अजमेर उत्तर से भाजपा को हराया नहीं जा सकता, इसी भ्रम को तोड़ना मेरा उद्देश्य है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भरोसा जीतना ही राजनीति में मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है। अजमेर उत्तर में कांग्रेस का संगठन मजबूत है-धर्मेन्द्र राठौड़। सनातन धर्म की रक्षा जरूरी-स्वामी अनादि सरस्वती। अजमेर में अग्रसेन जयंती पर अनेक कार्यक्रम।

आगामी विधानसभा चुनाव में अजमेर उत्तर से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर दावेदारी जता रहे राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ का कहना है कि इस क्षेत्र से चुनाव लड़ने का उद्देश्य, यह भ्रम तोड़ना है कि भाजपा को हराया नहीं जा सकता।  राठौड़ ने यह माना कि गत चार बार से इस क्षेत्र से कांग्रेस की हार हो रही है। राठौड़ ने कांग्रेस के पिछले उम्मीदवारों की चुनाव रणनीति पर कोई टिप्पणी किए बगैर बताया कि वर्ष 2003 में नरेन शाहनी मात्र दो हजार मतों से पराजित हुए। इसके बाद डॉ. श्रीगोपाल बाहेती सिर्फ 600 मतों से पराजित हुए। 2013 में जब देशभर में मोदी लहर चल रही थी, तब भी डॉ. बाहेती ने भाजपा से कड़ा संघर्ष किया, लेकिन फिर भी 20 हजार मतों से कांग्रेस की हार हुई। 2018 में कांग्रेस के उम्मीदवार महेंद्र सिंह रलावता ने पूरी मेहनत कर चुनाव लड़ा और हार का अंतर 8 हजार मतों का रहा। 2013 को छोड़ दें तो कांग्रेस की हार के मतों का अंतर ऐसा नहीं है, जिससे खत्म  न किया जा सके। भाजपा ने यह भ्रम फैला रखा है कि इस क्षेत्र से कांग्रेस जीत नहीं सकती। भाजपा के इस भ्रम को तोड़ने के लिए ही मैंने सबसे पहले इस क्षेत्र में कांग्रेस को संगठन की दृष्टि से मजबूत किया है। क्षेत्र के सभी 194 मतदान केंद्रों पर अध्यक्ष के साथ 13 कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की गई है। यानी कांग्रेस के पास इस क्षेत्र के 11 मंडलों पर अध्यक्ष सहित 11 कार्यकर्ताओं की टीम तैयार है। दो ब्लॉक अध्यक्ष भी पूरी मेहनत के साथ संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं। मैंने लगातार इस क्षेत्र के लोगों से संपर्क किया है। लोगों की राय कांग्रेस के पक्ष में है। राठौड़ ने कहा कि इस बार अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के प्रति एंटी इनकंबेंसी नहीं है। इसकी वजह यही है कि सरकार की योजनाओं का लाभ हार परिवार को मिल रहा है। अजमरे उत्तर क्षेत्र में शायद ही कोई परिवार होगा, जिसे लाभ न मिला हो। उन्होंने स्वयं भी इस बात का ध्यान रखा है कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिले। सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संस्थाओं को भूमि आवंटन से लेकर योजनाओं का लाभ दिलाने तक का कार्य किए गए हैं। राठौड़ ने इस बात पर अफसोस जताया कि वर्ष 2014 से 2018 तक अजमेर नगर निगम से लेकर दिल्ली तक भाजपा का शासन था, लेकिन इसके बावजूद भी पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ। जो विधायक पिछले 20 वर्ष से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, उनसे यह पूछा जाना चाहिए कि आज इस विधानसभा क्षेत्र में चार-पांच में दिन में एक बार पानी की सप्लाई क्यों हो रही है? राठौड़ ने कहा कि सीएम गहलोत ने बजट में विकास कार्यों की जो घोषणाएं की उनका श्रेय भी भाजपा के विधायक ले रहे हैं। राठौड़ ने कहा कि उन्होंने इस क्षेत्र से कांग्रेस की जीत का आधार तैयार कर दियाहै। उन्होंने अपनी दावेदारी जताई है, लेकिन किन्हीं कारणों से उन्हें टिकट नहीं मिलता है तो जीत का यह आधार कांग्रेस के उम्मीदवार के काम आएगा। मैं यह बात दावे से कहा सकता हूं कि इस बार