स्मार्ट सिटी के कार्यों की क्रियान्विति पर मंत्री धारीवाल ने जताई नाराजगी।

स्मार्ट सिटी के कार्यों की क्रियान्विति पर मंत्री धारीवाल ने जताई नाराजगी।
प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी नहीं दे सके संतोष जनक जवाब।
ऐलीवेटेड रोड के निर्माण से होने वाली परेशानी को भी स्वीकारा।
स्मार्ट सिटी के स्वीकृत कामों में बदलाव होगा। 

=========

21 जनवरी को अजमेर के कलेक्टे्रट के सभागार में प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से संवाद करते हुए धारीवाल ने कहा कि अजमेर में स्मार्ट सिटी के कार्यों की क्रियान्विति से सरकार संतुष्ट नहीं है। कार्यों को गति देने के लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के चेयरमैन भवानी सिंह देथा को खास निर्देश दिए गए हैं। देथा समय समय पर अजमेर आएंगे और कार्यों की क्रियान्विति की समीक्षा करेंगे। धारीवाल ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने स्मार्ट सिटी में ऐसे कार्य स्वीकृत कर दिए, जिनका कोई उपयोग नहीं है। स्वीकृत कार्यों की समीक्षा करवा कर नए काम स्वीकृत करवाए जाएंगे। इससे पहले बैठक में धारीवाल ने प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को कार्यों की जिस प्रकार से निगरानी करनी चाहिए थी, वैसी नहीं हुई है। स्वीकृत राशि के बाद भी कार्य नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से स्मार्ट सिटी के कार्यों की धीमी गति के बारे में जानकारी मांगी तो कोई भी अधिकारी संतोष जनक जवाब नहीं दे सक। धारीवाल ने कहा कि आप लोगों ने चार्ट बना कर मुझे दे दिया है। जबकि जमीनी हकीकत अलग है। धरीवाल ने इस बात को भी स्वीकार किया कि अजमेर शहर में बन रहे ऐलीवेटेड रोड की वजह से आम लोगों को परेशानी हो रही है। संबंधित एजेंसी ठेकेदार से सही प्रकार से काम नहीं करवा पा रही, जिसकी वजह से शहर का यातायात भी बाधित हो रहा है। बैठक के बाद धारीवाल ने मौके पर जाकर ऐलीवेटेड रोड के कायों को भी देखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। धारीवाल ने कहा कि ऐलीवेटेड रोड के निर्माण की वजह से शहरवासियों को कम से कम परेशानी होनी चाहिए।
एस.पी.मित्तल) (21-01-2020)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए-95097 07595
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...