तो विश्वेन्द्र सिंह ने अजमेर उपचुनाव में कांग्रेस के हारने की बात क्यों कही? क्या भाजपा मंे शामिल होंगे विश्वेन्द्र सिंह। =======

#2951
तो विश्वेन्द्र सिंह ने अजमेर उपचुनाव में कांग्रेस के हारने की बात क्यों कही? क्या भाजपा मंे शामिल होंगे विश्वेन्द्र सिंह।
=======
कांग्रेस के विधायक और भरतपुर-धौलपुर में प्रभाव रखने वाले दिग्गज जाट नेता विश्वेन्द्र सिंह ने कहा है कि यदि संगठन के ऐसे ही हालात रहे तो कांग्रेस अजमेर में भी लोकसभा का उपचुनाव हारेगी। मालूम हो कि कांग्रेस धौलपुर का उपचुनाव भी हार चुकी हैं। विश्वेन्द्र सिंह के ताजा बयान से प्रतीत होता है कि वे कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अब यह भी माना जा रहा है कि राज्य की भाजपा सरकार ने हाल ही में भरतपुर और धौलपुर के जाट समुदाय को आरक्षण का लाभ देने की जो घोषणा की, उसमें भी विश्वेन्द्र सिंह के साथ राजनीतिक मिली भगत रही। विश्वेन्द्र सिंह ने आरक्षण देने के लिए 22 अगस्त तक का सरकार का अल्टीमेटम दिया था। सरकार ने 23 अगस्त को ही भरतपुर-धौलपुर के जाट समुदाय को ओबीसी वर्ग में मानने की घोषणा कर दी। एक तरफ से सरकार ने इसका पूरा श्रेय विश्वेन्द्र सिंह को दिलवा दिया। यदि विश्वेन्द्र सिंह कांग्रेस को राजनीतिक लाभ दिलवाते तो सीएम वसुंधरा राजे किसी भी स्थिति में 23 अगस्त को आरक्षण की घोषणा नहीं करती। आरक्षण के लाभ की घोषणा के बाद विश्वेन्द्र सिंह ने भी कहा है कि आंदोलन के लिए प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट और विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता रामेश्वर डूंडी को आमंत्रित किया था, लेकिन ये दोनों ही नहीं आए, फलस्वरूप मुझे अपने दम पर ही आंदोलन की घोषणा करनी पड़ी। एक तरह विश्वेन्द्र सिंह ने अपने ही संगठन के प्रदेश नेतृत्व की आलोचना कर दी। इतना ही नहीं विश्वेन्द्र ने सीएम वसुंधरा राजे का आभार भी जताया। जानकारों की माने तो विश्वेन्द्र सिंह के आंदोलन की घोषणा और सरकार के आरक्षण का लाभ देने की घोषणा प्रायोजित थी। अब विश्वेन्द्र सिंह वो ही बोल रहे हैं जो सीएम वसुंधरा राजे चाहती हैं। विश्वेन्द्र सिंह का जाट समुदाय में प्रभाव बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी गई। यदि निकट भविष्य में विश्वेन्द्र सिंह भाजपा में शामिल होते हैं तो इसका लाभ भाजपा को अजमेर के लोकसभा चुनाव में होगा। भाजपा के सांसद स्व. सांवरलाल जाट भी जाट समुदाय से ही थे। यानि सीएम राजे ने अपने राजनीतिक स्तर पर उपचुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। अजमेर का उपचुनाव राजे की प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ है। राजस्थान में अगले वर्ष ही विधानसभा के चुनाव होने हैं।
सीएम का जताया आभारः
26 अगस्त को धौलपुर और भरतपुर के जाट समुदाय के सैकड़ों लोगों ने जयपुर में सीएम वसुंधरा राजे का आभार जताया। माना जा रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में भीड़ भेजने के पीछे भी विश्वेन्द्र सिंह की ही भूमिका थी।
एस.पी.मित्तल) (26-08-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...