मन की बात में अपना बच्चा, अपना विद्यालय अभियान का उल्लेख करने पर देवनानी ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया।

#2294
मन की बात में अपना बच्चा, अपना विद्यालय अभियान का उल्लेख करने पर देवनानी ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया।
======================
26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेडियो पर मन की बात की। इस बार पीएम मोदी ने अपने मन की बात में राजस्थान के झुंझनूं जिले में चल रहे अपना बच्चा, अपना विद्यालय अभियान का विशेष तौर पर उल्लेख किया। पीएम ने कहा कि जिन बच्चों ने किसी कारण से स्कूल जाना छोड़ दिया, उन्हें भी इस अभियान में दुबारा से स्कूल में प्रवेश करवाया गया। जब हम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की बात करते हैं तो उसमें अपना बच्चा, अपना विद्यालय अभियान विशेष महत्व रखता है। पीएम मोदी के संबोधन को राजस्थान के स्कूली शिक्षा मंत्री वासुदेव दवनानी ने उत्साहवर्धक बताया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के जिस अभियान की प्रशंसा प्रधानमंत्री ने की है, उससे अभियान की सफलता का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस अभियान के अन्तर्गत 74 लाख बच्चों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिलवाया गया है। सरकार का लक्ष्य 80 लाख बच्चों का है। इसी प्रकार सरकार द्वारा दिए जा रहे गार्गी पुरस्कार में भी बालिकाओं की संख्या 91 हजार तक पहुंच गई है। 75 प्रतिशत अंक लाने वाली बालिकाओं को ही यह पुरस्कार दिया जाता है। इससे प्रतीत होता है कि प्रदेश में बालिका शिक्षा तेजी से बढ़ रही है। सरकार का प्रयास शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में जो शौचालय बनाए गए हैं, उसकी वजह से भी बालिकाओं का रूझान स्कूल की ओर बढ़ा है। देवनानी ने कहा कि इस अभियान के पीछे भी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की प्रेरणा रही है। अब इस योजना को और प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा। देवनानी ने पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा कि राजस्थान के शिक्षा के क्षेत्र में अनेक क्रांतिकारी निर्णय लिए जा रहे हैं।
एस.पी.मित्तल) (26-02-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
9829071511

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...