मंत्री-विधायकों के विरोध के चलते जिन्हें सरकारी पद नहीं मिला, उन भाजपाइयों को अशोक परनामी ने गले लगाया। ======================

#2176
मंत्री-विधायकों के विरोध के चलते जिन्हें सरकारी पद नहीं मिला, उन भाजपाइयों को अशोक परनामी ने गले लगाया।
======================
20 जनवरी को राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कार्यकारिणी के जो 107 सदस्यों की घोषणा की है, उसमें से 10 सदस्य अजमेर जिले के हैं। इनमें से अधिकांश भाजपा नेता ऐसे हैं, जिनका विरोध मंत्री और विधायक करते रहे हैं। ऐसे विरोध के चलते ही इन भाजपाइयों को सरकार का कोई पद नहीं मिल सका। सब जानते हैं कि अजमेर उत्तर क्षेत्र के भाजपा विधायक और प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी की कंवल प्रकाश किशनानी से पटरी नहीं बैठती है। इसी प्रकार किशनगढ़ के भाजपा विधायक भागीरथ चौधरी और मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश टांक के बीच झगड़ा जग जाहिर है। अब किशननानी और टांक प्रदेश कार्य समिति के सदस्य बन गए हैं। देवनानी के समर्थकों का कहना है कि यदि दक्षिण क्षेत्र की भाजपा विधायक और राज्यमंत्री अनिता भदेल ने किशनानी को सदस्य बनवाया है तो देवनानी ने भी जिला प्रमुख वंदना नोगिया को सदस्य बनवा दिया है। देवनानी भी भदेल के मुकाबले में दक्षिण क्षेत्र में नोगिया को सक्रिय करने में लगे हुए हैं। नसीराबाद के विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा की उम्मीदवार रहीं श्रीमती सरिता गैना को भी सदस्य बनाया गया है। सूत्रों की माने तो किशनगढ़ के भाजपा विधायक भागीरथ चौधरी को भी संतुष्ट करने के लिए परनामी ने गले लगाया है। चौधरी की संसदीय सचिव के पद पर प्रबल दावेदारी थी, लेकिन अजमेर के सांसद और राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष सांवरलाल जाट के कथित विरोध के चलते ऐन मौके पर चौधरी का नाम सूची से हटा दिया गया। जहां तक पांच बार अजमेर के सांसद रहे रासा सिंह रावत का सवाल है तो उनका सदस्य बनना कोई मायने नहीं रखता है। सदस्य तो ब्यावर के विधायक शंकर सिंह रावत को भी बना दिया गया है। अब देखा जाए तो मसूदा की भाजपा विधायक श्रीमती सुशील कंवर पलाड़ा एक मात्र विधायक हैं, जिन्हें फिलहाल सत्ता और संगठन में जगह नहीं मिली है। जिले में भाजपा के सात विधायक हैं इनमें से 4 तो पहले ही राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त हैं, जबकि चौधरी और रावत को प्रदेश समित का सदस्य बना दिया गया है। जहां तक राज्यसभा सांसद भूपेन्द्र यादव, लोकसभा सांसद सांवरलाल जाट, मंत्री देवनानी और भदेल को सदस्य बनाने का सवाल है तो इन्हें सिर्फ सम्मान ही दिया गया है।
एस.पी.मित्तल) (21-01-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...