गुरु के प्रति श्रद्धा और जिद हो तो अजमेर के अजय दनगसिया जैसी हो।

गुरु के प्रति श्रद्धा और जिद हो तो अजमेर के अजय दनगसिया जैसी हो। जैन आचार्य विद्यासागर महाराज के संभावित अजमेर आगमन पंच कल्याणक महोत्सव का संकल्प। इसलिए 20 अक्टूबर को विद्या गुरु आह्वान वंदना महोत्सव। 

==========

ईश्वर का स्वरूप माने जाने वाले जैन आचार्य विद्यासागर महाराज इन दिनों मध्य प्रदेश में रीवा नदी के किनारे नेमावर क्षेत्र में विराजमान हैं। इसे श्रद्धालुओं की आस्था ही कहा जाएगा कि आचार्य विद्यासागर महाराज जहां विराजमान होते हैं, वह स्थान अपने आप चमत्कारिक और पवित्र हो जाता है। हर श्रद्धालु आचार्यश्री के दर्शन को उत्सुक होता है। आचार्य श्री के दर्शन के लिए हर समय श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। अजमेर का यह सौभाग्य है कि आज से कोई पचास वर्ष पहले आचार्यश्री ने अजमेर में महावीर सर्किल के निकट ही दीक्षा ग्रहण की थी। जैन समाज के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्ति आचार्यश्री से अजमेर आगमन का आग्रह पिछले कई वर्षों से कर रहे हैं। आचार्य विद्या सागर महाराज के शिष्य  सुधासागर महाराज ने अजमेर में विशाल नारेली तीर्थ भी बनवाया है। यहां तक की दीक्षा स्थल पर आकर्षक पेनोरमा भी बनाया गया है। अब आचार्य विद्यासागर महाराज को अजमेर लाने का संकल्प प्रमुख धर्म प्रेमी अजय दनगसिया ने लिया है। भले ही आचार्यश्री की अनुमति नहीं मिली हो, लेकिन अजय अपना संकल्प पूरा करने में जुट गए हैं। आचार्यश्री के आगमन पर दनगसिया परिवार पंच कल्याणक महोत्सव करवाएगा। जैन धर्म में पंच कल्याणक महोत्सव का खास महत्व होता है। लेकिन इसे अजय दनगसिया की श्रद्धा और जिद ही कहा जाएगा कि वे अपने गुरु को बुलाने के लिए कृतसंकल्प हैं। अजय दनगसिया ने अब अपना कारोबार भी छोड़ दिया है और पूरी तरह भक्ति भाव में लग गए हैं। अपने गुरु के प्रति श्रद्धा दिखाने के लिए ही 20 अक्टूबर को सायं सात बजे अपने सिविल लाइन स्थित निवास पर विद्या गुरु आह्वान वंदना महोत्सव रखा है। इससे सुप्रसिद्ध कवि चन्द्रसेन, नरेन्द्र जैन और अजय अहिंसा बाकल कविता पाठ करेंगे। ये सभी कवि आचार्य विद्या सागर महाराज के आशीर्वाद से ही मशहूर हुए हैं। अजमेर के जैन अनुयायीयों का भी मानना है कि आचार्यश्री अपने शेष जीवन में एक बार अजमेर आएंगे। लेकिन कब आएंगे, यह उन्हीं पर निर्भर हैं। ईश्वारीय अनुभूति होने पर ही उनका अजमेर आना तय है। आचार्यश्री को अजमेर बुलाने के संकल्प के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नम्बर 9828105111 पर अजय दनगसिया से ली जा सकती है। गत 8 अक्टूबर को नेमावर में चातुर्समास के दौरान आचार्य विद्यासागर महाराज दनगसिया परिवार के चौके में आहार भी ग्रहण किया।
एस.पी.मित्तल) (20-10-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए-8955240680
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...