दीपिका ने हिजाब और रणवीर ने शेरवानी पहनकर आबू धाबीकी मस्जिद में शूटिंग की। दुबई में तो दीपिका गैर मर्द (शाहरुख खान) के साथ भी नहीं घूम सकती। बेशर्म अश्लीलता तो भारत में ही दिखाई जा सकती है।
फिल्मी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने दुबई के आबूधाबी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक विज्ञापन की शूटिंग मस्जिद में की है। इस विज्ञापन में दीपिका हिजाब पहने हुए हैं तथा उसके पति अभिनेता रणवीर सिंह शेरवानी में नजर आ रहे है। इस विज्ञापन में दोनों ने इस्लामिक परंपराओं का पूरा ख्याल रखा है। किसी भी एंगल से दोनों ने अश्लीलता प्रकट नहीं की है। हिजाब और शेरवानी के परिधान के कारण ही यह विज्ञापन चर्चा का विषय बना हुआ है। सब जानते हैं कि 2022 में जब पठान फिल्म रिलीज हुई, तब दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान ने बेशर्म रंग वाले गाने में अश्लीलता की सभी हदें पार कर दी थी। दीपिका तो बिकनी में नजर आई ही साथ ही शाहरुख खान भी अद्र्धनग्न। दोनों ने मिलकर गाने में जो अश्लीलता दिखाई उसे किसी भी दृष्टि से उचित नहीं ठहराया जा सकता है। शाहरुख खान ने भी सीना ठोक कर कहा कि वे दीपिका के साथ ऐसी अश्लील हरकतें करते रहेंगे। असल में दीपिका और शाहरुख खान को भारत में ही बेशर्म अश्लीलता करने की आजादी है। दुबई में तो दीपिका गैर मर्द के साथ घूम भी नहीं सकती। अबू धाबी की मस्जिद की शूटिंग में दीपिका के साथ उनके पति रणवीर सिंह को इसलिए दिखाया गया क्योंकि यहां किसी महिला का पति के अलावा दूसरे मर्द के साथ घूमना अपराध है। यानी दीपिका पादुकोण भारत में ही शाहरुख खान के साथ अश्लीलता प्रकट कर सकती है।
S.P.MITTAL BLOGGER (09-10-2025)Website- www.spmittal.inFacebook Page- www.facebook.com/SPMittalblogFollow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11Blog- spmittal.blogspot.comTo Add in WhatsApp Group- 9166157932To Contact- 9829071511

