- Next story तो क्या ब्यावर में भाजपा ने अपराधियों और सटोरियों को उम्मीदवार बनाया? पूर्व जिलाध्यक्ष भूतड़ा का तगड़ा कटाक्ष। अजमेर में वार्ड 72 से तारा पारीक की निर्दलीय उम्मीदवारी से भाजपा संगठन की पोल खुली। ================= अजमेर संभाग के ब्यावर जिले की नगर परिषद के चुनाव में क्या अपराधियों और सटोरियों को भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया है? राजनीति में यह सवाल भाजपा के पूर्व विधायक और दो बार लंबे समय तक देहात जिलाध्यक्ष रहे देवीशंकर भूतड़ा के कटाक्ष के बाद उठा है। भूतड़ा ने टिकट बंटवारे के बाद 3 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली। इस पोस्ट में कहा गया कि जिन कार्यकर्ताओं ने बूथ से लेकर मंडल स्तर तक संगठन को मजबूत किया, उनकी उपेक्षा कर आपराधिक पृष्ठभूमि और सटोरियों को उम्मीदवार बनाया गया। इस पोस्ट पर जब भूतड़ा से सवाल किया गया तो उनका कहना रहा कि मैंने यह पोस्ट भाजपा के कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप डाली है। आज ब्यावर का कार्यकर्ता स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहा है। जिन कार्यकर्ताओं ने बूथ और मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत किया उनकी नगर परिषद के चुनाव में पूरी उपेक्षा की गई है। भूतड़ा ने कहा कि उनका भाजपा से कोई विरोध नहीं है। वह हमेशा भाजपा के साथ रहेंगे, लेकिन वे कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए आवाज उठाते रहेंगे। अच्छा होता कि जिन कार्यकर्ताओं ने बूथ और मंडल स्तर पर संगठन का काम किया उन्हें नगर परिषद के चुनाव में उम्मीदवार बनाया जाता। भूतड़ा ने कहा कि पार्टी ने बूथ और मंडल स्तर पर उम्मीदवारों के लिए जो सर्वे करवाया उसकी भी अनदेखी की गई है। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व को अपनी भावनाओं से अवगत करवाया है। भूतड़ा ने कहा कि जो उम्मीदवार बनाए गए है उनकी पृष्ठभूमि की जांच कराई जानी चाहिए। यहां उल्लेखनीय है कि ब्यावर जिले की प्रभारी उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी है। बताया जा रहा है कि उम्मीदवारों के चयन में ब्यावर के भाजपा विधायक शंकर सिंह रावत और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशीष सांड की राय को प्राथमिकता दी गई है। ब्यावर के उम्मीदवारों के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9414010555 पर देवी शंकर भूतड़ा से ली जा सकती है। अजमेर में भी पोल खुली: अजमेर नगर निगम के वार्ड संख्या 72 से श्रीमती तारा पारीक निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही है। तारा पारीक मौजूदा समय में अजमेर भाजपा के दाहरसेन मंडल की मंत्री है। पारा पारीक की उम्मीदवारी से अजमेर में भाजपा संगठन की पोल खुल गई है। इस वार्ड से भाजपा नेता गोपाल शर्मा की पुत्रवधू अनुश्री को भाजपा का अधिकृत उम्मीदवार बनाया गया है। अनुश्री को उम्मीदवार बनाए जाने पर तारा पारीक का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रही है। जबकि अनुश्री को संगठन के किसी भी कार्यक्रम में नहीं देखा गया है। वे मंडल मंत्री ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय सेविका समिति में भी सक्रिय रही। सेवा भारती अजयमेरु की योग प्रमुख भी है। दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान में योग शिक्षक की भूमिका भी निभाई। उन्होंने योग साइंस में ही एमए की डिग्री ली है। सामाजिक सेवा के कारण ही इसी वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित भी किया गया। यदि इतनी राजनीतिक और सामाजिक सक्रियता के बाद भी वार्ड पार्षद का टिकट न मिले तो फिर राजनीति में महिलाओं को निराशा ही मिलेगी। क महिला कार्यकर्ता सिर्फ धरना प्रदर्शन के लिए ही होती है? वहीं तारा पारीक के पति अनिल पारीक ने भी पत्नी को उम्मीदवार नहीं बनाए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं सेवक संघ के तृतीय वर्ष प्रशिक्षित कार्यकर्ता है। पत्नी को टिकट