अशोक गहलोत ने जयपुर में प्रादेशिक और सचिन पायलट ने दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर की प्रेस काॅन्फ्रेंस की।

अशोक गहलोत ने जयपुर में प्रादेशिक और सचिन पायलट ने दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर की प्रेस काॅन्फ्रेंस की। राजस्थान में कांग्रेस की राजनीति में हलचल।
======
हालांकि राजनीति में कुछ भी संभव है, लेकिन जब राजनीति में कुछ उलट होता है तो चर्चा हलचल भी होती है। 22 अक्टूबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने जयपुर में राज्य स्तरीय प्रेस काॅन्फ्रेंस की तो इसके तुरंत बाद राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने दिल्ली में  कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय स्तर की प्रेस काॅन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस राजनीतिक गतिविधि को लेकर अब प्रदेश में चर्चा हो रही है। सब जानते हैं कि पायलट चुनाव में सीएम पद के प्रबल दावेदार हैं। सीएम पद को लेकर पायलट और गहलोत के बीच विवाद की खबरें भी रही हैं। सभाओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी दोनों नेताओं को एक साथ प्रदर्शित किया। अब गहलोत भी सीएम पद के लिए अपना चेहरा प्रस्तुत नहीं कर रहे हैं। ऐसे में गहलोत का जयपुर में और पायलट का दिल्ली में प्रेस काॅन्फ्रेंस करना अनेक चर्चाओं को जन्म देता है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने से पहले पायलट यूपीए सरकार में काॅरपोरेट मंत्रालय के मंत्री थे। दोनों नेताओं की एक ही दिन में आगे पीछे प्रेस काॅन्फ्रेंस करवा कर कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व क्या संकेत देना चाहता है यह आने वाले दिनों में पता चलेगा।
पायलट ने उठाए गंभीर सवालः
बैंकों का करोड़ों रुपया लेकर फरार हुआ कारोबारी मेहुल चैकसी को लेकर दिल्ली में सचिन पायलट ने सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। पायलट का आरोप रहा कि मेहुल चैकसी की कंपनी से केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के दामाद और पुत्री की लाॅ फर्म ने 24 लाख रुपए का मेहनताना वसूला। हालांकि बाद में यह राशि वापस कर दी गई। लेकिन इससे जाहिर होता है कि देश में आर्थिक अपराध करने वालों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। पायलट ने कहा कि ललित मोदी को इंग्लैंड की अदालत में राहत दिलवाने के लिए राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे ने शपथ पत्र तक दाखिल किया।
वसुंधरा से लोगों की व्यक्तिगत नाराजगीः
इधर, जयपुर में अशोक गहलोत ने राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे पर जोरदार हमला बोला। गहलोत ने कहा कि सीएम राजे के व्यवहार को लेकर लोगों में नाराजगी है। भाजपा की सरकार घमंड और अहंकार में डूबी हुई है। जनता ने अब इस सरकार को सबक सिखाने का निर्णय कर लिया है।
एस.पी.मित्तल) (22-10-18)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
============
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...