राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर राजस्थान में दो दिवसीय कार्यक्रम। 

राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर राजस्थान में दो दिवसीय कार्यक्रम।
अशोक गहलोत इसलिए हैं गांधी परिवार के चहेते।
लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संवाद।
भगवंत यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने भी दिखाई दक्षता।

==================

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर राजस्थान में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयंती को सरकारी स्तर पर मनाने के खास निर्देश दिए हैं। 19 अगस्त को दैनिक समाचार पत्रों में पूरे पृष्ठ के विज्ञापन देकर स्व. राजीव गांधी की उपलब्धियां बताई गई। जयपुर के बिड़ला ऑडीटोरियम में विज्ञापन और तकनीक से जुड़ी प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में निजी संस्थानों ने भी अपनी स्टॉलें लगाई। प्रदर्शन का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री गहलोत स्वयं एक स्टॉल पर गए और स्टॉल पर लगी तकनीक और वस्तुओं के बारे में समझा। स्टॉल पर खड़े विद्यार्थियों के साथ फोटो भी खिंचवाएं। 20 अगस्त को भी कई सत्र रखे गए हैं, जिनमें विशेषत: देश की कम्प्यूटर तकनीक और उसमें पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के योगदान के बारे में बताएंगे। मुख्यमंत्री का स्वयं का फोकस है कि युवा पीढ़ी को राजीव गांधी की सूचना क्रांति की अधिक से अधिक जानकारी दी जाए। 18 अगस्त को अपने संबोधन में गहलोत ने कहा भी कि जब कम्प्यूटर के बारे में सोचना भी मुश्किल था तब राजीव गांधी भारत में इस तकनीक को लाए। आज हम देख रहे हैं कि यह तकनीक मनुष्य के जीवन में कितनी जरूरी हो गई है। मोबाइल पर घर बैठे सारे कार्य हो रहे हैं। आज देश जिस ऊंचाई पर खड़ा है, उसमें राजीव गांधी का बड़ा योगदान है। अपने संबोधन में गहलोत ने देश के विकास में जवाहरलाल नेहरू से लेकर श्रीमती सोनिया गांधी तक का योगदान बताया। श्रीमती सोनिया गांधी ने यूपीए के चेयरपर्सन रहते हुए किस प्रकार आम लोगों को अधिकार दिलवाए। इस मौके पर गहलोत ने सोनिया गांधी का संदेश भी पढ़ा कर सुनाया।
इसलिए है गांधी परिवार के चहेते:
अशोक गहलोत गांधी परिवार का सम्मान करने में कभी पीछे नहीं रहते। कई बार केन्द्रीय मंत्री, तीन बार कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, तीन बार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष और अब तीसरी बार मुख्यमंत्री बनवाने का श्रेय अशोक गहलोत हमेशा गांधी परिवार को ही देते हैं। सब जानते हैं कि दिसम्बर 2018 में किन परिस्थितियों में गहलोत को तीसरी बार राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट के मजबूत दावे के बाद भी गांधी परिवार ने गहलोत पर भरोसा जताया। अब जब गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार चल रही है तो स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। सूत्रों की माने तो श्रीमती सोनिया गांधी के फिर से कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर अशोक गहलोत की स्थिति मजबूत हुई है।
लाभार्थियों से संवाद:
गहलोत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला स्तर पर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी संवाद किया। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि ईमित्र प्रक्रिया के तहत उन्हें कितनी जल्दी ऋण की प्राप्ति हुई तथा सरकारी योजनाओं का लाभ मिला। गहलोत ने लाभार्थियों से सवाल जवाब भी किए। गहलोत का कहना रहा कि ईमित्र के संचालक ग्राहकों से अधिक राशि वसूलते हैं, ऐसी शिकायतें प्राप्त हो रही है। जिला कलेक्टरों की यह जिम्मेदारी है कि अधिक राशि वसूलने वाले संचालिकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करें।
भगवंत यूनिवर्सिटी ने भी दिखाई दक्षता:
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर जयपुर में लगी इनोवेशन एक्सपो में अजमेर की भगवंत यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों के भी दो प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। दोनों ही प्रोजेक्टों की मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रशंसा की। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर वीके शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में यूनिवर्सिटी के छात्र यादराम सिंह, अनिल चौरसिया व रोहित पनजी ने थ्रीडी प्रिंटर तथा छात्र अजय गौड, जयंत जांगिड़ व जसवीर सिंह ने जल संरक्षण के प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इन प्रोजेक्टों पर विद्यार्थी लगातार मेहनत कर रहे थे। इन्हें यूनिवर्सिटी का पूरा सहयोग दिया गया। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी के छात्र हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी से डिग्री लेने के बाद युवाओं को बड़ी कंपनियों में मोटे पैकेज की नौकरियां मिल रही हैं।
एस.पी.मित्तल) (19-08-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
===========
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...