दिलवाने के लिए उन्होंने भाजपा के सभी बड़े नेताओं से आग्रह किया था, लेकिन नेताओं ने उनके आग्रह को ठुकरा दिया। अब यह पत्नी का निर्णय है कि वे निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा के नेताओं को बताना चाहिए कि उनकी पत्नी को उम्मीदवार क्यों नहीं बनाया गया? उल्लेखनीय है कि इस वार्ड से कांग्रेस ने पूर्व मनोनीत पार्षद कपिल सारस्वत की पत्नी रिचा जोशी को उम्मीदवार बनाया है। चूंकि निर्दलीय उम्मीदवार तारा पारीक इस वार्ड में लंबे समय से सक्रिय हैं और निशुल्क योग शिविर का संचालन कर रही है इसलिए वार्ड के आम मतदाता से सीधा संवाद है। इस संबंध में मोबाइल नंबर 9257873135 पर और अधिक जानकारी तारा पारीक से ली जा सकती है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 04-09-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
- Previous story फाइटर पायलट जितेंद्र मिश्रा ही विधर्मियों से अयोध्या के राम मंदिर की रक्षा कर सकते हैं। गोविंद गिरि महाराज के महासचिव बनने से मंदिर में धर्म व अध्यात्म और मजबूत होगा। ============== 2 सितंबर को अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने अयोध्या के राम मंदिर के सीईओ के पद पर पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा का चयन किया। जितेंद्र मिश्रा ने भारतीय वायु सेना में चालीस वर्ष से ज्यादा काम किया। जितेंद्र मिश्रा फाइटर प्लेन के कुशल पायलट है। चालीस वर्ष तक जितेंद्र मिश्रा ने दुश्मनों से देश की सीमाओं की रक्षा की और अब जितेंद्र मिश्रा देश के अंदर बैठे विधर्मियों से अयोध्या के राम मंदिर की रक्षा करेंगे। हाल ही में हम सबने देखा कि मंदिर चढ़ावा चोरी के प्रकरण में विधर्मियों ने न केवल राम मंदिर बल्कि पूरे सनातन धर्म को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। यदि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार नहीं होती तो हमलावर विधर्मी राम मंदिर में घुसकर अराजकता करते। चढ़ावा चोरी को लेकर विधर्मियों ने जो माहौल खड़ा किया उसमें राम मंदिर की सुरक्षा के लिए जितेंद्र मिश्रा जैसा फाइटर पायलट ही चाहिए। जितेंद्र मिश्रा को पता है कि दुश्मनों और विधर्मियों से कैसे निपटा जाता है। श्रीराम जन्म भूमि ट्रस्ट ने बहुत सोच विचार कर पूर्व एयर मार्शल मिश्रा को मंदिर प्रबंधन का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। कहा जा सकता है कि मिश्रा के रहते अयोध्या का राम मंदिर विधर्मियों से सुरक्षित रहेगा। सीईओ के पद पर चयन होने के बाद मिश्रा ने कहा भी कि अब वे अयोध्या में आने वाले राम भक्तों की सेवा करेंगे। उन्होंने इसे राम जी की कृपा ही माना। धर्म व अध्यात्म और मजबूत होगा: ट्रस्ट के महासचिव के पद पर राष्ट्रसंत गोविंद गिरि महाराज का चयन किया है। गोविंद गिरि महाराज अब तक कोषाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। चढ़ावा चोरी के प्रकरण में जब विधर्मियों ने सनातन धर्म पर हमला किया, तब उसका जवाब गोविंद गिरि महाराज ने ही दिया। गोविंद गिरि दृढता के साथ मंदिर प्रबंधन के लिए संघर्ष करते रहे उन्होंने विधर्मियो के सभी आरोपों का जवाब दिया। गोविंद गिरि स्वयं सनातन धर्म के ज्ञाता है। इसलिए राम मंदिर में अब धर्म व आध्यात्म और मजबूत होगा। कहा जा सकता है कि राम मंदिर में अब सुरक्षा और धर्म मिलकर विधर्मियों से लड़ेंगे। इसके साथ ही महेश भागचंद का को कोषाध्यक्ष तथा मदन मोहन पांडेय व निर्मला यादव को ट्रस्ट का सदस्य बनाया गया है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 03-09-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
-
8 Sep, 2026
-
8 Sep, 2026
-
8 Sep, 2026
-
8 Sep, 2026
-
8 Sep, 2026
-
8 Sep, 2026
-
Extended Opportunity says:After Generating Millions Online, I've Created A Foolproof Money Making System,...
-
Extended Opportunity says:
-
http://bet-promokod.ru says:
More
Archives
-
8 Sep, 2026
-
8 Sep, 2026
-
8 Sep, 2026
-
8 Sep, 2026
