- Next story क्या भाजपा में महिलाएं सिर्फ धरना प्रदर्शन करने के लिए ही है? कहां गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारी शक्ति वंदन अभियान? अजमेर में नगर निगम के चुनाव में 20 वार्डों में भाजपा के पुरुष नेताओं के परिवार की महिला सदस्य को टिकट। शहर अध्यक्ष भाजपा की मंत्री राधिका सोनी ने वीडियो जारी कर महिला कार्यकर्ताओं का दर्द बयां किया। भाजपा के नेता अपने परिवार की महिला सदस्य को अजमेर का मेयर बनवाने के लिए लालायित। ============= भाजपा में महिला कार्यकर्ता क्या सिर्फ धरना प्रदर्शन और भीड़ जुटाने के लिए ही है? यह सवाल अजमेर शहर भाजपा की जिला मंत्री राधिका सोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा है। राधिका सोनी ने 11 सितंबर को होने वाले नगर निगम के चुनाव में टिकट बंटवारे के बाद एक सितंबर को सोशल मीडिया पर एक दर्द भरा वीडियो जारी किया है। सोनी ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नारी शक्ति वंदन अभियान चला रहे हैं, वहीं भाजपा में चुनाव के दौरान महिलाओं का अपमान किया जा रहा है। पीएम मोदी के अभियान के तहत अजमेर की भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने भी धरना किया। पार्टी के आह्वान पर महिलाओं ने विभिन्न कार्यक्रमों में भी बढ़चढ़ कर भाग लिया, लेकिन अब जब नगर निगम के चुनाव में उम्मीदवारों का चयन हुआ तो भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं की पूरी तरह उपेक्षा की गई। पार्टी के बड़े नेताओं ने अपने अपने परिवार की महिला सदस्य को वार्ड पाष्ज्र्ञद चुनाव का टिकट दे दिया। ऐसी महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है जो कभी भी अपने घर से बाहर नहीं निकली। ऐसी महिलाओं को कभी भी भाजपा महिला मोर्चे के कार्यक्रमों में भी नहीं देखा गया। किसी नेता ने अपनी पत्नी, किसी ने अपने भाई की पत्नी, किसी ने अपनी बेटी किसी ने अपनी पुत्रवधू को टिकट दिलवा दिया। यदि नेताओं के परिवार की महिला सदस्यों को ही उम्मीदवार बनाना है तो फिर भाजपा में महिला कार्यकर्ताओं की क्या आवश्यकता है। सोनी ने कहा कि उन्हें भाजपा के किसी भी नेता से कोई शिकायत नहीं कर रही है, लेकिन महिला कार्यकर्ताओं की पीड़ा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाना चाहती है। वीडियो से अलग हटकर सोनी ने कहा कि अजमेर में भाजपा ने जिन महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है, उनकी पार्टी में सक्रियता की जांच कराई जाए। महिलाओं को उम्मीदवार बनाए जाने के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 8852081295 पर राधिका सोनी से ली जा सकती है। इन नेताओं के परिवार की महिला सदस्यों को मिला टिकट: निगम के वार्ड संख्या 12 से अजमेर शहर भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने अपनी पत्नी रंजना सोनी को ही उम्मीदवार बनवा दिया। वार्ड संख्या 3 से भाजपा के वरिष्ठ नेता सीताराम शर्मा ने अपनी पुत्रवधू श्रीमती अनामिका शर्मा को उम्मीदवार बनवाया है। वार्ड संख्या 74 से श्रीमती सोनिया जैन को उम्मीदवार बनाया गया है। सोनिया भी संघ और भाजपा से जुड़े नेता के परिवार की सदस्य है। वार्ड संख्या 4 में तो भाजपा ने कमाल ही कर दिया। यहां मोनिका जैन को उम्मीदवार बनाया है। जैन ने पिछला चुनाव कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था। वार्ड संख्या 80 से भाजपा के पूर्व पार्षद चंद्रेश सांखला की पुत्री काश्यपी सांखला को उम्मीदवार बनाया गया है। वार्ड संख्या 59 से भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंंद्र सिंह शेखावत की पत्नी मधु शेखावत