- Next story साम्यवाद से नहीं हिंदू कट्टरता से भारत को खतरा है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि हामिद अंसारी ने 10 वर्ष तक किस मानसिकता से उपराष्ट्रपति के पद पर काम किया। पीएम मोदी तो 9 वर्ष पहले ही अंसारी की छटपटाहट समझ गए थे। ============== 19 सितंबर को पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने ए.जी.नूरानी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से आयोजित एक समारोह में भाग लिया। अंसारी ने देश के हालातों पर चिंता जताते हुए कहा कि आज जितना खतरा साम्यवाद से नहीं है, उससे कहीं ज्यादा हिंदू कट्टरता से है। अंसारी ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भी हिंदू कट्टरता को खतरा बताया था। हिंदू कट्टरता की परिभाषा क्या है, यह तो हामिद अंसारी ही जानते हैं, लेकिन हामिद अंसारी के इस बयान से पता चलता है कि उनके मन में बहुसंख्यक हिन्दू समुदाय के प्रति कितनी नफरत है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अंसारी ने 10 वर्षों तक किस मानसिकता के साथ उपराष्ट्रपति के पद पर काम किया। अंसारी हिंदू कट्टरता को तो खतरा मानते हैं, लेकिन साम्यवाद को नहीं। शायद हामिद अंसारी को साम्यवादी देशों में रहने का अवसर नहीं मिला है। दुनिया में साम्यवादी देश के रूप में चीन की पहचान है। भारत में तो उपराष्ट्रपति के पद से कार्यमुक्त होने के बाद भी हामिद अंसारी ऐसे बयान दे सकते हैं। यदि यही हामिद अंसारी चीन में रहकर ऐसा बयान देते तो उनके गायब होने की सूचना भी नहीं मिलती। जिस साम्यवाद को बेहतर बताया जा रहा है, उस साम्यवाद वाले देश चीन में हामिद अंसारी को कुछ माह रहना चाहिए। अंसारी को पता चल जाएगा कि कट्टरता क्या होती है। हिन्दू कट्टरता की आड़ लेकर अंसारी ने मौजूदा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर हमला बोला है। इसमें कोई दो राय नहीं कि पीएम मोदी सनातन संस्कृति और धर्म के प्रबल समर्थक और संरक्षण है। अपने इन विचारों को नरेंद्र मोदी छिपाते भी नहीं है। यदि मोदी में कट्टरता होती तो आज 25 करोड़ मुसलमान पूर्ण सुरक्षा के साथ भारत में नहीं रह सकते थे। हामिद अंसारी को भले ही देश में हिंदू कट्टरता नजर आए, लेकिन आज दुनिया में मुसलमान सबसे ज्यादा भारत में सुरक्षित है। पड़ोसी और इस्लामिक देश पाकिस्तान में 18 सितंबर को ही मस्जिद के पास जो बम विस्फोट हुआ उस में 40 से ज्यादा मुसलमान मारे गए। हामिद अंसारी को कट्टरता देखनी ही है तो एक बार पाकिस्तान का दौरा करे। हामिद अंसारी को यह भी समझना चाहिए कि सनातन धर्म ही एकमात्र ऐसा धर्म है जो सभी धर्मों का सम्मान करता है। जिस इस्लाम धर्म को हामिद अंसारी मानते हैं, उसमें अन्य धर्मों के बारे में क्या लिखा है, यह हामिद अंसारी को पढऩा और समझना चाहिए। यह पहला अवसर नहीं है जब हामिद अंसारी ने हिंदुओं को लेकर ऐसा बयान दिया है, इससे पहले भी कई अवसरों पर अंसारी ने अपनी हिन्दू विरोधी भावनाओं को प्रकट किया है। हिंदुओं को लेकर हामिद अंसारी के मन में जो छटपटाहट है, उसे 9 वर्ष पहले ही पीएम मोदी ने समझ लिया था। हामिद अंसारी वर्ष 2007 से लेकर 2017 तक उपराष्ट्रपति के पद पर रहे। यानी करीब साढ़े तीन साल अंसारी को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए के साथ काम करना पड़ा। चूंकि उपराष्ट्रपति ही राज्यसभा के सभापति होते हैं, इसलिए कई बार हामिद अंसारी की मानसिकता राज्यसभा में भी देखने मिली। वर्ष 2017 में जब अंसारी का विदाई समारोह हुआ तो पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मुझे पता है कि उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति रहते हुए आपके (अंसारी) के मन में छटपटाहट रही। लेकिन अब आप इस छटपटाहट से मुक्त हो रहे हैं। अब आप अपनी मानसिकता और विचारों के अनुरूप जीवन जी सकते हैं। S.P.MITTAL BLOGGER ( 20-09-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
- Previous story जयपुर में सच बेधड़क मीडिया ग्रुप के प्रॉपर्टी एक्सपो में फ्लैट, विला, फार्म हाउस और भूखंड खरीदने वालों की भीड़। मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों ने भी भाग लिया। 2047 तक राजस्थान को भी विकसित प्रदेश बनाना है-पवन अरोड़ा, सीएमडी ====================== सच बेधड़क मीडिया समूह की ओर से जयपुर के एंटरटेनमेंट पैराडाइज परिसर में दो दिवसीय प्रीमिय प्रॉपर्टी एक्सपो का शुभारंभ 19 सितंबर को धूमधाम से हुआ। एक्सपो का समापन 20 सितंबर की शाम को होगा। इस एक्सपो में एक ही छत के नीचे प्रदेश भर के बिल्डर्स, कॉलोनाइजर्स को अपनी संपत्तियों को बेचने का अवसर मिल रहा है। यही वजह है कि फ्लैट, विला, फार्म हाउस और भूखंड खरीदने वालों की भीड़ इस एक्सपो में लगी है। खरीदारों को विभिन्न प्रोजेक्ट, लोकेशन सुविधाओं, निर्माण की गुणवत्ता और प्रॉपर्टी के विकल्पों की जानकारी मिल रही है। 