अजमेर के कांग्रेसी पार्षदों ने नगर निगम के आयुक्त देवेंद्र कुमार की शिकायत कलेक्टर अंशदीप से की। साधारण सभा में आयुक्त पर संवैधानिक जिम्मेदारी नहीं निभाने और भाजपा बोर्ड से मिलीभगत करने का आरोप लगाया।

22 अप्रैल को अजमेर के कांग्रेसी पार्षदों ने जिला कलेक्टर अंशदीप से मुलाकात कर नगर निगम के आयुक्त देवेंद्र कुमार (आईएएस) रवैये की शिकायत की। पार्षदों ने कहा कि 21 अप्रैल को नगर निगम की जो साधारण सभा की बैठक हुई, उसमें आयुक्त देवेंद्र कुमार ने अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी नहीं निभाई। मुश्किल से 10 मिनट में साधारण सभा समाप्त हो जाने से प्रतीत होता है कि आयुक्त और निगम के भाजपा बोर्ड में मिली भगत है। पार्षदों ने कलेक्टर को बताया कि 13 माह में पहली बार निगम की साधारण सभा हुई। इस सभा में पार्षद अपने अपने वार्डों की समस्या रखना चाहते थे, लेकिन निगम की मेयर ब्रज लता हाड़ा ने प्रस्तावों पर चर्चा कराए बिना ही साधारण सभा को समाप्त कर दिया। नियमों के मुताबिक सभी प्रस्तावों को एक एक कर आयुक्त को पढ़ना चाहिए था, हर प्रस्ताव पर चर्चा भी होनी चाहिए थी, लेकिन भाजपा बोर्ड ने अपने बहुमत के बल पर बिना चर्चा कराए प्रस्तावों को स्वीकृत कर दिया। साधारण सभा में आयुक्त मूकदर्शक बने रहे। कांग्रेस के पार्षदों ने कलेक्टर से आग्रह किया 21 अप्रैल को हुई साधारण सभा की कार्यवाही को निरस्त किया जाए। पार्षदों ने कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि उनके ज्ञापन पर जांच करवाई जाएगी और जो भी उचित निर्णय होगा, उसे लिया जाएगा।
 
पार्षदों में नाराजगी:
कलेक्टर से मुलाकात के बाद कांग्रेस के पार्षदों कहना रहा कि प्रदेश में कांग्रेस का शासन हैं, लेकिन आयुक्त देवेंद्र कुमार भाजपा बोर्ड से मिली भगत का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कलेक्टर के द्वारा न्याय नहीं मिला तो वे नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस के पार्षदों का आरोप रहा कि भाजपा बोर्ड की मेयर श्रीमती ब्रजलता हाड़ा साधारण सभा का सामना नहीं कर सकती हैं, इसलिए 10 मिनट में साधारण सभा को समाप्त कर दिया गया। कांग्रेस के पार्षदों ने भाजपा में आपसी गुटबाजी का भी आरोप लगाया। 21 अप्रैल को साधारण सभा समाप्त होने के बाद भी कांग्रेस के पार्षदों ने सभा स्थल जवाहर रंगमंच पर रात 8 बजे तक धरना दिया। इस धरने में नौरत गुर्जर, द्रोपदी कोली, नरेश सत्यावना,गजेंद्र सिंह रलावता, सर्वेश पारीक, विपिन बेंसिल, श्याम प्रजापति, हेमंत शर्मा, पिंकी बालोटिया, हमीद चीता, नितिन जैन, रश्मि हिंगोरानी, मनीष सेठी, कपित सारस्वत भारत यादव, हेमंत जोधा, मुनव्वर कायमखानी आदि मौजूद रहे। इन्हीं पार्षदों ने 22 अप्रैल को कलेक्टर से मुलाकात की। 
 
S.P.MITTAL BLOGGER (22-04-2022)
Website- www.spmittal.in
To Add in WhatsApp Group- 9929383123
To Contact- 9829071511

 

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...