सनातन धर्म के पांचवें धाम की  ऐतिहासिक यात्रा में अजमेर की साध्वी स्वामी अनादि सरस्वती भी भाग लेंगी।

सनातन धर्म के पांचवें धाम की  ऐतिहासिक यात्रा में अजमेर की साध्वी स्वामी अनादि सरस्वती भी भाग लेंगी। 500 करोड़ रुपए की लागत से कम्बोडिया में बन रहा है पांचवां धाम।

===============
भारत से चार हजार 800 किलोमीटर दूर कम्बोडिया में सनातन धर्म का पांचवां तीर्थ धाम बन रहा है। इस धाम की ऐतिहासिक यात्रा में अजेमर की साध्वी स्वामी अनादि सरस्वती भी भाग लेंगी। इस धार्मिक यात्रा की जानकारी देते हुए साध्वी अनादि ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शीर्ष पदाधिकारी इन्द्रेश कुमार की पहल पर देशभर के प्रमुख साधु संतों का एक दल 29 नवम्बर को दिल्ली से कम्बोडिया के लिए रवाना होगा। साधु संतों का यह दल 3 दिसम्बर तक कम्बोडिया में ही रूककर मंदिर के धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेगा। कम्बोडिया में सनातन धर्म की अलख जगाए रखने वाली गुरुजी कुमारन स्वामी की प्रेरणा से 500 करोड़ रुपए की लागत से शिवमंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है। इस मंदिर परिसर में भगवान शिव की 180 फिट ऊंची प्रतिमा लगाई जा रही है। इसके साथ ही गणेश और बुद्ध की प्रतिमाएं भी लगाई जाएंगी। स्वामी अनादि सरस्वती ने बताया कि शंकराचार्य ने लगभग 1400 वर्ष पहले भारत में द्वारका, बद्रीनाथ, जगन्नाथपुरी तथा रामेश्वरम तीर्थ धामों की स्थापना की थी। अब इसी तर्ज पर सनातन धर्म के अनुरूप कम्बोडिया में पांचवें धाम की स्थापना की गई है। इस पांचवेें धाम के धार्मिक महत्व का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि यह दुनिया के प्रमुख पर्यटन स्थल अंकोरवाट से मात्र 30 किलोमीटर दूर है। अंकोरवाट में 11वीं शताब्दी में तत्कालीन हिन्दू सम्राट सूर्यवर्मन द्वितीय ने विशाल विष्णु मंदिर का निर्माण करवाया था। आज यह भव्य धार्मिक स्थल कम्बोडिया में दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। यही वजह है कि इस स्थल का नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है तथा यूनेस्कों ने वल्र्ड हेरिटेज में भी दर्ज कर रखा है। कम्बोडिया में हिन्दू सम्राट सूर्यवर्मन के शासन से पता चलता है कि भारत की सनातन संस्कृति कितनी समृद्ध रही है। कम्बोडिया में बन रहे पांचवें धाम के ट्रस्ट में इन्द्रेश कुमार भी ट्रस्टी हैं। स्वामी अनादि सरस्वमी ने कहा कि कम्बोडिया में पांचवां धाम बनना दुनिया भर के सनातन धर्मप्रेमियों के लिए खुश खबरी है। पांचवें धाम के निर्माण और ऐतिहासिक धार्मिक यात्रा के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नम्बर 9829071877 पर स्वामी अनादि सरस्वती से ली जा सकती है।
एस.पी.मित्तल) (27-11-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए-8955240680
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...