- Next story फाइटर पायलट जितेंद्र मिश्रा ही विधर्मियों से अयोध्या के राम मंदिर की रक्षा कर सकते हैं। गोविंद गिरि महाराज के महासचिव बनने से मंदिर में धर्म व अध्यात्म और मजबूत होगा। ============== 2 सितंबर को अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने अयोध्या के राम मंदिर के सीईओ के पद पर पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा का चयन किया। जितेंद्र मिश्रा ने भारतीय वायु सेना में चालीस वर्ष से ज्यादा काम किया। जितेंद्र मिश्रा फाइटर प्लेन के कुशल पायलट है। चालीस वर्ष तक जितेंद्र मिश्रा ने दुश्मनों से देश की सीमाओं की रक्षा की और अब जितेंद्र मिश्रा देश के अंदर बैठे विधर्मियों से अयोध्या के राम मंदिर की रक्षा करेंगे। हाल ही में हम सबने देखा कि मंदिर चढ़ावा चोरी के प्रकरण में विधर्मियों ने न केवल राम मंदिर बल्कि पूरे सनातन धर्म को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। यदि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार नहीं होती तो हमलावर विधर्मी राम मंदिर में घुसकर अराजकता करते। चढ़ावा चोरी को लेकर विधर्मियों ने जो माहौल खड़ा किया उसमें राम मंदिर की सुरक्षा के लिए जितेंद्र मिश्रा जैसा फाइटर पायलट ही चाहिए। जितेंद्र मिश्रा को पता है कि दुश्मनों और विधर्मियों से कैसे निपटा जाता है। श्रीराम जन्म भूमि ट्रस्ट ने बहुत सोच विचार कर पूर्व एयर मार्शल मिश्रा को मंदिर प्रबंधन का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। कहा जा सकता है कि मिश्रा के रहते अयोध्या का राम मंदिर विधर्मियों से सुरक्षित रहेगा। सीईओ के पद पर चयन होने के बाद मिश्रा ने कहा भी कि अब वे अयोध्या में आने वाले राम भक्तों की सेवा करेंगे। उन्होंने इसे राम जी की कृपा ही माना। धर्म व अध्यात्म और मजबूत होगा: ट्रस्ट के महासचिव के पद पर राष्ट्रसंत गोविंद गिरि महाराज का चयन किया है। गोविंद गिरि महाराज अब तक कोषाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। चढ़ावा चोरी के प्रकरण में जब विधर्मियों ने सनातन धर्म पर हमला किया, तब उसका जवाब गोविंद गिरि महाराज ने ही दिया। गोविंद गिरि दृढता के साथ मंदिर प्रबंधन के लिए संघर्ष करते रहे उन्होंने विधर्मियो के सभी आरोपों का जवाब दिया। गोविंद गिरि स्वयं सनातन धर्म के ज्ञाता है। इसलिए राम मंदिर में अब धर्म व आध्यात्म और मजबूत होगा। कहा जा सकता है कि राम मंदिर में अब सुरक्षा और धर्म मिलकर विधर्मियों से लड़ेंगे। इसके साथ ही महेश भागचंद का को कोषाध्यक्ष तथा मदन मोहन पांडेय व निर्मला यादव को ट्रस्ट का सदस्य बनाया गया है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 03-09-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
- Previous story क्या भाजपा में महिलाएं सिर्फ धरना प्रदर्शन करने के लिए ही है? कहां गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारी शक्ति वंदन अभियान? अजमेर में नगर निगम के चुनाव में 20 वार्डों में भाजपा के पुरुष नेताओं के परिवार की महिला सदस्य को टिकट। शहर अध्यक्ष भाजपा की मंत्री राधिका सोनी ने वीडियो जारी कर महिला कार्यकर्ताओं का दर्द बयां किया। भाजपा के नेता अपने परिवार की महिला सदस्य को अजमेर का मेयर बनवाने के लिए लालायित। ============= भाजपा में महिला कार्यकर्ता क्या सिर्फ धरना प्रदर्शन और भीड़ जुटाने के लिए ही है? यह सवाल अजमेर शहर भाजपा की जिला मंत्री राधिका सोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा है। राधिका सोनी ने 11 सितंबर को होने वाले नगर निगम के चुनाव में टिकट बंटवारे के बाद एक सितंबर को सोशल मीडिया पर एक दर्द भरा वीडियो जारी किया है। सोनी ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नारी शक्ति वंदन अभियान चला रहे हैं, वहीं भाजपा में चुनाव के दौरान महिलाओं का अपमान किया जा रहा है। पीएम मोदी के अभियान के तहत अजमेर की भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने भी धरना किया। पार्टी के आह्वान पर महिलाओं ने विभिन्न कार्यक्रमों में भी बढ़चढ़ कर भाग लिया, लेकिन अब जब नगर निगम के चुनाव में उम्मीदवारों का