मनी लाॅड्रिंग केस में राॅबर्ट वाड्रा ईडी के सामने 6 फरवरी को पेश होंगे।

मनी लाॅड्रिंग केस में राॅबर्ट वाड्रा ईडी के सामने 6 फरवरी को पेश होंगे।
इसी दिन प्रियंका गांधी महासचिव का पद संभालेंगी। आखिर ऐसा क्यों?
========
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जीजा राॅबर्ट वाड्रा को मनी लाॅड्रिंग के केस में 6 फरवरी को ईडी के समक्ष पेश होना है। जानकारों की माने तो राॅबर्ट वाड्रा की पत्नी प्रियंका गांधी भी 6 फरवरी को ही कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव का पद संभालेंगी। दिल्ली स्थित कांग्रेस के मुख्यालय में प्रियंका को कमरा आवंटित हो गया है। प्रियंका का कमरा भाई राहुल गांधी के पास वाला ही है। 5 फरवरी को प्रियंका के कमरे के बाहर जो नेल प्लेट लगाई गई। उस पर प्रियंका गांधी का सरनेम वाड्रा भी अंकित किया गया है। हालांकि प्रियंका के पद संभालने की अधिकृत घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रियंका की भूमिका यूपी तक नहीं रहेगी। प्रियंका राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। राहुल गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष की हैसियत से अपनी बहन प्रियंका का राजनीति में किस तरह उपयोग करते हैं यह उनके परिवार का मामला है,लेकिन राजनीति में प्रियंका गांधी के महासचिव का पद संभालने और उनके पति राॅबर्ट वाड्रा का ईडी के समक्ष पेश होने को लेकर चर्चा हो रही है। ईडी ने मनी लाॅड्रिंग के आरोप में जो मुकदमा दर्ज किया है उसमें राॅबर्ट वाड्रा की गिरफ्तारी भी हो सकती है। हालांकि दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 16 फरवरी तक राॅबर्ट वाड्रा को अग्रिम जमानत दे दी है। कोर्ट के आदेश पर ही राॅबर्ट वाड्रा को 6 फरवरी को ईडी के समक्ष पेश होना है। जानकारों की माने तो राॅबर्ट वाड्रा की कंपनी लंदन में 17 करोड़ रुपए से ज्यादा की सम्पत्ति खरीदी है। इसी प्रकार बीकानेर के कोलायत क्षेत्र में भी 275 बीघा जमीन खरीदने का मामला है। एक ओर राॅबर्ट वाड्रा पर लगातार कानूनी शिकंजा कस रहा है तो दूसरी और जोर शोर से प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री करवाई जा रही है। भले ही दोनों मामले अलग अलग हो, लेकिन यदि राॅबर्ट वाड्रा के खिलाफ बड़ी कार्यवाही होती है तो फिर यही आरोप लगाया जाएगा कि प्रियंका गांधी के राजनीति में आने की वजह से केन्द्र सरकार द्वेषता पूर्ण कार्यवाही कर रही है। हो सकता है कि वैसा ही धरना प्रदर्शन हो जैसा पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी कर रही हैं। शारदा और रोजवेली चिटफंड घोटाले में जब सीबीआई कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ करने पहुंचे तो सीएम ममता बनर्जी खुद राजीव कुमार के घर पर आ गई। अब ममता बनर्जी भी केन्द्र सरकार पर दोषा रोपण कर रही है। अलबत्ता प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्साह में हैं।
सीएम गहलोत ने की मुलाकातः
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने 5 फरवरी को अपने दिल्ली प्रवास के दौरान प्रियंका गांधी से मुलाकात की। माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी के पद संभालने को लेकर गहलोत ने राजनीति सुझाव दिए। गहलोत को गांधी परिवार का भरोसेमंद माना जाता है।
एस.पी.मित्तल) (05-02-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
==========
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...