विश्व हिन्दू परिषद के देश में तीस लाख कार्यकर्ता सक्रिय।

विश्व हिन्दू परिषद के देश में तीस लाख कार्यकर्ता सक्रिय।
अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए 25 मार्च को राम नवमी पर लाखों श्रद्धालु जुटेंगे।
पूर्व में एकत्रित 7 करोड़ रुपए की राशि से ही राम मंदिर के लिए पत्थर खरीदे गए।
मंदिर निर्माण के लिए देशभर में 25 मार्च से 8 अप्रैल तक विहिप का जन जागरण अभियान चलेगा।
विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे से एसपी मित्तल टॉक शो में ज्वलंत मुद्दों पर सीधा संवाद। 

==============
5 मार्च को विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे एक दिवसीय प्रवास पर अजमेर आए। इस अवसर पर एसपी मित्तल टॉक शोक में देश के ज्वलंत मुद्दों पर परांडे से सीधा संवाद किया। परांडे ने तीखे सवालों के सटीक जवाब दिए। परांडे का पूरा इंटरव्यू यू-ट्यूब पर SPMittal Talk show देखा जा सकता है। इसके साथ ही यह इंटरव्यू सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेट फार्म पर उपलब्ध है। परांडे ने कहा कि देश के मौजूदा हालातों पर विहिप की नजर है। कुछ अपने राजनीतिक स्वार्थों की वजह से संशोधित नागरिकता कानून का विरोध कर रहे हैं, जबकि इस कानून से देश के किसी भी मुसलमान की नागरिकता नहीं छीनेगी। उन्होंने कहा कि संगठन की दृष्टि से देशभर में विहिप के तीस लाख कार्यकर्ता सक्रिय हैं। इनमें से राजस्थान में एक लाख कार्यकर्ता हैं। अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए विहिप ने कभी भी कोई राशि एकत्रित नहीं की। पूर्व में रामजन्म भूमि न्यास के माध्यम से करीब सात करोड़ रुपए एकत्रित किए गए थे। इस राशि से ही मंदिर निर्माण के पत्थर खरीदे गए हैं। अब यही पत्थर (शिलाएं) मंदिर निर्माण में काम आएंगे। न्यास का काम भी पारदर्शिता के साथ है। कोई भी व्यक्ति एकत्रित राशि और खर्च के बारे में जानकारी ले सकता है। परांडे ने माना कि अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए विहिप ने देशभर में जन आंदोलन चलाया है और उसी का परिणाम है कि आज भव्य मंदिर बनने जा रहा है। राम मंदिर निर्माण जनभागीदारी के लिए 25 मार्च को राम नवमी से 8 अप्रैल, 2020 हनुमान जयंती तक देश में अभियान चलाया जाएगा। पूर्व में भी देश के तीस लाख स्थानों पर जन जागरण किया गया था। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केन्द्र सरकार ने हाल ही में जो ट्रस्ट बनाया है उसमें सभी सदस्य रामभक्त हैं। श्रद्धालु ट्रस्ट के बैंक अकाउंट में साीधे राशि जमा करवा सकते हैं। मंदिर का निर्माण क्या किसी देशी विदेशी कंस्ट्रेक्शन कंपनी से करवाया जाएगा? के सवाल पर परांडे ने कहा कि इसके लिए पूर्व आईएएस नृपेन्द्र मिश्रा की अध्यक्षता में एक उपसमिति बनाई गई है। यह समिति ही अंतिम फैसला करेगी। परांडे ने महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी के सहयोग से चलने वाली शिवसेना की सरकार के कामकाज पर भी टिप्पणी की। अफगानिस्तान को लेकर आतंकी संगठन तालिबान और अमरीका के मध्य हुए समझौते के संबंध में विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि भारत सरकार को भारतीय नागरिकों के हितों का ख्याल रखना चाहिए।
आनंद अरोड़ा के घर पर प्रवास:
5 मार्च को परांडे अजमेर में पुष्कर रोड स्थित विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारी आनंद अरोड़ा के निवास पर ठहरे। यही पर परांडे ने विहिप के कार्यकर्ताओं और साधु संतों से संवाद किया। मंदिर निर्माण को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश भी दिए। अजमेर पहुंचने पर विभाग मंत्री शशि प्रकाश इंदौरिया, लेखराम सिंह राठौड़, सत्यनारायण भंसाली आदि ने स्वागत किया।
(एस.पी.मित्तल) (05-03-2020)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए-95097 07595
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...