अल्लाह बख्श के मेवाड़ी चित्रों में महाभारत के प्रसंग भी। 350 वर्ष पुराने चित्रों की खोज अब पद्मश्री सीपी देवल ने की। अजमेर फोरम की पहल पर हुआ ऐतिहासिक कार्यक्रम।
2 मार्च को अजमेर के सूचना केंद्र के सभागार में अजमेर फोरम संस्था की ओर से एक ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मुगल काल के चित्रकार अल्लाह बख्श की संयोजक और दैनिक भास्त के संपादक रहे डॉ. रमेश अग्रवाल ने बताया कि 1680 से 1698 के बीच चित्रकार अल्लाह बख्श ने अनेक चित्र बनाए। 350 वर्ष बाद अब इन चित्रों का अजमेर निवासी और देश के ख्याति प्राप्त साहित्यकार पद्मश्री सीपी देवल ने विस्तृत अध्ययन किया है। मुगलकाल के इन चित्रों और पद्मश्री देवल की मेहनत को ध्यान में रखते हुए ही अजमेर फोरम की ओर से यह कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम में डॉ. देवल ने बताया कि अल्लाह बख्श के यह चित्र बेहद दुर्लभ है। चित्रों के अध्ययन से पता चला कि अल्लाह बख्श ने उस समय भी महाराज के प्रसंगों पर अनेक चित्र बनाए। इन चिों को लेकर जो पुस्तक तैयार की है उसमें 2 हजार चित्र शामिल है। अंग्रेजी में चार खंडों में प्रकाशित इस पुस्तक के सह लेखक आलोक भल्ला है। उन्होंने कहा कि महाभारत भारतीय संस्कृति का सर्वाधिक महत्वपूर्ण ग्रंथ है। अल्लाह बख्श ने भी भारतीय संस्कृति को महत्व देते हुए महाभारत के चित्रों को शामिल किया है। कार्यक्रम में डॉ. देवल ने पुस्तक के चित्रों को भी दिखाया। इस पुस्तक के बारे में अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9928140717 पर डॉ. देवल से ली जा सकती है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्रमजीवी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनंत भटनागर ने बताया कि अल्लाह बख्श के चित्रों पर आधारित यह संकलन बहुत मूल्यवान है। इसमें महाभारत पर आधारित पांच सौ चित्र है, चित्रों के साथ मेवाड़ी भाषा में लिखा गया है। जिसे हिंदी और अंग्रेजी में अनुवाद भी किया गया है। अजमेर फोरम के संयोजक डॉ. रमेश अग्रवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम संस्था की ओर से निरंतर किए जाते रहेंगे। अजमेर फोरम की गतिविधियों की और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9672913168 पर डॉ. रमेश अग्रवाल से ली जा सकती है। कार्यक्रम में अजमेर फोरम के लोगो का परिचय गुरजिंदर सिंह बिरदी ने किया, अंत में वरिष्ठ पत्रकार गिरधर तेजवानी ने अतिथियों का आभार जताया। S.P.MITTAL BLOGGER (03-03-2025)Website- www.spmittal.inFacebook Page- www.facebook.com/SPMittalblogFollow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11Blog- spmittal.blogspot.comTo Add in WhatsApp Group- 9166157932To Contact- 9829071511