राजनीति में रिटायरमेंट की कोई उम्र नहीं होती।

राजनीति में रिटायरमेंट की कोई उम्र नहीं होती।
चौथी बार के 79 वर्षीय भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी सेवाभाव से मनाएंगे जन्मदिन। समर्थकों ने लगाए बैनर। 

==========

11 जनवरी को भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी अपना 79वां जन्म दिन सेवाभाव से मनाएंगे। जन्मदिन के मौके पर देवनानी ने कहा कि राजनीति में रिटायरमेंट की कोई उम्र नहीं होती। मैं 79 वर्ष की उम्र और अजमेर के पांच डिग्री के तापमान में भी राजनीति में 24 घंटे सक्रिय हंू। पार्टी के कार्य के लिए एक दिन मैं चार किलोमीटर का सफर भी करता हंू। इसे भाजपा संगठन का भरोसा और जनता का विश्वास ही कहा जाएगा कि मैं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से लगातार चौथी बार विधायक बना हंू। मैंने हर परिस्थिति में चुनाव लड़ा और जीता। चूंकि मैं पूरे पांच वर्ष सेवाभाव से कार्य करता हंू, इसलिए क्षेत्र की जनता मुझे ही चुनती है। कांग्रेस ने हराने के लिए हर रणनीति अपनाई, लेकिन चार बार से मैं ही चुनाव जीत रहा हंू। क्षेत्र के मतदाताओं ने कांग्रेस की सभी रणनीतियों को फेल कर दिया है। भाजपा में हर बार मेरे ही उम्मीदवार बनने से कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। घर आने वाले कार्यकर्ताओं के साथ मैं खड़ा रहता हंू। 79वें जन्म दिन पर मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि मुझे स्वास्थ रखे, ताकि मैं जनता की सेवा करता रहंू। मेरे लिए जनसेवा ही सर्वोपरि है। मैं दो बार राज्य सरकार में मंत्री भी रहा। वर्ष 2013 से 2019 के कार्यकाल में मैं शिक्षा विभाग का स्वतंत्रत प्रभार का राज्यमंत्री था। स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे कई बदलाव किए जिनका लाभ आज लाखों विद्यार्थियों को और शिक्षकों को मिल रहा है। पदोन्नती के बाद काउंसलिंग के जरिए नियुक्ति देने से विभाग के कामकाज में पारदर्शिता आई है। मैंने शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए उपाए किए। देवनानी ने कहा कि 79वें जन्म दिन के अवसर पर मैं 10 जनवरी की रात को जरुरतमंद लोगों को सर्दी के मौसम में कंबल वितरित करूंगा। 11 जनवरी को प्रमुख गौशालाओं में गौमाता की पूजा और चारा,  गुड़ आदि का वितरण करूंगा। सुबह के समय ही केसरगंज स्थित दयानंद बाल सदन में बच्चों के साथ अल्पाहार करूंगा। जेएलएन अस्पताल के श्शिु वार्ड में बच्चों के लिए नेबुलाइजर आदि के उपकरण भेंट किए जाएंगे। दोपहर को वैशाली नगर स्थित एचकेएच पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परीक्षा पर लिखी पुस्तक वितरित की जाएगी। सायं चार बजे से उनके रामनगर स्थित निवास स्थान पर सुंदर कांड का पाठ और फिर प्रसादी का आयोजन होगा।
समर्थकों ने लगाए बैनर।
देवनानी के जन्मदिन पर समर्थकों ने उत्तर क्षेत्र में शुभकामनाओं के बैनर लगाए हैं। इन बैनरों में भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों के फोटो भी चस्पा किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर अजमेर के मेयर धर्मेन्द्र गहलोत के फोटो भी लगाए गए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के फोटो के साइज को बड़ा किया गया है। बैनर लगाने वाली भाजपा की पूर्व पार्षद और सक्रिय कार्यकर्ता भारती श्रीवास्तव ने भी देवनानी को 79वें जन्मदिन पर बधाई दी है।
एस.पी.मित्तल) (10-01-2020)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए-95097 07595
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...