अजमेर में अब भाजपा के चुनावी मैदान में पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी भी कूदे।

अजमेर में अब भाजपा के चुनावी मैदान में पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी भी कूदे।
भाजपाईयों को जोर का झटका धीरे से लगा।
============
राजस्थान के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री और चित्तौड़ के दिग्गज भाजपा नेता श्रीचंद कृपलानी ने अजमेर संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर दावेदारी ठोक दी है। कृपलानी का कहना है कि यदि पार्टी टिकिट देगी तो वे पूरे दमखम के साथ अजमेर से चुनाव लड़ेंगे। कृपलानी पूर्व में चित्तौड़ से भाजपा के सांसद रहे चुके हैं। हालांकि कृपलानी गत विधानसभा का चुनाव निम्बाहेड़ा से हार गए थे। लेकिन अब बदली हुई परिस्थितियों में कृपलानी को अजमेर सुरक्षित नजर आता है। अजमेर संसदीय क्षेत्र के आठ विधानसभा क्षेत्रों में से चार पर भाजपा का कब्जा है जबकि दो में निर्दलीय विधायक हैं। कांगे्रस के साथ मात्र दो सीटें ही है। ऐसे में कृपलानी की दावेदारी को मजबूत बताया जा रहा है। सूत्रों की माने तो पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कृपलानी का नाम आगे बढ़ाया है। अजमेर के भाजपा नेता एक उम्मीदवार को लेकर सहमत नहीं है इसलिए कहा जा रहा है कि बाहरी नेता को अजमेर से चुनाव लड़वाया जावे। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र को सिंधी बाहुल्य माना जाता है और वासुदेव देवनानी चार से लगातार इस क्षेत्र से चुनाव जीत रहे हैं। अजमेर शहर की दोनों सीटे चार बार से भाजपा के कब्जे में है। कृपलानी के अचानक मैदान में कूदने से अजमेर के भाजपा नेताओं को जोर का झटका धीरे से लगा है। टिकिट की दौड़ में देहात जिला अध्यक्ष बीपी सारस्वत, पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाड़िया, पूर्व विधायक भागीरथ च ौधरी, शत्रुघ्न गौतम, पूर्व प्रधान रामेश्वर प्रसाद कड़वा, भंवर सिंह पलाड़ा, श्रीमती सरिता गैना, डाॅ दीपक भाकर, विकास च ौधरी, ओम प्रकाश भडाना, मेयर धर्मेन्द्र गहलोत, धर्मेश जैन, आशीष चतुर्वेदी, शिवशंकर हेड़ा आदि भी शामिल हैं। लेकिन इन सभी स्थानीय नेताओं में एक नाम पर सहमति नहीं हो रही है। ऐसे में भाजपा के बड़े नेताओं को लगाता है कि किसी बाहरी व्यक्ति को अजमेर के मैदान में उतार दिया जावे। इसी कड़ी में कृपलानी ने भी अपनी नजरे अजमेर पर लगा दी है।
एस.पी.मित्तल) (15-03-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
===========
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...