क्या भाजपा में महिलाएं सिर्फ धरना प्रदर्शन करने के लिए ही है? कहां गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारी शक्ति वंदन अभियान? अजमेर में नगर निगम के चुनाव में 20 वार्डों में भाजपा के पुरुष नेताओं के परिवार की महिला सदस्य को टिकट। शहर अध्यक्ष भाजपा की मंत्री राधिका सोनी ने वीडियो जारी कर महिला कार्यकर्ताओं का दर्द बयां किया। भाजपा के नेता अपने परिवार की महिला सदस्य को अजमेर का मेयर बनवाने के लिए लालायित। ============= भाजपा में महिला कार्यकर्ता क्या सिर्फ धरना प्रदर्शन और भीड़ जुटाने के लिए ही है? यह सवाल अजमेर शहर भाजपा की जिला मंत्री राधिका सोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा है। राधिका सोनी ने 11 सितंबर को होने वाले नगर निगम के चुनाव में टिकट बंटवारे के बाद एक सितंबर को सोशल मीडिया पर एक दर्द भरा वीडियो जारी किया है। सोनी ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नारी शक्ति वंदन अभियान चला रहे हैं, वहीं भाजपा में चुनाव के दौरान महिलाओं का अपमान किया जा रहा है। पीएम मोदी के अभियान के तहत अजमेर की भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने भी धरना किया। पार्टी के आह्वान पर महिलाओं ने विभिन्न कार्यक्रमों में भी बढ़चढ़ कर भाग लिया, लेकिन अब जब नगर निगम के चुनाव में उम्मीदवारों का चयन हुआ तो भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं की पूरी तरह उपेक्षा की गई। पार्टी के बड़े नेताओं ने अपने अपने परिवार की महिला सदस्य को वार्ड पाष्ज्र्ञद चुनाव का टिकट दे दिया। ऐसी महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है जो कभी भी अपने घर से बाहर नहीं निकली। ऐसी महिलाओं को कभी भी भाजपा महिला मोर्चे के कार्यक्रमों में भी नहीं देखा गया। किसी नेता ने अपनी पत्नी, किसी ने अपने भाई की पत्नी, किसी ने अपनी बेटी किसी ने अपनी पुत्रवधू को टिकट दिलवा दिया। यदि नेताओं के परिवार की महिला सदस्यों को ही उम्मीदवार बनाना है तो फिर भाजपा में महिला कार्यकर्ताओं की क्या आवश्यकता है। सोनी ने कहा कि उन्हें भाजपा के किसी भी नेता से कोई शिकायत नहीं कर रही है, लेकिन महिला कार्यकर्ताओं की पीड़ा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाना चाहती है। वीडियो से अलग हटकर सोनी ने कहा कि अजमेर में भाजपा ने जिन महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है, उनकी पार्टी में सक्रियता की जांच कराई जाए। महिलाओं को उम्मीदवार बनाए जाने के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 8852081295 पर राधिका सोनी से ली जा सकती है। इन नेताओं के परिवार की महिला सदस्यों को मिला टिकट: निगम के वार्ड संख्या 12 से अजमेर शहर भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने अपनी पत्नी रंजना सोनी को ही उम्मीदवार बनवा दिया। वार्ड संख्या 3 से भाजपा के वरिष्ठ नेता सीताराम शर्मा ने अपनी पुत्रवधू श्रीमती अनामिका शर्मा को उम्मीदवार बनवाया है। वार्ड संख्या 74 से श्रीमती सोनिया जैन को उम्मीदवार बनाया गया है। सोनिया भी संघ और भाजपा से जुड़े नेता के परिवार की सदस्य है। वार्ड संख्या 4 में तो भाजपा ने कमाल ही कर दिया। यहां मोनिका जैन को उम्मीदवार बनाया है। जैन ने पिछला चुनाव कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था। वार्ड संख्या 80 से भाजपा के पूर्व पार्षद चंद्रेश सांखला की पुत्री काश्यपी सांखला को उम्मीदवार बनाया गया है। वार्ड संख्या 59 से भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंंद्र सिंह शेखावत की पत्नी मधु शेखावत को उम्मीदवार बनाया गया है। वार्ड संख्या 70 से भाजपा के नेता योगेश शर्मा के भाई की पत्नी शांति शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। वार्ड संख्या 10 से भाजपा के नेता सुभाष जाटव के भाई की पत्नी हेमलता जाटव को उम्मीदवार बनाया गया है। वार्ड संख्या 5 से पूर्व सरपंच लाल सिंह की पत्नी मंजू देवी को उम्मीदवार बनाया गया है। वार्ड संख्या 6 से भाजपा नेता शक्ति सिंह कच्छावा की पत्नी मीनाक्षी को उम्मीदवार बनाया गया है। वार्ड संख्या 71 से भाजपा के नेता गजेंद्र शर्मा की पत्नी रितु रानी को उम्मीदवार बनाया गया है। वार्ड संख्या 16 से भाजपा के मंडल अध्यक्ष संदीप गोयल की पत्नी तरुण गोयल को उम्मीदवार बनाया गया है। वार्ड संख्या में 69 से निवर्तमान पार्षद केके त्रिपाठी की बेटी निहारिका त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया है। मेयर बनने के लिए लालायित: असल में अजमेर नगर निगम के मेयर का पद इस बार अनारक्षित महिला के लिए निर्धारित किया गया है। यानी संपूर्ण वर्ग की महिला मेयर बन सकती है। यही वजह है कि भाजपा का हर नेता अपने परिवार की महिला सदस्य को मेयर बनवाने के लिए लालायित है। टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा नेत्री राधिका सोनी ने जो वीडियो जारी किया है, उसे मेरे फेसबुक पेज www.facebook.com/SPMittalblog पर देखा जा सकता है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 02-09-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511

You may also like...