अजमेर में बीस से भी ज्यादा भाजपाइयों ने लोकसभा चुनाव के लिए दावेदारी जताई।

अजमेर में बीस से भी ज्यादा भाजपाइयों ने लोकसभा चुनाव के लिए दावेदारी जताई।
मंच पर न बैठाने पर देवनानी की आपत्ति। परनामी ने कहा काम तो करो।
======
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर चार फरवरी को अजमेर के लक्ष्मीनैन समारोह स्थल पर संसदीय क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। इस बैठक का उद्देश्य लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर था, लेकिन बैठक में चुनाव में उम्मीदवार बनने को लेकर ज्यादा उत्साह देखा गया। भाजपा के प्रमुख नेता चाहते थे कि उनकी दावेदारी पर गंभीरता के साथ विचार विमर्श हो। अनेक दावेदारों ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी को अपना बायो डाटा भी दिया। बैठक शुरू होने से पहले विधायक वासुदेव देवनानी ने स्वयं को मंच पर न बैठाए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई। देवनानी का परनामी को कहना रहा कि वे तीन लोकसभा क्षेत्रों के प्रभारी हैं और अजमेर में चैथी बार विधानसभा का चुनाव जीते हैं। ऐसे में उन्हें मंच पर बैठाया जाना चाहिए। लेकिन बैठक के कर्ताधर्ता शहर भाजपा के अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा ने तर्क दिया कि प्रदेश से जो दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं उसके अंतर्गत मंच पर कोई विधायक नहीं बैठ सकता है। उन्होंने माना कि देवनानी भाजपा के सम्मानित और बड़े नेता है, लेकिन व्यवस्था की दृष्टि से देवनानी को मंच पर नहीं बैठाया जा सकता। हेड़ा ने कहा कि भाजपा में तो कार्यकर्ता की भी बड़ी अहमियत है। बैठक में जिस प्रकार दावेदारों का उत्साह देखने को मिला उसे देखते हुए परनामी ने कहा कि पहले कार्यकर्ता को चुनाव का काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने फरवरी माह में जो कार्यक्रम निर्धारित किए हैं उनको सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गत विधानसभा चुनाव में भले ही भाजपा की सरकार नहीं बन सकती, लेकिन चुनाव में भाजपा का उत्साहवर्धक परिणाम रहा है। अजमेर संसदीय क्षेत्र में तो भाजपा की स्थिति बेहद मजबूत है। लेकिन फिर भी कार्यकर्ता को पूरी मेहनत के साथ चुनाव का काम करना चाहिए। बैठक में संसदीय क्षेत्र के संगठनात्मक कार्यों की भी समीक्षा की गई। बैठक में शहर अध्यक्ष हेड़ा देहात अध्यक्ष बीपी सारस्वत और जयपुर ग्रामीण के अध्यक्ष ने भी अपने विचार प्रकट किए। बैठक में विस्तारक श्याम शर्मा, तुलसी शर्मा आदि ने भी अब तक की गतिविधियों के बारे में बताया।
ये हैं प्रमुख दावेदार:
अजमेर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के देहात अध्यक्ष प्रो बीपी सारस्वत, पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाड़िया, पूर्व विधायक भागीरथ च ौधरी, शहर अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा, किशनगढ़ से भाजपा के प्रत्याशी रहे विकास च ौधरी, भाजपा के ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश भडाना, सुभाष काबरा, श्रीमती सरिता गैना, डाॅ. दीपक भाकर आदि प्रमुख दावेदार हैं। चार फरवरी को सुभाष काबरा के समर्थन में पुष्कर, नसीराबाद और अजमेर उत्तर के कार्यकर्ताओं ने भी जोश दिखाया।
एस.पी.मित्तल) (04-02-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
==========
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...