कांग्रेस की जीत होगी। मेरा बचपन अजमेर और पुष्कर में ही बीता है। मैं जब राज्य कर्मचारियों के संघ का प्रदेश अध्यक्ष था, तब अजमेर से विशेष लगाव रहा। आरटीडीसी के अध्यक्ष पद पर रहते हुए भी मैंने अजमेर की समस्याओं का समाधान किया है। राठौड़ ने कहा कि इस क्षेत्र में किसी विशेष जाति का कोई मुद्दा नहीं है। सभी जातियां समान रूप से है। सभी का अपना अपना महत्व है। भाजपा एक जाति को मुद्दा बना कर चुनाव लड़ती है। जबकि इस क्षेत्र में अन्य जातियों के मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। चुनाव हमेशा दो राजनीतिक भाजपा और कांग्रेस के बीच है। भाजपा में तो अब मौजूदा विधायक का विरोध भाजपा के नेता और कार्यकर्ता ही कर रहे हैं। भाजपा की इस फूट का फायदा भी उठाया जाएगा। 
सीएम गहलोत का भरोसा:
राठौड़ ने कहा कि राजनीति में उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भरोसा जीतना है। सीएम गहलोत अपनी छवि का हमेशा ख्याल रखते हैं। किसी भी दाग दार व्यक्ति को अपने निकट नहीं आने देते। मेरा यह सौभाग्य रहा कि गहलोत ने मुझ पर भरोसा किया है। राजनीति की कई मौकों पर मैं सीएम गहलोत के भरोसे पर खरा उतरा हंू। राठौड़ ने माना कि अगस्त 2020 में कांग्रेस सरकार पर संकट था। लेकिन गहलोत की रणनीति की वजह से संकट टल गया। सरकार बचाने के लिए हमने जो कार्यवाही की उसी का परिणाम रहा कि मेरे घर पर इनकम टैक्स की रेड हुई। यदि मैं दोषी होता तो अब तक केंद्र सरकार मुझे जेल में डाल देती। मेरा कोई कारोबार नहीं है।   मेरी राय के बारे में प्रतिवर्ष इनकम टैक्स विभाग को जानकारी दी जाती है। मेरे घर से जो डायरियां जब्त की गई उस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता, क्योंकि इस मुद्दे पर सीएम गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया कई बार दे दी है। राठौड़ ने कहा कि मेरा प्रयास है कि अजमेर का विकास कोटा की तर्ज पर करवाया जाए। यदि मुझे विधायक बनने का अवसर मिलता है तो मैं अजमेर के विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगा। धर्मेन्द्र राठौड़ की ताजा राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी मोबाइल नंबर 9413341304 पर ली जा सकती है। 
धर्म की रक्षा जरूरी:
अजमेर उत्तर से भाजपा उम्मीदवार के लिए दावेदारी जता रही स्वामी अनादि सरस्वती ने कहा है कि आज देश में सनातन धर्म की रक्षा जरूरी है। कांग्रेस ने जो इंडिया गठबंधन बनाया है उसमें ऐसे कई दल हैं जो सनातन धर्म को खत्म करना चाहते हैं। यदि कांग्रेस चुनाव जीतती है तो उन ताकतों को बल मिलेगा, जो सनातन धर्म को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो हमेशा सनातन धर्म के साथ खड़ा रहता है। अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर भी इसी भावना के साथ बन रहा है। उन्होंने कहा कि मैं स्वतंत्रता सेनानी शहीद हेमू कालाणी परिवार से जुड़ी हुई हंू। हालांकि शहीद हेमू कालानी का जीवन मात्र 20 वर्ष का रहा, लेकिन उन्होंने जिस अवधि में देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसलिए अंग्रेजों ने उन्हें बीस वर्ष की उम्र में ही फांसी दे दी। स्वामी अनादि ने बताया कि उनके दादा पोखरण दास कालाणी और हेमू कालाणी रिश्ते में भाई थे। मेरे पास दोनों परिवारों की वंशावली है। जो लोग शहीद हेमू कालाणी के साथ मेरे परिवार की रिश्तेदारी को नकार रहे हैं उन्हें हमारे परिवारों की वंशावली देखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने अजमेर उत्तर से भाजपा में दावेदारी जताई इसलिए जताई है ताकि देश में राष्ट्र भक्ति का माहौल और मजबूत किया जा सके। हमारी सनातन संस्कृति ही ऐसी संस्कृति है जिसमें दूसरे धर्मों के विचारों का भी सम्मान किया जाता है। स्वामी अनादि सरस्वती की धार्मिक गतिविधियों की जानकारी मोबाइल नंबर 9829071877 पर ली जा सकती है। 
