अजमेर के सांसद रघु शर्मा ने पुष्कर सरोवर की दुर्दशा पर चिंता जताई।

अजमेर के सांसद रघु शर्मा ने पुष्कर सरोवर की दुर्दशा पर चिंता जताई। रलावता के स्थान पर आलोक च ौधरी होंगे नगर निगम के उपायुक्त।
======
अजमेर के कांग्रेसी सांसद रघु शर्मा ने एक बान जारी कर पवित्र पुष्कर सरोवर की दुर्दशा पर चिंता जताई है। शर्मा ने कहा कि पूर्व कलेक्टर गौरव गोयल ने पांच ट्यूवेल की स्वीकृति दी थी, लेकिन अभी तक दो ही शुरू हो पाएं हैं। जाहिर है कि सरकार और अजमेर प्रशासन को सरोवर की चिंता नहीं है। सरोवर से देश भर के श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है लेकिन आज पानी के आभाव में आचमन करना भी मुश्किल हो रहा है। जो थोडा बहुत पानी बचा है वह भी खराब स्थिति में है। पूर्व में कांग्रेस की सरकार ने बीसलपुर परियोजना का पानी सरोवर में डलवाने की योजना स्वीकृत की थी लेकिन भाजपा के शासन में इसे आगे नहीं बढ़ाया जा सका। यही वजह है कि आज स्नान करने के लिए भी सरोवर में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंदिरों और तीर्थ स्थलों के दौरे करती हैं। लेकिन विश्व विख्यात पुष्कर सरोवर की कोई चिंता नहीं की जा रही है।
आलोक च ौधरी होंगे उपायुक्त:
राज्य सरकार ने एक आदेश निकाल कर नगर पालिका सेवा के अधिकारी आलोक च ौधरी को अजमेर नगर निगम का उपायुक्त नियुक्त किया है। च ौधरी गजेन्द्र सिंह रलावता के स्थान पर नियुक्त किए गए हैं। निगम में उपायुक्त के दो पद है, एक पद पर राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी ज्योति ककवानी कार्यरत है जबकि दूसरा पद रिक्त है। रिक्त पद पर ही रलावता को नियुक्त कर रखा था, रलावता अधिशाषी अधिकारी स्तर के अधिकारी हैं। हालांकि अभी रलावता की नियुक्ति किसी अन्य स्थान पर नहीं की गई, लेकिन माना जा रहा है कि रलावता को नगर निगम में ही किसी अन्य पद पर नियुक्त किया जाएगा।
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...