S.P. MITTAL Blog

अफगानिस्तान जैसे मुस्लिम राष्ट्र की सेना आखिर तालिबानियों से क्यों नहीं लड़ी? तालिबानी तो 75 हजार ही हैं, जबकि अफगानिस्तान की फौज तीन लाख 50 हजार की है। तो क्या मुस्लिम राष्ट्रों ने भी अफगानिस्तान के लोगों को ताबिलान के भरोसे छोड़ दिया है। 1997 में इसी तालिबान ने तब के राष्ट्रपति नजीबुल्लाह को मार कर शव को राष्ट्रपति भवन के सामने ही लटका दिया था, इसलिए मौजूदा राष्ट्रपति अशरफ गनी पहले ही भाग गए।

राजधानी काबुल सहित पूरे अफगानिस्तान पर मुस्लिम कट्टरपंथी सोच वाले संगठन तालिबान का कब्जा हो गया है। उम्मीद है कि तालिबान के प्रमुख नेता मुल्ला अब्दुल गनी बरादर अफगानिस्तान के नए राष्ट्रपति बन जाएंगे।...

Print Friendly, PDF & Email

पुष्कर के चित्रकूट धाम में हनुमान जी का तिरंगे से श्रृंगार। चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने स्वाधीनता दिवस पर 166 व्यक्तियों को सम्मानित किया। इनमें पत्रकार प्रवीण कुमार, दिलीप शर्मा, अनुराग जैन, समाजसेवी गिरीराज अग्रवाल आदि शामिल रहे। नगर निगम के कांजी हाउस में पक्षियों के पिंजरा भी बनेगा। अजमेर की तहसीलदार प्रीति चौहान का तबादला निरस्त।

देश की आजादी के अमृत महोत्सव पर 15 अगस्त को पुष्कर के निकट बांसेली गांव में सुप्रसिद्ध चित्रकूट धाम में विराजमान हनुमानजी का शृंगार तिरंगे रंग से किया गया। धाम के उपासक पाठक जी...

Print Friendly, PDF & Email

तो अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का क्वारंटाइन पीरियड भी समाप्त हो गया है। स्वाधीनता दिवस पर जयपुर में ध्वजारोहण किया। मंत्रिमंडल में फेरबदल के सवाल पर अशोक गहलोत ने कहा-नमस्कार।

15 अगस्त को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने सरकारी आवास से बाहर निकले और जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में आयोजित स्वाधीनता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में भाग लिया। गहलोत ने ध्वजारोहण कर...

Print Friendly, PDF & Email

लिखे हुए को पढ़कर बोलने के कारण इस बार लाल किले से अपना स्वाभाविक भाषण नहीं दे सके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। अब अंग्रेजी भाषा नहीं जानने वालों को भी योग्यता दिखाने का अवसर मिलेगा। सैनिक स्कूलों में पढ़ सकेंगी बेटियां। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ सबका प्रयास भी जुड़ा।

गत लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें कागज पर लिखे को पढ़कर भाषण देने में परेशानी होती है। इससे उनका स्वाभाविक भाषण नहीं हो पाता...

Print Friendly, PDF & Email

सूचना नहीं देने से दरगाह कमेटी के प्रस्ताव को केंद्रीय सूचना आयोग ने अवैध बताते हुए खारिज किया। अब सभी आवेदकों को दरगाह कमेटी को मांग के अनुरूप सूचनाएं देनी होगी।

केन्द्रीय सूचना आयोग ने अजमेर स्थित ख्वाजा साहब की दरगाह की प्रबंध कमेटी के उस प्रस्ताव को अवैध मानते हुए खारिज कर दिया है, जिसमें सूचना के अधिकार अधिनियम कानून के अंतर्गत सात व्यक्तियों...

Print Friendly, PDF & Email

15 अगस्त को रात आठ बजे अजमेर में रीजनल कॉलेज चौपाटी पर भव्य आतिशबाजी। शहीद भगत सिंह नौजवान सभा ने कोरोना वॉरियर्स का सम्मान किया।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अजमेर की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था शहीद भगत सिंह नौजवान सभा की ओर से 13 अगस्त को विभिन्न स्थानों पर कोरोना वॉरियर्स का सम्मान किया गया। विजय लक्ष्मी पार्क में...

Print Friendly, PDF & Email

प्रति वर्ष 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का निर्णय एकदम सही, क्योंकि शांति के जिस मकसद से विभाजन हुआ, वह सफल नहीं रहा। 75 वर्ष पाकिस्तान से ही सबसे ज्यादा खतरा। भारत में पाकिस्तान समर्थक भी।

14 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि अब प्रति वर्ष 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया...

Print Friendly, PDF & Email

एमडीएस के कार्यवाहक कुलपति ओम थानवी के सख्त रुख से 120 करोड़ रुपए की आय का रास्ता साफ। 80 हजार विद्यार्थियों की जुर्माना राशि 16 अगस्त तक प्राइवेट कॉलेजों के संचालकों को जमा करवानी पड़ेगी। राज्यपाल ने अब उद्यमिता केन्द्र के मामले में यूनिवर्सिटी की कार्यवाही पर रोक लगाई। प्रोफेसर बीपी सारस्वत ने शिकायत की थी। प्रोफेसर सारस्वत राजभवन में कंफ्यूजन पैदा कर रहे हैं-कुलपति थानवी।

अजमेर स्थित एमडीएस यूनिवर्सिटी के कार्यवाहक कुलपति ओम थानवी के सख्त रुख के चलते यूनिवर्सिटी को 120 करोड़ रुपए की आय का रास्ता साफ हो गया है। बगैर अनुमति के प्रवेश देने पर प्रति...

Print Friendly, PDF & Email

अजमेर संभाग के प्राइवेट कॉलेजों को अतिरिक्त विद्यार्थियों की जुर्माना राशि जमा करवानी ही पड़ेगी। जोधपुर हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत।

अजमेर स्थित एमडीएस यूनिवर्सिटी से जुड़े संभाग के प्राइवेट कॉलेजों के संचालकों को 13 अगस्त को जोधपुर हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने यूनिवर्सिटी द्वारा लगाई गई जुर्माना राशि वसूलने पर...

Print Friendly, PDF & Email

#8180 जोधपुर सहित 6 जिलों के पंचायती राज चुनाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रतिष्ठा दांव पर। सचिन पायलट का सहयोग लिए बगैर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है।    जिला परिषद के 200, पंचायत...

Print Friendly, PDF & Email