राम मंदिर को लेकर आंदोलन पूरा हो चुका है। उमा भारती ने की पुष्कर में पूजा-अर्चना। ======

#3144
राम मंदिर को लेकर आंदोलन पूरा हो चुका है।
उमा भारती ने की पुष्कर में पूजा-अर्चना।
======
केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का आंदोलन पूरा हो चुका है। अब तो सिर्फ मंदिर का भव्य निर्माण होना है। 14 अक्टूबर को पुष्कर में पूजा अर्चना करने के बाद मीडिया से संवाद करते हुए उमा भारती ने कहा कि उन्होंने अयोध्या में जन्म भूमि को लेकर आंदोलन शुरू किया था। सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला दे दिया कि भगवान राम का जन्म अयोध्या में ही हुआ और गुम्बद वाला स्थान राम मंदिर ही है। जब सुप्रीम कोर्ट ने ही जन्म स्थान को मान लिया है तो फिर अब किसी आंदोलन की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के लोगों को मिलकर अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनवाने में सहयोग करना चाहिए। पुष्कर पहुंचने पर क्षेत्रीय विधायक सुरेश सिंह रावत, नगर पालिका के अध्यक्ष कमल पाठक आदि ने सुश्री भारती का स्वागत किया। भारती ने विधि-विधान से सरोवर में पूजा अर्चना की तो संसार के एक मात्र ब्रह्मा मंदिर में दर्शन किए। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष पाठक ने केन्द्रीय मंत्री को ब्रह्मा मंदिर के विकास की विस्तृत जानकारी दी। पाठक ने बताया कि ब्रह्मा मंदिर को अक्षरधाम की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। सुश्री भारती ब्रह्मा मंदिर के विकास कार्यों की सराहना की।
मेयो गल्र्स के कार्यक्रम में लेंगी भागः
उमा भारतीय 15 अक्टूबर को अजमेर के मेया गल्र्स स्कूल के वार्षिक समारोह के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। भारतीय के भाई की पुत्री मेयो गल्र्स में अध्यन करती हैं। केन्द्रीय मंत्री भातीजी की हौंसला अफजाई के लिए ही अजमेर आई हैं।
एस.पी.मित्तल) (14-10-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...