राहुल गांधी की युवा आक्रोश रैली की तैयारियों में जुटे रहे सीएम और डिप्टी सीएम।
राहुल गांधी की युवा आक्रोश रैली की तैयारियों में जुटे रहे सीएम और डिप्टी सीएम।
केन्द्र की आर्थिक नीतियों की वजह से राजस्थान को 11 हजार करोड़ रुपए कम मिले।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भाजपा राज में दर्ज मुकदमे वापस होंगे-अशोक चांदना।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 28 जनवरी को जयपुर में होने वाली युवा आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए 22 जनवरी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व डिप्टी सीएम सचिन पायलट दिन भर सक्रिय रहे। दोनों ने एनएसयूआई और युवक कांग्रेस के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया। दोनों ने कहा कि 28 जनवरी को राहुल गांधी की रैली में प्रदेश भर के युवा अधिक से अधिक संख्या में आने चाहिए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में देशभर में राहुल गांधी की युवा आक्रोश रैली करने का निर्णय लिया है। सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान के लिए यह खुशी की बात है कि राहुल गांधी के अभियान की शुरुआत राजस्थान से हो रही है। गहलोत ने कहा कि केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियों की वजह से देश में महंगाई बढ़ी है तो युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। उत्पादन लगातार घट रहा है इसकी वजह से राजस्थान को इस वर्ष 11 हजार करोड़ रुपए कम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि आर्थिक नीतियों की वजह से देश के हालात बद से बदत्तर हो रहे हैं।कांग्रेस एक ही है:
एनएसयूआई और युवक कांग्रेस के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि कांग्रेस और युवक कांग्रेस अलग अलग नहीं है, दोनों एक ही है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से कांग्र्रेस और युवक कांग्रेस अलग अलग कर दी गई, जिसकी वजह से संगठन भी कमजोर हुआ है। उन्होंने कहा कि जब दोनों संगठन की विचारधारा और उद्देश्य एक ही है तो फिर दोनों को एक साथ नजर आना चाहिए।
मुकदमें वापस होंगे:
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और खेल मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं पर गत भाजपा शासन में राजनीतिक कारणों से मुकदमे दर्ज हुए हैं, उन मुकदमों को वापस लेने की कार्यवाही शुरू की जाएगी। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि ऐसे मुकदमों को सरकार जल्द ही वापस ले लेगी। चांदना ने कहा कि जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने भाजपा के शासन में आंदोलन किए थे, तब सरकार में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर राजनीतिक द्वेषता से मुकदमें दर्ज किए थे। आज भी अनेक कार्यकर्ता ऐसे झूठे मुकदमों का सामना कर रहे हैं। चांदना ने कहा कि 28 जनवरी को जयपुर में विद्याधर नगर स्टेडियम में होने वाली युवा आक्रोश रैली में प्रदेश भर के कार्यकर्ता उत्साह के साथ भाग लेंगे।
https://play.google.com/store/
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in