अग्रसेन जयंती:
अग्रवाल समाज के आराध्य देव महाराजा श्री अग्रसेन की 5147वीं जयंती इस बार अजमेर में भी धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। जयंती के मुख्य संयोजक अशोक पंसारी एवं डॉ. विष्णु चौधरी ने बताया कि जयंती के  8 दिवसीय कार्यक्रम 10 अक्टूबर से प्रारंभ होंगे, जयंती कार्यक्रम के मुख्य संयोजक सुनील गोयल ने बताया  10 अक्टूबर को प्रात: 7 बजे से सीताराम बाजार कैसरगंज से अग्र वाहन रैली निकाली जाएगी जो शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में समाप्त होगी। रैली को मुख्य अतिथि गणेशी लाल एडवोकेट हरी झंडी दिखाएंगे स्कूल प्रांगण में  ध्वजारोहण के साथ 8 दिवसीय जयंती समारोह का आगाज होगा। समारोह के मुख्य अतिथि दिनेश गुप्ता एवं रजत गुप्ता होंगे। शाम 6 बजे स्कूल प्रांगण में ही श्री अग्रसेन मेले का आयोजन होगा। संयोजक विष्णु मंगल ने बताया  समाज के अग्र बंधुओं के लिए विभिन्न तरह के व्यंजन गेम्स  आदि की स्टॉल होगी  तथा लाओ पाओ गेम एक मिनट गेम फिल्मी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी मेले का उद्घाटन समाज सेवी राजू सिंघल करेंगे, कार्यक्रमों में 11 अक्टूबर को महिला खेलकूद प्रतियोगिताएं अलका गर्ग के मुख्य आतिथ्य में दोपहर ढाई बजे से होगी    11 अक्टूबर को अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन भी होगा। स्कूल प्रांगण में रात 8:30 बजे से प्रारंभ होने वाले इस कवि सम्मेलन में देश के ख्याति प्राप्त कवि भाग लेंगे, जिसमें अलवर से ओज के कवि विनीत चौहान हास्य रस के कवि मुंबई के दिनेश बावरा जबलपुर की कवयित्री मोनिका दुबे लाफ्टर चैंपियन सुनील व्यास दिल्ली से हास्य कवि चिराग जैन और गीतकार डॉक्टर कमलेश शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि लोकेश अग्रवाल व संजीव अग्रवाल होंगे। 12 अक्टूबर महिला सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं व 13 अक्टूबर को म्यूजिकल हाऊजी  का आयोजन होगा। 14 अक्टूबर को रक्तदान शिविर चिकित्सा शिविर मस्ती की पाठशाला कैरम व शतरंज प्रतियोगिता व शाम को डांडिया का एक आकर्षक कार्यक्रम रखा गया है जिसमे मुंबई के सारेगामापा फेम विश्वास रॉय दिल्ली की डांडिया गायिका आरती सरगम प्रस्तुति देगी। 15 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन की शोभा यात्रा निकली जाएगी, पूर्व प्रात: प्रभात फेरी। 16 अक्टूबर को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा व समाज के प्रतिभाशाली युवाओं व युवतियों का सम्मान किया जाएगा। 17 अक्टूबर को भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम के साथ समापन होगा। कार्यक्रम में सीताराम गोयल शाला अध्यक्ष शंकर लाल बंसल शाला कोषाध्यक्ष गोपाल गोयल कांच वाले  मुख्य संयोजक अशोक पंसारी विष्णु चौधरी शैलेंद्र अग्रवाल दिनेश परनामी लोकेश अग्रवाल सुनील गोयल राकेश हटुका ने सभी अग्र बंधुओं को ज्यादा से ज्यादा। संख्या में भाग लेने की अपील की हैं इस संबंध में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9414003159 पर अशोक पंसारी से ली जा सकती है। 

S.P.MITTAL BLOGGER (08-10-2023)
Website- www.spmittal.inFacebook Page- www.facebook.com/SPMittalblogFollow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11Blog- spmittal.blogspot.comTo Add in WhatsApp Group- 9929383123To Contact- 9829071511

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...