतंकी हमला। आतंकी संगठन अल शबाब की करतूत। यह संगठन अल कायदा से जुड़ा है और अल कायदा भारत में सक्रिय है। अमरीका के संरक्षण के बाद अल शबाब का हमला।

हालांकि पूर्वी अफ्रीका का देश सोमालिया भारत की जमीन से हजारों किलोमीटर दूर है,लेकिन जब किसी मुस्लिम देश में कोई घटना घटती है तो उसका असर भारत पर भी पड़ता है। सोमालिया की राजधानी...

Print Friendly, PDF & Email

भारत के कश्मीर को बपौती समझने वाले अब्दुल्ला और मुफ्ती खानदानों को आखिर हिन्दू मतदाताओं से क्यों डर लगता है? भारत जब धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है, जब हिंदुओं के वोट पर एतराज क्यों? खानदानों के वारिसों को अब यह समझना चाहिए कि जम्मू कश्मीर अब भारत का महत्वपूर्ण राज्य है।

जम्मू कश्मीर को अपनी बपौती समझने वाले अब्दुल्ला और मुफ्ती खानदानों के वारिस उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती जम्मू कश्मीर में उन मतदाताओं का विरोध कर रहे हैं जो दूसरे प्रांतों से आकर जम्मू...

Print Friendly, PDF & Email

महंगाई की वजह से आम आदमी का बुरा हाल-कांग्रेस। दो साल के बाद बाजार में जबरदस्त खरीददारी। जूते चप्पल से लेकर सोना चांदी तक की बिक्री-भास्कर। भास्कर अखबार में छपी खबरों की प्रशंसा राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत भी करते हैं। हाल ही में विज्ञापन दाताओं को पुरस्कृत भी किया है।

देश के सबसे बड़े अखबार दैनिक भास्कर में 19 अगस्त को प्रथम पृष्ठ पर बाजार में जबरदस्त खरीदारी की खबर प्रमुखता के साथ प्रकाशित की गई है। इस खबर में बताया गया है कि...

Print Friendly, PDF & Email

कृष्ण का जन्म उत्सव मनाने वाले अजमेर नगर निगम को ग्वाले की गायों का ख्याल भी रखना चाहिए। ट्रेंचिंग ग्राउंड में मृत गायों की दुर्दशा। निगम पर भाजपा का शासन।

अजमेर नगर निगम कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मना रहा है, यह अच्छी बात है। निगम ने पुरानी परंपरा से हट कर इस बार भगवान कृष्ण से जुड़ी झांकियां रामप्रसाद वाली चौपाटी पर सजाई है,...

Print Friendly, PDF & Email

किसी बड़े भामाशाह से कम नहीं रहे अजमेर के मशहूर पी गंडेवीया । निधन से पहले करोड़ों की जायदाद संत फ्रांसिस अस्पताल ट्रस्ट को दान दी।

यूं तो देश में बड़े बड़े दानवीर हुए हैं, लेकिन ऐसे दानवीर बहुत कम होंगे जो अपनी मृत्यु से पहले सब कुछ दान कर दे। ऐसे ही भामाशाह अजमेर के मशहूर एडवोकेट पी गंडेवीया...

Print Friendly, PDF & Email