19 सितंबर को एक्सपो के शुभारंभ पर नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा, सच बेधड़क मीडिया ग्रुप ने एक अच्छी पहल की है। जो लोग जयपुर में प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं, उन्हें इधर उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी। शुभारंभ समारोह में सच बेधड़क मीडिया समूह के सीएमडी पवन अरोड़ा (पूर्व आईएएस) ने कहा कि बिल्डर्स, कॉलोनाइजर्स और आम खरीदारों को एक छत के नीचे जोड़ने की पहल की है, ताकि लोगों को विश्वसनीय प्रोजेक्ट्स की जानकारी मिले और रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता व विश्वास मजबूत हो। समारोह में स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव रवि जैन, जयपुर नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा, ट्रैफिक डीसीपी योगेश गोयल आवासन मंडल के चीफ इंजीनियर अमित अग्रवाल डीसीपी साउथ राजर्षि राजा डब्ल्यूटीपी के सीएमडी अनूप बरतरिया भाजपा प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज अशोक सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर और हरियाली के प्रतीक पौधे भेंट कर स्वागत किया गया। समारोह में सच बेधड़क मीडिया ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शिशिर अवस्थी सच बेधड़क चैनल के एडिटर रमाकांत चतुर्वेदी और सच बेधड़क दैनिक अखबार के संपादक मनोज माथुर भी मौजूद रहे। आयोजन की व्यवस्थाएं सच बेधड़क न्यूज़ चैनल की बिजनेस एवं ब्रांडिंग हेड आस्था मेहंदीरत्ता ने संभाल रखी थीं। सच बेधड़क मीडिया ग्रुप ने द खटक को टेकओवर कर लिया है। इस मौके पर द खटक के प्रतिनिधि अशोक शेरा भी उपस्थित रहे। प्रथम पूज्य गणेश की पूजा अर्चना: दोपहर में आयोजित मुख्य समारोह से पहले प्रातः 11 बजे राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी और मोती डूंगरी गणेश मंदिर के महंत कैलाश शर्मा ने गणेश पूजन और फीता काटकर एक्सपो का औपचारिक उद्घाटन किया। एक क्लिक पर कई प्लेटफॉर्म, ओटीटी एप लॉन्च: मुख्य समारोह के दौरान अतिथियों ने संयुक्त रूप से सच बेधड़क के डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘SB ONE’ ओटीटी एप लॉन्च किया। इसके जरिए सच बेधड़क टीवी, सच बेधड़क अखबार, गणगौर टीवी और द खटक सहित उपलब्ध डिजिटल कंटेंट को एक ही प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा। अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म तक पहुंच को एक जगह उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘SB ONE’ ओटीटी ऐप को लॉन्च किया गया है। 25 से ज्यादा स्टॉल पर प्रॉपर्टी के विकल्प एक्सपो में 25 से अधिक स्टॉल पर विभिन्न प्रोजेक्ट्स की लोकेशन, सुविधाओं और उपलब्ध विकल्पों की जानकारी दी जा रही है। इनमें केजीके रियलिटी द हाउस ऑफ शुभाशीष, नेचर होम्स एंड स्पेसेज, अक्षत, मंगलम, ओके प्लस बिल्डर्स एंड डेवलपर्स, समन्वय, इम्पीरियल होम्स, त्रिमूर्ति, विराट ग्रुप, राजस्थान हाउसिंग बोर्ड, वीजी ग्रुप, जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर नगर निगम, आशीष ग्रुप, संजीवनी बिल्डहोम पृथ्वी, आशादीप और टर्बन सहित कई संस्थान व कंपनियां शामिल हैं। 20 को समापन: दो दिवसीय एक्सपो का समापन 20 सितंबर को शाम 5 बजे क्लोजिंग सेरेमनी के साथ होगा। समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी जलदाय मंत्री सुरेश रावत विधायक कालीचरण सराफ, बालमुकुंदाचार्य, गोपाल शर्माए कैलाश वर्मा, जेडीसी सिद्धार्थ महाजन और आर्किटेक्ट रितु खंडेलवाल मौजूद रहेंगी। ग्रुप के सीएमडी पवन अरोड़ा ने कहा,भरोसे से विकास तक सच बेधड़क की पहल यह सिर्फ प्रॉपर्टी एक्सपो नहीं बल्कि भरोसे और विकास को एक मंच पर लाने की कोशिश है। मीडिया की जिम्मेदारी केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि समाज और प्रदेश के आर्थिक विकास में भी भूमिका निभानी चाहिए। विकसित भारत 2047 और विकसित राजस्थान 2047 की दिशा में निजी क्षेत्र और मीडिया मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस एक्सपो के बारे में और अधिक जानकारी ग्रुप एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर शिविर अवस्थी से मोबाइल नंबर 9024939667 पर ली जा सकती है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 20-09-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
-
21 Sep, 2026
-
21 Sep, 2026
-
21 Sep, 2026
-
21 Sep, 2026
-
21 Sep, 2026
-
21 Sep, 2026
-
Extended Opportunity says:After Generating Millions Online, I've Created A Foolproof Money Making System,...
-
Extended Opportunity says:
-
http://bet-promokod.ru says:
More
Archives
-
21 Sep, 2026
-
21 Sep, 2026
-
21 Sep, 2026
-
21 Sep, 2026
