- Next story क्या पार्षदों को कर्नाटक के मुख्यमंत्री के साथ नाश्ता करवा देने से अजमेर में कांग्रेस का मेयर बन जाएगा? धर्मेन्द्र राठौड़ और डॉ. जयपाल की प्रतिष्ठा दांव पर। ब्रह्माजी आ जाए तब भी भाजपा का मेयर नहीं बन सकता-रामचंद्र चौधरी। ============== अजमेर के सभी 37 कांग्रेस के पार्षद इन दिनों कांग्रेस शासित कर्नाटक के बेंगलुरु में है। अजमेर में कांग्रेस के पार्षद इधर उधर न हो जाए, इसलिए पार्षदों को बेंगलुरु में सुरक्षित रखा गया है। कांग्रेस के नेताओं की योजना के मुताबिक पार्षदों को 20 सितंबर को कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के.शिवकुमार के साथ नाश्ता करने का अवसर भी मिलेगा। बड़े नेताओं का मानना है कि मुख्यमंत्री के साथ नाश्ता करने से पार्षदों की हौसला अफजाई होगी। वे कांग्रेस के प्रति वफादार बने रहेंगे, लेकिन सवाल उठता है कि क्या पार्षदों के मुख्यमंत्री के साथ नाश्ता कर लेने से अजमेर में कांग्रेस का मेयर बन जाएगा? मेयर बनने के लिए 41 पार्षदों के बहुमत की जरूरत है। कांग्रेस का दावा है कि 11 निर्दलीय पार्षदों में से चार का समर्थन मिल गया है। मेयर पद के लिए 21 सितंबर को मतदान होना है। इसलिए कांग्रेस के सभी पार्षद 20 सितंबर की रात तक अजमेर आ जाएंगे। 21 सितंबर को 11 बजे मतदान शुरू होने के साथ ही कांग्रेस के पार्षद वोट डाल देंगे। नगर निगम के चुनाव में इस बार शहरी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल और आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई हैै। यदि कांग्रेस की उम्मीदवार किरण गढ़वाल मेयर बनती है तो इसका पूरा श्रेय डॉ. जयपाल और राठौड़ को मिलेगा। पार्षदों को कर्नाटक ले जाने का फैसला भी इन दोनों ही नेताओं ने लिया। वही भाजपा के नेताओं खासकर विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का मानना है कि कांग्रेस के पार्षदों में क्रॉस वोटिंग होगी। भाजपा ने श्रीमती अनामिका शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं डेयरी के अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र चौधरी ने कहा, अब ब्रह्माजी भी आ जाए तब भी भाजपा का मेयर नहीं बन सकता है। अजमेर में कांग्रेस का मेयर बनना तय है। मालूम हो कि भाजपा के पार्षदों की संख्या 32 है। भाजपा को अनेक निर्दलीय पार्षदों का समर्थन भी बताया जा रहा है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 20-09-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
- Previous story राहुल गांधी देश भर में छात्रों को भड़काते रहे और दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ पर भाजपा समर्थित एबीवीपी की जीत हो गई। कांग्रेस समर्थित एनएसयूआई का एक भी उम्मीदवार नहीं जीत सका। ============== लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों देशभर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम कर स्कूल और कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को सरकार के खिलाफ भड़काने का काम कर रहे हें। 19 सितंबर को भी राहुल गांधी ने इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से शिक्षा को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने छात्रों से सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़क पर आकर आवाज उठाने का आह्वान किया। इधर राहुल गांधी देश भर में कार्यक्रम कर छात्रों को भड़का रहे हैं तो दूसरी और 19 सितंबर को दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ के चुनाव में चार में से तीन प्रमुख स्थानों पर भाजपा समर्थित एबीवीपी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद पर विजय डबास, सचिव पद पर रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्यराज सिंह विजयी हुए। जबकि दीपांशु शौकीन निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उपाध्यक्ष बने। यानी कांग्रेस समर्थित एनएसयूआई के उम्मीदवार सभी पदों पर हार गए। एबीवीपी की इस जीत के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और किरण रिजिजू ने सीधे राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चाहे जितना भी भड़काने का काम करे, लेकिन देश के छात्र समझते हैं कि शिक्षा नीति में जो बदलाव किए जा रहे है, वह देश हित में है। एबीवीपी की जीत बताती है कि छात्रों ने राहुल गांधी के बजाए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर भरोसा जताया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी को देश भर की यूनिवर्सिटीज की प्रतिनिधि संस्था माना जाता है। एबीवीपी की जीत बताती है कि देश के विद्यार्थियों का भरोसा केंद्र सरकार की नीतियों पर है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 20-09-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
-
21 Sep, 2026
-
21 Sep, 2026
-
21 Sep, 2026
-
21 Sep, 2026
-
21 Sep, 2026
-
21 Sep, 2026
-
Extended Opportunity says:After Generating Millions Online, I've Created A Foolproof Money Making System,...
-
Extended Opportunity says:
-
http://bet-promokod.ru says:
More
Archives
-
21 Sep, 2026
-
21 Sep, 2026
-
21 Sep, 2026
-
21 Sep, 2026
