- Next story अजमेर के एक भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी कोलकाता में तो दूसरी विधायक अनिता भदेल दिल्ली में सक्रिय। दोनों का उद्देश्य राजस्थान का विकास। बीसलपुर बांध में पानी की आवक शुरू। ===================== 2 जुलाई को अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी (राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष) कोलकाता में प्रवासी राजस्थानियों के साथ रहे तो अजमेर दक्षिण की भाजपा विधायक श्रीमती अनिता भदेल (पूर्व मंत्री) दिल्ली में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ सक्रिय दिखी। देवनानी से कोलकाता में प्रवासी राजस्थानियों से आग्रह किया कि वह अपनी मातृभूमि राजस्थान में भी निवेश करे। कोलकाता में देवनानी का 15 से भी ज्यादा सामाजिक संगठनों ने शानदार स्वागत किया। इनमें ब्यावर स्थित श्री सीमेंट के चेयरमैन हरिमोहन बांगड भी शामिल रहे। इसी दिन देवनानी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से भी मुलाकात की। वही भाजपा विधायक श्रीमती अनिता भदेल ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मुलाकात कर जनहित से जुड़े मुद्दों पर विमर्श किया। भदेल ने केंद्रीय मंत्री से राजस्थान के विकास में सहयोग की अपेक्षा जताई। भदेल ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर दिल्ली कैंट से वाया रींगस जंक्शन (श्री खाटूश्याम जी) से अजमेर तक प्रतिदिन वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग की। इसके साथ ही अजमेर ब्यावर, सोजत मारवाड़ और जोधपुर से पाली के बीच प्रतिदिन सुबह शाम डेम ट्रेन संचालित करने की मांग रखी। यानी अजमेर के दोनों भाजपा विधायक राजस्थान के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अजमेर में इन दोनों विधायकों की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि देवनानी और भदेल लगातार 5वीं बार विधायक चुने गए हैं। बांध में पानी की आवक: अजमेर जयपुर, टोंक, दौसा जिले के एक करोड़ से भी ज्यादा लोगों की प्यास बुझाने वाले बीसलपुर बांध में बरसात के पानी की आवक शुरू हो गई है। बांध के पानी की निगरानी रखने वाले इंजीनियरों के अनुसार तीन जुलाई को सुबह 8 बजे बांध का जलस्तर 313.57 मीटर माप गया। गर्मी के दिनों में बांध का जल स्तर 313.50 मीटर तक चला गया था। यानी बांध में करीब 7 सेंटीमीटर पानी की आवक हुई है। बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 मीटर है। बांध में पानी की आवक से चार जिलों के लोगों ने राहत महसूस की है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 03-07-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
- Previous story मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 2 जुलाई को जब भ्रष्टाचार के मगरमच्छों को जेल में रखने की बात कह रहे थे, तभी भिवाड़ी में कृषि अधिकारी खाद व कीटनाशक दवाओं के निर्माताओं से वसूली कर रहे थे। भ्रष्टाचार के मगरमच्छों को किसी का भी डर नहीं है। ===================== 2 जुलाई को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मसूदा के देवमाली से वीबी जी रामजी योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए सीएम शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार के मगरमच्छ जेल में ही रहेंगे। उन्होंने कांग्रेस सरकार में जलदाय मंत्री रहे महेश जोशी और जल जीवन मिशन के प्रभारी आईएएस सुबोध अग्रवाल की तुलना भ्रष्टाचार के मगरमच्छों से की। सीएम शर्मा ने सीना ठोक कर कहा कि राजस्थान में किसी भी स्थिति में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 2 जुलाई को सीएम शर्मा जब मसूदा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बोल रहे थे, तभी अलवर के भिवाड़ी में कृषि विभाग के अधिकारी खाद और कीटनाशक दवाओं के निर्माताओं से जांच का डर दिखाकर लाखों रुपए की वसूली कर रहे थे। एसीबी ने कृषि अधिकारी महेश मीणा के बैग से एक लाख 48 हजार और चंदा राम गुर्जर के बैग से 1 लाख 15 हजार रुपए की राशि बरामद की। इन दोनों के साथ ही अन्य कृषि अधिकारी भगवान सहाय यादव और कार के ड्राइवर रमेश चंद मीणा को भी गिरफ़्तार किया। असल में कृषि विभाग की इस टीम ने भिवाड़ी कोटपुतली, बहरोड की 20 फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया। बाद में इन अधिकारियों ने जांच का डर दिखाकर फैक्ट्री मालिकों से वसूली की। कृषि विभाग के अधिकारी खुले आम वसूली तब कर रहे थे, जब राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा है। मीणा ने नकली खाद और घटिया कीटनाशक बनाने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ अभियान चला रखा है। अधिकारियों को पता है कि उनके मंत्री भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं, लेकिन तीन कृषि अधिकारियों के भ्रष्टाचार से पता चलता है कि भ्रष्टाचारियों को किसी का भी डर नहीं है। इसे कृषि अधिकारियों की दिलेरी ही कहा जाएगा कि मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के सख्त रवैये के बाद भी खुलेआम वसूली हो रही है। इससे भ्रष्टाचार की जड़ों अंदाजा लगाया जा सकता है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 03-07-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
-
3 Jul, 2026
-
3 Jul, 2026
-
3 Jul, 2026
-
2 Jul, 2026
-
2 Jul, 2026
-
3 Jul, 2026
-
Extended Opportunity says:After Generating Millions Online, I've Created A Foolproof Money Making System,...
-
Extended Opportunity says:
-
http://bet-promokod.ru says:
More
Archives
-
3 Jul, 2026
-
3 Jul, 2026
-
3 Jul, 2026
-
2 Jul, 2026