को उम्मीदवार बनाया गया है। वार्ड संख्या 70 से भाजपा के नेता योगेश शर्मा के भाई की पत्नी शांति शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। वार्ड संख्या 10 से भाजपा के नेता सुभाष जाटव के भाई की पत्नी हेमलता जाटव को उम्मीदवार बनाया गया है। वार्ड संख्या 5 से पूर्व सरपंच लाल सिंह की पत्नी मंजू देवी को उम्मीदवार बनाया गया है। वार्ड संख्या 6 से भाजपा नेता शक्ति सिंह कच्छावा की पत्नी मीनाक्षी को उम्मीदवार बनाया गया है। वार्ड संख्या 71 से भाजपा के नेता गजेंद्र शर्मा की पत्नी रितु रानी को उम्मीदवार बनाया गया है। वार्ड संख्या 16 से भाजपा के मंडल अध्यक्ष संदीप गोयल की पत्नी तरुण गोयल को उम्मीदवार बनाया गया है। वार्ड संख्या में 69 से निवर्तमान पार्षद केके त्रिपाठी की बेटी निहारिका त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया है। मेयर बनने के लिए लालायित: असल में अजमेर नगर निगम के मेयर का पद इस बार अनारक्षित महिला के लिए निर्धारित किया गया है। यानी संपूर्ण वर्ग की महिला मेयर बन सकती है। यही वजह है कि भाजपा का हर नेता अपने परिवार की महिला सदस्य को मेयर बनवाने के लिए लालायित है। टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा नेत्री राधिका सोनी ने जो वीडियो जारी किया है, उसे मेरे फेसबुक पेज www.facebook.com/SPMittalblog पर देखा जा सकता है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 02-09-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
- Previous story मनुस्मृति की आड़ में जातियों के भेदभाव का जो जहर अंग्रेजों ने घोला, वो ही काम अब राहुल गांधी कर रहे हैं। दलितों के साथ भेदभाव करने का झूठ पुष्कर में पकड़ा गया। सनातन संस्कृति में तो वसुधैव कुटुम्बकम यानी संपूर्ण पृथ्वी ही परिवार है कि अवधारणा है। ============= कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे और मौजूदा समय में लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों देश भर में जातिवाद का जहर घोल रहे हैं। 29 अगस्त को दिल्ली में एक वीडियो ब्रीफिंग में राहुल गांधी ने दलितों के साथ भेदभाव के जो उदाहरण दिए उन में गत 8 अगस्त को उत्तराखंड की घटना का भी उल्लेख किया। राहुल गांधी का आरोप रहा कि जिस मंच से कांग्रेस के राट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने भाषण दिया, उस मंच को कुछ हिंदूवादियों ने शुद्धिकरण के नाम पर हवन यज्ञ किया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि खडग़े दलित हैं। राहुल के इस भेदभाव के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। इसी ब्रीफिंग में उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने आरोप लगाया कि रामनाथ कोविंद जब राष्ट्रपति थे, तब उन्होंने 14 मई 2018 को अजमेर के पुष्कर तीर्थ की यात्रा की थी। तब दलित होने के कारण कोविंद और उनके परिवार के सदस्यों को ब्रह्मा मंदिर में प्रवेश नहीं दिया गया। गौतम द्वारा बताई गई, इस घटना पर राहुल गांधी ने भी सहमति जताई, लेकिन पुष्कर के तीर्थ पुरोहितों और ब्रह्मा मंदिर के मुख्यपुजारी गोपाल कृष्ण वशिष्ठ ने गौतम के कथन को सफेद झूठ बताया है। पुरोहित संघ के अध्यक्ष पुष्कर नारायण आदाली और वशिष्ठ ने बताया कि 14 मई 2018 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पत्नी सविता कोविंद और पुत्री स्वाति कोविंद को सनातन धर्म की वैदिक परपंरा के अनुरूप पवित्र सरोवर के घाट पर पूजा अर्चना करवाई गई। सरोवर की पूजा अर्चना के बाद तीनों सदस्य ब्रह्मा मंदिर के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में