चयन हुआ तो भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं की पूरी तरह उपेक्षा की गई। पार्टी के बड़े नेताओं ने अपने अपने परिवार की महिला सदस्य को वार्ड पाष्ज्र्ञद चुनाव का टिकट दे दिया। ऐसी महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है जो कभी भी अपने घर से बाहर नहीं निकली। ऐसी महिलाओं को कभी भी भाजपा महिला मोर्चे के कार्यक्रमों में भी नहीं देखा गया। किसी नेता ने अपनी पत्नी, किसी ने अपने भाई की पत्नी, किसी ने अपनी बेटी किसी ने अपनी पुत्रवधू को टिकट दिलवा दिया। यदि नेताओं के परिवार की महिला सदस्यों को ही उम्मीदवार बनाना है तो फिर भाजपा में महिला कार्यकर्ताओं की क्या आवश्यकता है। सोनी ने कहा कि उन्हें भाजपा के किसी भी नेता से कोई शिकायत नहीं कर रही है, लेकिन महिला कार्यकर्ताओं की पीड़ा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाना चाहती है। वीडियो से अलग हटकर सोनी ने कहा कि अजमेर में भाजपा ने जिन महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है, उनकी पार्टी में सक्रियता की जांच कराई जाए। महिलाओं को उम्मीदवार बनाए जाने के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 8852081295 पर राधिका सोनी से ली जा सकती है। इन नेताओं के परिवार की महिला सदस्यों को मिला टिकट: निगम के वार्ड संख्या 12 से अजमेर शहर भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने अपनी पत्नी रंजना सोनी को ही उम्मीदवार बनवा दिया। वार्ड संख्या 3 से भाजपा के वरिष्ठ नेता सीताराम शर्मा ने अपनी पुत्रवधू श्रीमती अनामिका शर्मा को उम्मीदवार बनवाया है। वार्ड संख्या 74 से श्रीमती सोनिया जैन को उम्मीदवार बनाया गया है। सोनिया भी संघ और भाजपा से जुड़े नेता के परिवार की सदस्य है। वार्ड संख्या 4 में तो भाजपा ने कमाल ही कर दिया। यहां मोनिका जैन को उम्मीदवार बनाया है। जैन ने पिछला चुनाव कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था। वार्ड संख्या 80 से भाजपा के पूर्व पार्षद चंद्रेश सांखला की पुत्री काश्यपी सांखला को उम्मीदवार बनाया गया है। वार्ड संख्या 59 से भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंंद्र सिंह शेखावत की पत्नी मधु शेखावत को उम्मीदवार बनाया गया है। वार्ड संख्या 70 से भाजपा के नेता योगेश शर्मा के भाई की पत्नी शांति शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। वार्ड संख्या 10 से भाजपा के नेता सुभाष जाटव के भाई की पत्नी हेमलता जाटव को उम्मीदवार बनाया गया है। वार्ड संख्या 5 से पूर्व सरपंच लाल सिंह की पत्नी मंजू देवी को उम्मीदवार बनाया गया है। वार्ड संख्या 6 से भाजपा नेता शक्ति सिंह कच्छावा की पत्नी मीनाक्षी को उम्मीदवार बनाया गया है। वार्ड संख्या 71 से भाजपा के नेता गजेंद्र शर्मा की पत्नी रितु रानी को उम्मीदवार बनाया गया है। वार्ड संख्या 16 से भाजपा के मंडल अध्यक्ष संदीप गोयल की पत्नी तरुण गोयल को उम्मीदवार बनाया गया है। वार्ड संख्या में 69 से निवर्तमान पार्षद केके त्रिपाठी की बेटी निहारिका त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया है। मेयर बनने के लिए लालायित: असल में अजमेर नगर निगम के मेयर का पद इस बार अनारक्षित महिला के लिए निर्धारित किया गया है। यानी संपूर्ण वर्ग की महिला मेयर बन सकती है। यही वजह है कि भाजपा का हर नेता अपने परिवार की महिला सदस्य को मेयर बनवाने के लिए लालायित है। टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा नेत्री राधिका सोनी ने जो वीडियो जारी किया है, उसे मेरे फेसबुक पेज www.facebook.com/SPMittalblog पर देखा जा सकता है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 02-09-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
-
8 Sep, 2026
-
8 Sep, 2026
-
8 Sep, 2026
-
8 Sep, 2026
-
8 Sep, 2026
-
8 Sep, 2026
-
Extended Opportunity says:After Generating Millions Online, I've Created A Foolproof Money Making System,...
-
Extended Opportunity says:
-
http://bet-promokod.ru says:
More
Archives
-
8 Sep, 2026
-
8 Sep, 2026
-
8 Sep, 2026
-
8 Sep, 2026
