अयोध्या में राममंदिर बनवाने पर प्रियंका गांधी ने कुछ नहीं कहा। 

अयोध्या में राममंदिर बनवाने पर प्रियंका गांधी ने कुछ नहीं कहा। 
लेकिन स्वयं को राम भक्त दिखाया। क्या मिल पाएंगे हिन्दुओं के वोट।
==========
29 मार्च को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी के अयोध्या का दौरा किया। अयोध्या को भगवान राम का जन्म स्थल माना जाता है और यहां भव्य मंदिर बनना है। प्रियंका ने अयोध्या दौरे में मंदिरों में दर्शन तो किए, लेकिन मंदिर निर्माण पर कुछ नहीं कहा। असल में मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना कर प्रियंका हिन्दुओं के वोट लेना चाहती है, लेकिन भगवान राम के मंदिर पर खामोश है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या प्रियंका गांधी  कांगे्रस को हिन्दुओं के वोट दिलवा पाएंगी? सब जानते हैं कि मंदिर निर्माण में कांग्रेस के नेता ही अड़ंगेबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने तो सुप्रीम कोर्ट में खड़े होकर मंदिर निर्माण के मामले में नकारात्मक रुख प्रस्तुत किया। कांग्रेस ने मंदिर निर्माण पर जो रुख अपनाया उसकी वजह से हिन्दू समुदाय के वोट छिटक गए। लेकिन अब प्रियंका गांधी मंदिरों में पूजा अर्चना कर हिन्दुओं को आर्षित करना चाहती हैं। प्रियंका के मंदिर जाने का लाभ कितना मिला है, इसका पता तो 23 मई को लोकसभा चुनाव के परिणाम पर ही चलेगा, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी ने प्रियंका को लेकर सटीक टिप्पणी की है। अंसारी ने कहा कि कांग्रेस ने मंदिर मुद्दे पर हिन्दू और मुसलमानों को लड़ाने का कार्य किया है। कांग्रेस ने अपने शासन में कभी भी अयोध्या का विकास नहीं करवाया और मंदिर के मुद्दे पर ऐसे निर्णय लिए जिसमें हिन्दू और मुसलमान आमने-सामने हो गए। अंसारी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री और योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद अयोध्या का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या के लोगों को विकास की सख्त जरुरत है। अंसारी का कहना रहा कि अयोध्या में हिन्दू और मुसलमानों में आज भी भाईचारा बना हुआ है। यही वजह है कि देशभर से श्रद्धालु राम जन्म स्थल के दर्शन करने आते हैं।
एस.पी.मित्तल) (29-03-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
===========
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...