तो फिर राजस्थान में कांग्रेस के शासन में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव ईवीएम से क्यों करवाए जा रहे हैं?

तो फिर राजस्थान में कांग्रेस के शासन में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव ईवीएम से क्यों करवाए जा रहे हैं? 49 निकायों के वार्ड चुनाव भी ईवीएम से ही हुए थे। 

=========

गत लोकसभा चुनाव में भाजपा को 303 सीटें मिलने पर अन्य विपक्षी दलों के साथ-साथ कांग्रेस ने भी ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी का आरोप लगाया। चुनाव से पहले भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मत पत्र से चुनाव करवाने की मांग की गई। तब भी चुनाव आयोग ने कहा कि ईवीएम से गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं है। कांग्रेस हमेशा ईवीएम के खिलाफ रही है, लेकिन राजस्थान में जनवरी में होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में ईवीएम का ही उपयोग होगा। सब जानते हैं कि इस समय राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। जो कांग्रेस लोकसभा चुनाव में ईवीएम के इस्तेमाल का विरोध करती है, वहीं कांग्रेस अब राजस्थान में चाहती है कि जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के चुनाव के साथ-साथ सरपंच के चुनाव भी ईवीएम से हों। राज्य निर्वाचन विभाग ने ईवीएम की कमी बताते हुए सरपंच पद के चुनाव ईवीएम से करवाने में असमर्थता प्रकट की तो अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने नई ईवीएम खरीदने के लिए 6 करोड़ रुपए निर्वाचन विभाग को दिए हैं। सवाल उठता है कि जब ईवीएम में गड़बड़ी होती है तो राजस्थान में कांग्रेस शासन में पंचायती राज के चुनाव ईवीएम से क्यों करवाए जा रहे हैं? मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पंचायती राज मंत्री सचिन पायलट चाहेंं तो पंचायतीराज के चुनाव मतपत्र से करवा सकते हैं। लेाकसभा चुनाव के मौके पर यह प्रचारित किया गया कि ईवीएम का निर्माण करने वाली कंपनियां दर्ज वोटों में गड़बड़ी कर रही है। यानि जो वोट कांग्रेस उम्मीदवार को दिया, वह भी भाजपा के उम्मीदवार के खाते में दर्ज हो गया। लेकिन अब लोकसभा चुनाव वाली ईवीएम से ही राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव करवाए जा रहे हैं। कांग्रेस को अब कोई आपत्ति नहीं हैं। कांग्रेस सरकार की देखरेख में हाल ही में 49 स्थानीय निकायों के 21 सौ से भी ज्यादा वार्डों के चुनाव ईवीएम से ही हुए। चूंकि इन चुनावों में कांग्रेस को ज्यादा सफलता मिली है, इसलिए अब ईवीएम निष्पक्ष हैं। कांग्रेस के किसी भी नेता को अब ईवीएम में कोई गड़बड़ी नजर नहीं आ रही है। सीएम अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट भी ईवीएम में दर्ज वोटों से बेहद उत्साहित हैं।
एस.पी.मित्तल) (27-11-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए-8955240680
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...