आए, लेकिन सविता कोविंद के घुटने की तकलीफ के कारण मंदिर की सीढिय़ा चढऩे में परेशानी हुई। कुछ सीढिय़ा चढऩे के बाद सविता कोविंद किनारे बैठ गई। इसी स्थान पर राष्ट्रपति रामनाक कोविंद भी बैठे। चंूकि सविता कोविंद के लिए सीढिय़ा चढऩा मुश्किल हो रहा था, इसलिए मंदिर के पुजारियों ने सीढियों पर ही पूजा करवाई। राष्ट्रपति दम्पत्ति ने सीढियों पर खड़े हो कर ही ब्रह्मा जी के दर्शन किए, जबकि पुत्री स्वाति कोविंद ने मंदिर के अंदर जाकर दर्शन किए। स्वाति कोविंद ने ब्रह्मा जी की प्रतिमा की परिक्रमा भी लगाई। पुजारी वशिष्ठ और तीर्थ पुरोहित संघ के अध्यक्ष आदाली ने कहा कि पुष्कर आने वाले किसी भी यात्री के साथ जाति के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता। यहां सभी जातियों के श्रद्धालुओं को सनातन संस्कृति के अनुरूप पूजा अर्चना करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने राहुल गांधी की उपस्थिति में पुष्कर तीर्थ को बदनाम करने वाला काम किया है। इन दोनों को अपने कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पत्नी की परेशानी के बाद ही मंदिर परिसर में लिफ्ट लगाई गई है। अब बुजुर्ग श्रद्धालु भी लिफ्ट से ब्रह्माजी के दर्शन कर रहे हैं। वसुधैव कुटुम्बकम्: असल में राहुल गांधी वो काम कर रहे है जो अंग्रेजों ने भारत में शासन करने के लिए किया था। अंग्रेजों ने हिंदू धर्म को विभाजित करने के लिए ही जातियों के भेदभाव का जहर घोला। इतिहास बताता है कि मनुस्मृति का अंग्रेजी अनुवाद 1783-84 में कोलकाता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विलियम जॉनसन ने किया, लेकिन तब मनुस्मृति की मूल प्रति उपलब्ध नहीं हुई। विलियम जॉनसन ने अपने नजरिए से मनुस्मृति की व्याख्या की। असल में यह हिंदू समाज को बांटने का षडय़ंत्र था। जो काम अंग्रेजों ने किया वही काम अब राहुल गांधी कर रहे है। राहुल गांधी को यह भी समझना चाहिए जो आज जिस मनुस्मृति की आलोचना राहुल गांधी कर रहे है, उसी मनुस्मृति का संस्करण 1972 में भारती विद्या भवन द्वारा तब प्रकाशित किया गया, जब श्रीमती इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री थी। इसी प्रकार राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते हुए 1985 में भारत सरकार के सहयोग से मनुस्मृति का नया संस्करण प्रकाशित हुआ। यदि मनुस्मृति ग्रंथ इतना खराब था तो फिर श्रीमती इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए क्यों प्रकाशित करवाया? राहुल गांधी अपने राजनीतिक स्वार्थों के खातिर भले ही हिंदू समाज को बांटने का काम करे, लेकिन भारत की सनातन संस्कृति की धारणा तो वसुधैव कुटुम्बकम् यानी संपूर्ण पृथ्वी ही परिवार की शिक्षा देती है। हमारे ग्रंथ शांति विज्ञान, चिकित्सा, दर्शन और मानवता के असली स्त्रोत है। जब हम पूरी पृथ्वी को अपना परिवार मानते हें, तब हिंदू समाज जाति के आधार पर किसी से भी भेदभाव नहीं कर सकता। आज राष्ट्रपति के पद पर आदिवासी समाज की महिला विराजमान है। वहीं प्रधानमंत्री के तौर पर पिछड़ी जाति के ही नरेंद्र मोदी है। भारत में कभी भी जाति के आधार पर भेदभाव नहीं हुआ। S.P.MITTAL BLOGGER ( 31-08-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
-
8 Sep, 2026
-
8 Sep, 2026
-
8 Sep, 2026
-
8 Sep, 2026
-
8 Sep, 2026
-
8 Sep, 2026
-
Extended Opportunity says:After Generating Millions Online, I've Created A Foolproof Money Making System,...
-
Extended Opportunity says:
-
http://bet-promokod.ru says:
More
Archives
-
8 Sep, 2026
-
8 Sep, 2026
-
8 Sep, 2026
-
8 Sep, 2026
