स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा 1 को तथा महालक्ष्मी जन आशीर्वाद यात्रा 2 जनवरी को अजमेर आएगी। अग्रोहा में बन रहा है महालक्ष्मी का भव्य मंदिर।

स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा अजमेर में 1 जनवरी को प्रवेश करेगी। यह यात्रा करीब पांच दिनों तक जिले भर में भ्रमण कर स्वामी विवेकानंद के विचारों का प्रचार प्रसार करेगी। यात्रा के साथ ही साहित्य रथ भी होगा, जिसमें विवेकानंद की पुस्तकें उपलब्ध होंगी। अजमेर में आयोजन समिति के संयोजक सुनील दत्त जैन ने बताया कि 1 जनवरी को शाम पांच बजे विजय लक्ष्मी पार्क में नागरिक सम्मेलन रखा गया है। इस सम्मेलन में केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मुख्य अतिथि होंगे, जबकि निम्बार्काचार्य पीठाधीश्वर श्री श्याम शरण देवाचार्य भी सम्मेलन की शोभा बढ़ाएंगे। जैन ने बताया कि इस दिन प्रात: 7 बजे से विवेकानंद संदेश साइकिल रैली आनासागर चौपाटी से रीजनल कॉलेज तक निकलेगी। दोपहर दो बजे परबतपुरा बायपास से वाहन रैली के जरिए संदेश यात्रा को महावीर सर्किल तक लाया जाएगा। महावीर सर्किल से यात्रा विजय लक्ष्मी पार्क पहुंचेगी। इस दौरान युवा स्वामी विवेकानंद के भेष में चलेंगी। यात्रा के संबंध में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9829147270 पर सुनील दत्त जैन से ली जा सकती है। 
महालक्ष्मी रथ यात्रा:
भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला शाखा के अध्यक्ष गिरधारी लाल मंगल और शैलेंद्र अग्रवाल ने बताया कि महालक्ष्मी जन आशीर्वाद यात्रा 2 जनवरी को अजमेर पहुंचेगी। यह यात्रा 8 जनवरी तक अजमेर जिले में भ्रमण करेगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा के अग्रोहा धाम में महालक्ष्मी का भव्य मंदिर बन रहा है। इस मंदिर में 108 किलो ठोस चांदी की महालक्ष्मी की प्रतिमा बनेगी और 108 किलो चांदी का ही सिंहासन स्थापित किया जाएगा। यह मंदिर 108 फिट ऊंचा तथा 108 फिट लंबा एवं चौड़ा होगा। मंदिर की व्यापक प्रचार प्रसार के लिए ही जनआशीर्वाद यात्रा देशभर में निकाली जा रही है। इस यात्रा को लेकर अजमेर के अग्रवाल समाज में उत्साह है। यात्रा के दौरान विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। यात्रा की तैयारियों के संबंध में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9414280962 पर शैलेंद्र अग्रवाल तथा मोबाइल नंबर 9829072977 गिरधारी मंगल से ली जा सकती है। 

S.P.MITTAL BLOGGER (26-12-2022)
Website- www.spmittal.inFacebook Page- www.facebook.com/SPMittalblogFollow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11Blog- spmittal.blogspot.comTo Add in WhatsApp Group- 9929383123To Contact- 9829071511

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...