आबादी में तेजी से हुए बदलाव का अध्ययन करने वाली नावलेकर कमेटी जल्द राजस्थान आएगी। सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ साथ मेवात, जयपुर, अजमेर आदि का भी दौरा करेगी। ================ देश के कई राज्यों में आबादी तेजी से बढ़ी है। तेजी से आबादी बढ़ने की जांच के लिए केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रकाश प्रभाकर नावलेकर की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी ऐसे प्रदेशों में जाकर आबादी में वृद्धि के कारणों की जांच कर रही है। नावलेकर की अध्यक्षता वाली कमेटी जल्द ही राजस्थान का भी दौरा तय करेगी। जानकारी के मुताबिक कमेटी के सदस्य पाकिस्तान की सीमा से लगे बाड़मेर, जैसलमेर जिलों का तो दौरा करेगी ही साथ ही अलवर, भरतपुर के मेवात क्षेत्र और अजमेर, जयपुर का भी दौरा करेगी। असल में केंद्र सरकार को जानकारी मिली कि इन क्षेत्रों में आबादी में अचानक बदलाव हुआ है। यानी जन्म के आधार पर जनसंख्या नहीं बढ़ी। जनसंख्या बढ़ने का कारण घुसपैठ रहा। अचानक आबादी बढ़ जाने से इन क्षेत्रों में अपराध भी बढऩे लगे हैं। नावलेकर कमेटी ने हाल ही में जम्मू कश्मीर का दौरा किया। कमेटी ने जो आंकड़े जुटाए उसके अनुसार कश्मीर घाटी में रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों ने घुसपैठ की। अधिकृत तौर पर 10 हजार रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठिए पाए गए। जबकि अवैध तौर पर रह रहे घुसपैठियों की संख्या बहुत ज्यादा है। ऐसी ही स्थिति राजस्थान में भी बताई जा रही है। हरियाणा की सीमा से लगे अलवर और भरतपुर के मेवा क्षेत्र में बड़ी संख्या में घुसपैठ बताए जा रहे है। अब तो मेवात क्षेत्र साइबर क्राइम का बड़ा केंद्र बन गया है। मेवात में ऐसे इलाके हैं, जहां पुलिस का जाना भी मुश्किल होता है। जयपुर में भी ऐसे कई क्षेत्र विकसित हो गए हैं जहां आबादी तेजी से बढ़ी है। जयपुर के ऐसे इलाकों में भी पुलिस को पर्याप्त सुरक्षा के साथ जाना पड़ता है। अजमेर में भी घुसपैठियों ने अपनी मजबूत जमीन तैयार कर ली है। यही वजह है कि कई अवसरों पर कुख्यात अपराधी अजमेर से गिरफ्तार हुए हैं। नावलेकर कमेटी के सामने सबसे बड़ी चिंता यह है कि घुसपैठियों ने भारत में जरूरी दस्तावेज बनवा लिए है। ऐसे दस्तावेज सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल के है। यानी पश्चिम बंगाल का निवासी होने वाले पहचान पत्र लेकर घुसपैठिए अजमेर तक में बसे हुए है। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन होने के बाद ऐसे पहचान पत्रों की विस्तृत जांच पड़ताल हो रही है। जानकारी के मुताबिक नावलेकर कमेटी जब आएगी, तब प्रशासन की ओर से व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। ताकि जागरूक लोग भी कमेटी के समक्ष उपस्थित होकर जानकारी दे सकते हैं। S.P.MITTAL BLOGGER ( 29-08-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511

You may also like...