केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने श्रम और रोजगार मंत्रालय का निरीक्षण किया। नई परंपरा डाली। असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों की सुरक्षा और रोजगार बढ़ाने पर जोर।

केन्द्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेन्द्र यादव ने 13 जुलाई को दिल्ली स्थित अपने मंत्रालय का निरीक्षण किया। यादव वन और पर्यावरण मंत्री भी है। यादव ने 12 जुलाई को वन और पर्यावरण मंत्रालय का निरीक्षण किया था। आमतौर पर नए मंत्री के पदभार संभालने पर मंत्रालय के अधिकारी और जिम्मेदार कार्मिक ही कक्ष में आकर मंत्री का स्वागत सत्कार करते हैं, लेकिन यादव ने इस परंपरा से अलग हटकर मंत्रालय के अधिकारियों से स्वयं मुलाकात की। यादव की इस पहल का दोनों मंत्रालयों में स्वागत किया गया है। यादव ने जब 13 जुलाई को श्रम और रोजगार मंत्रालय का निरीक्षण किया तो उनके साथ राज्यमंत्री रामेश्वर तेली भी थे। यादव का मानना रहा कि देश में असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। इसलिए अनेक घोषणाएं की गई है। उनका प्रयास होगा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ श्रमिकों को मिले। इसके लिए श्रमिकों को भी जागरूक होने की जरूरत है। विभाग के अधिकारियों का भी दायित्व है कि वे अपने एसी कमरों से बाहर निकल कर श्रमिकों की समस्याओं का समाधान करें। देश में रोजगार बढ़ाने पर भी यादव ने जोर दिया। इसके लिए श्रमिक की कुशलता भी मायने रखती है। यदि किसी श्रमिक के पास हुनर है तो उसे रोजगार की कोई कमी नहीं है। उनका प्रयास होगा कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को प्रशिक्षण देकर कुशल बनाया जाए, ताकि उन्हें रोजगार मिल सके। यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भरोसा जताया है उस पर वे खरे उतरने का प्रयास करेंगे। उनके मंत्रालय से संबंधित कोई श्रमिक परेशान न हो, इसकी पुख्ता व्यवस्था की जाएगी। उनके पूर्ववर्ती मंत्री संतोष गंगवार ने इस मंत्रालय में सराहनीय कार्य किया है, उन्हीं के कामों को और आगे बढ़ाया जाएगा। यादव ने 13 जुलाई को पदभार ग्रहण करने के बाद गंगवार के निवास स्थान पर जाकर उनसे मुलाकात भी की। यहां यह उल्लेखनीय है कि भूपेन्द्र यादव राजस्थान से राज्यसभा के सांसद हैं और अजमेर के निवासी है। यादव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खास भरोसा है। इसलिए उन्हें कैबिनेट की राजनीतिक मामलों की समिति में शामिल किया गया है। आने वाले दिनों में यादव की सरकार और राजनीति में और अधिक प्रभावी भूमिका देखने को मिलेगी। मंत्री बनने से पहले तक यादव भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव थे। S.P.MITTAL BLOGGER (14-07-2021)Website- www.spmittal.inFacebook Page- www.facebook.com/SPMittalblogFollow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11Blog- spmittal.blogspot.comTo Add in WhatsApp Group- 9799123137To Contact- 9829071511

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...