जोगणिया धाम की ओर से पुष्कर में भी फहरा तिरंगा। आनासागर में आतिशबाजी को देखने के लिए उमड़े अजमेरवासी। भगत सिंह से लें देशभक्ति की प्रेरणा-चंद्रशेखर। आनासागर लिंक रोड विकास समिति ने 95 वर्षीय चंदीराम जी से तिरंगा फहरवाया। पार्षद देवेंद्र सिंह शेखावत की पहल पर जिले के खम्बे तिरंगा लाइट से रंगे।

यूं तो आजादी के 75 वर्ष होने पर स्वतंत्रता दिवस पर देशभर में तिरंगा ध्वज फहराया गया। इसी क्रम में अध्यात्म और सेवा केंद्र पुष्कर स्थित जोगणिया धाम की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर समारोह आयोजित किया गया। धाम के उपासक भंवरलाल जी के निर्देश पर मुझे राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अवसर मिला। इस अवसर पर सेवानिवृत्त एएसपी रामदेव ने देशभक्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि अनुच्छेद 370 के हटने के बाद जम्मू कश्मीर के हालात कैसे सुधरे हैं। समारोह में उपासक भंवरलाल जी ने देशभक्ति का गीत गाया। इसमें कोई दो राय नहीं कि पुष्कर स्थित जोगणिया धाम अध्यात्म और सेवा का प्रमुख केंद्र बन गया है। अध्यात्मिक शक्ति के कारण ही धाम का महत्व लगातार बढ़ रहा है। भंवरलाल जी की ही प्रेरणा से प्रभाती देवी चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से समाजसेवा के अनेक कार्य किए जाते हैं। इनमें महिलाओं के स्वरोजगार के लिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण देना भी है। जोगणिया धाम में धार्मिक गतिविधियां तो प्रतिदिन होती है। राजस्व मंडल के सांख्यिकी प्रकोष्ठ के संयुक्त निदेशक रहे उपासक भंवरलाल जी ज्योतिष शास्त्र के अच्छे ज्ञाता भी हैं। अधिकांश भविष्यवाणी खरी उतरती है। लेकिन भंवरलाल जी ने ज्योतिष को पेश के तौर पर नहीं अपनाया है। धाम की आध्यात्मिक और सेवा की गतिविधियों की जानकारी मोबाइल नंबर 9462429453 पर भंवरलाल जी से ली जा सकती है। 
शहरवासी उमड़े:
आजादी के 75 वर्ष होने पर अजमेर की अग्रणीय संस्था शहीद भगत सिंह नौजवान सभा की ओर से तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया। अंतिम दिन 15 अगस्त को आनासागर झील में शानदार आतिशबाजी की गई। आतिशबाजी को देखने के लिए आनासागर पर बने पाथवे पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिली। रीजनल कॉलेज चौपाटी पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश भाजपा के संगठन महासचिव चंद्रशेखर ने विशेषतौर से भाग लिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में चंद्रशेखर ने कहा कि युवाओं को शहीद-ए-आजम भगत सिंह से देशभक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए। सरदार भगत सिंह ने कम उम्र में ही देशभक्ति दिखाते हुए फांसी के फंदे को गले लगा लिया। उन्होंने कहा कि कहा कि अजमेर की यह नौजवान सभा भगत सिंह के ही सिद्धांतों पर चल रही है। आजादी के अमृत महोत्सव में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने के लिए चंद्रशेखर ने सभा से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। सभा के प्रमुख विजय तत्ववेदी ने बताया कि दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल और रीजनल स्कूल के विद्यार्थियों ने भी देशभक्ति से जुड़ी लघु नाटिका प्रस्तुत की। 
चंदीराम जी ने तिरंगा फहराया:
अजमेर की आनासागर लिंक रोड विकास समिति ने स्वतंत्रता दिवस के समारोह में समिति के सबसे वरिष्ठ सदस्य 95 वर्षीय  चंदीराम नारुमल से ध्वजारोहण करवाया। क्षेत्र के शिवाजी पार्क में आयोजित समारोह में समिति के अध्यक्ष वल्लभ माहेश्वरी ने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि 95 वर्षीय सदस्य चंदीराम जी ध्वजारोहण कर रहे हैं। चंदीराम जी के पुत्र रमेश और भगवान चंदीराम ने बताया कि 95 वर्ष की उम्र में भी उनके पिता स्वस्थ हैं। आज भी किसी का सहारा लिए बिना पैदल चल लेते हैं। दैनिक कार्य भी स्वयं करते हैं। यहां यह उल्लेखनीय है कि चंदीराम अपने परिवार के साथ देश के विभाजन के समय पाकिस्तान से अजमेर आए थे। उस समय  चंदीराम  परिवार के पास जीवन यापन का कोई साधन भी नहीं था। लेकिन चंदीराम और उनके पुत्रों ने जो मेहनत की उसी का परिणाम है कि आज अजमेर में चंदीराम के तीन-तीन शोरूम हैं। चंदीराम अजमेर में ही नहीं बल्कि राजस्थान में एक ब्रांड बन गया है। रेडीमेड कपड़े की बड़ी बड़ी कंपनियां अजमेर में चंदीराम के शोरूम पर अपने उत्पाद बेचने को लालायित रहती हैं। इस उपलब्धि के लिए मोबाइल नंबर 9414008533 पर रमेश चंदीराम और 9414008090 पर भगवान चंदीराम को बधाई दी जा सकती है। 
आदर्श नगर में तिरंगा खंबे:
आदर्श नगर के क्षेत्रीय पार्षद देवेंद्र सिंह शेखावत की पहल पर पूरे आदर्श नगर के बिजली के खंभों पर तिरंगा एलईडी लाइट लगाई गई हैं। आवासीय कॉलोनी के जागरूक नागरिक गिरीश भाषानी ने बताया कि बिजली के खंभों पर एलईडी लाइट लगी हैं, लेकिन पूरे खंभे को राष्ट्रीय ध्वज के रंगों में एलईडी लाइट से सजाया गया है, यही वजह है कि आदर्श नगर अब तिरंगामय हो गया। पार्षद शेखावत ने बताया कि तिरंगा लाइट स्थानीय रूप से लगाई गई है। लाइटों को रिमोट से भी ठीक किया जा सकेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि क्षेत्रीय विकास समिति इन लाइटों का रख रखाव करेगी। लाइटों के शुभारंभ के अवसर पर भाजपा के संगठन महासचिव चंद्रशेखर भी उपस्थित रहे। चंद्रशेखर ने भी अपनी पार्टी के पार्षद की पहल का स्वागत किया। इस मौके पर विधायक वासुदेव देवनानी, श्रीमती अनिता भदेल, मेयर बृजलता हाड़ा, शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ. प्रियशील हाड़ा आदि भी उपस्थित रहे। तिरंगा एलईडी लाइटों के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9829105964 पर गिरीश भाषानी से ली जा सकती है। 

S.P.MITTAL BLOGGER (16-08-2022)
Website- www.spmittal.inFacebook Page- www.facebook.com/SPMittalblogFollow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11Blog- spmittal.blogspot.comTo Add in WhatsApp Group- 9929383123To Contact- 9829071511

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...