मसाणिया भैरव धाम के उपासक चंपालाल महाराज को सुरक्षा देने की मांग को लेकर अजमेर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन। भरतमुनि नाट्य गोष्ठी पर लेखन प्रतियोगिता भी। संस्कार भारती की पहल। हिंदी भाषा में हुआ संगीतमय सुंदरकांड संघ के महानगर संघचालक खाजू लाल चौहान की प्रेरणादायक पहल।

अजमेर के निकट राजगढ़ स्थित मसाणिया भैरव धाम के उपासक चंपालाल महाराज को सुरक्षा देने की मांग को लेकर 21 दिसंबर को कलेक्ट्रेट पर एक बड़ा मौन प्रदर्शन किया गया। धाम के प्रतिनिधि अविनाश सैन ने बताया कि गत 10 दिसंबर को राजगढ़ स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी को एक पत्र मिला, जिसमें चंपालाल महाराज को जान से मारने की धमकी दी गई। इस पत्र के मिलने के बाद से ही धाम से जुड़े लाखों अनुयायी चिंतित हैं। चंपालाल महाराज के ईश्वरीय चमत्कार की वजह से लाखों लोगों को कष्टों से मुक्ति मिल रही है, वही धाम के माध्यम से नशा छुड़ाने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण, स्वच्छ वातावरण आदि के लिए अभियान भी चलाए जा रहे हैं। प्रत्येक रविवार को लगने वाले मेले में नशा न करने की शपथ भी दिलाई जाती है। महाराज के अनुयायियों का मानना है कि  महाराज के सामाजिक सरोकारों के कार्यों की वजह से जिन कारोबारियों के आर्थिक हित प्रभावित हो रहे हैं, वे ही महाराज को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। ऐसे में प्रशासन को सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए। आज मसाणिया भैरव धाम से लाखों लोग राहत प्राप्त कर रहे हैं। प्रशासन को जन भावनाओं को ख्याल भी रखना चाहिए। यह सही है कि चंपालाल महाराज को अपने शरीर की परवाह नहीं है, लेकिन लाखों जरूरतमंद लोगों के लिए महाराज की जरूरत है। प्रदर्शन के बाद प्रशासन के अधिकारियों को एक ज्ञापन भी दिया गया। प्रशासन ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस संबंध में और अधिक जानकारी धाम के प्रतिनिधि अविनाश सैन से मोबाइल नंबर 9829223268 पर ली जा सकती है। 
लेखन प्रतियोगिता।
संस्कार भारती जयपुर प्रांत की ओर से भरतमुनि स्मृति दिवस 24 व 25 फरवरी को मनाया जाएगा। इस अवसर पर जयपुर में दो दिवसीय नाट्यशास्त्र पर गोष्ठी का आयोजन भी किया गया है। संस्कार भारती के क्षेत्र प्रमुख सुरेश बबलानी ने बताया कि भारत में नाट्य विधा की पहचान भरत मुनि से ही है। इस विधा को और अधिक लोकप्रिय बनाने और आम लोगों तक जानकारी पहुंचाने के लिए ही लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता भरतमुनि के नाट्य विधा के विभिन्न पहलुओं से जुड़ी हुई है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले नाट्य प्रेमी आगामी 15 जनवरी तक अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं। यह प्रविष्टियां प्रतियोगिता समन्वयक संदीप लेले, 182/118 प्रताप नगर सांगानेर जयपुर 302033 पर भेजी जा सकती है। प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रमाण पत्र और नगद राशि दी जाएगी। भरतमुनि स्मृति दिवस के कार्यक्रमों के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9414314572 पर सुरेश बबलानी से ली जा सकती है। 
हिंदी में सुंदरकांड:
अजमेर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर के संघचालक खाजू लाल चौहान ने पंचशील स्थित निवास पर 21 दिसंबर को हिंदी में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ हुआ। आमतौर पर सुंदरकांड का पाठ अवधी भाषा में होता है, लेकिन संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहनलाल खंडेलवाल ने सुंदरकांड हिंदी काव्य में अनुवाद किया है। खंडेलवाल ने अपना पहला हिंदी सुंदरकांड का पाठ खाजू लाल के निवास पर ही किया। पाठ को सुनने के बाद खाजू लाल ने कहा कि यह पहला अवसर रहा है कि जब उन्हें सुंदरकांड को सरल भाषा में समझने का अवसर मिला। अब तक पुस्तक में पढ़कर सुंदरकांड का पाठ करते रहे, लेकिन इस बार पढ़ने के साथ साथ सुंदरकांड को समझा भी गया। उन्होंने कहा कि अब धर्मप्रेमी लोगों को हिंदी भाषा वाला सुंदरकांड ही करवाना चाहिए। उन्होंने बताया कि एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने वाले उनके पोते के जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने सुंदरकांड पाठ करवाया है। हिंदी के सुंदरकांड के पाठ के बारे में और अधिक जानकारी अनुवादक मोहनलाल खंडेलवाल से मोबाइल नंबर 9352008347 पर ली जा सकती है। 

S.P.MITTAL BLOGGER ( 22-12-2023)

Website- www.spmittal.inFacebook Page- www.facebook.com/SPMittalblogFollow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11Blog- spmittal.blogspot.comTo Add in WhatsApp Group- 9929383123To Contact- 9829071511

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...