- Next story नगर निगम के चुनाव के शोर के बीच भाजपा विधायक अनीता भदेल का मातृशक्ति मानसून मेला। महिलाओं के लिए चार श्रेणियों में फैशन शो। विजया राहटकर, दीया कुमारी जैसी दिग्गज नेत्रियां भी भाग लेंगी। गत 6 वर्षों से लग रहा है मेला। ============= अजमेर नगर निगम के चुनाव के शोर के बीच अजमेर दक्षिण क्षेत्र की भाजपा विधायक श्रीमती अनीता भदेल की पहल पर 23 अगस्त को अजमेर के ब्यावर रोड स्थित डीएवी कॉलेज के खेल मैदान पर दोपहर 2 बजे से मातृशक्ति मानसून मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में शहर भर की महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। विधायक भदेल ने कहा कि महिलाओं के इस मेले का नगर निगम के चुनाव से कोई सरोकार नहीं है, क्योंकि वे गत 6 वर्षों से प्रतिवर्ष इस मेले का आयोजन कर रही है। यह मेला प्रतिवर्ष मानसून के दौरान राखी पर्व के आसपास आयोजित किया जाता है। इस मेले का उद्देश्य महिलाओं को प्रोत्साहित करना है। आमतौर पर अधिकांश महिलाएं घरेलू कामकाज में उलझी रहती है। मेरा प्रयास होता है कि ऐसी महिलाओं को घरों से निकाल कर उत्साह व उमंग के वातावरण में लाया जाए। इसलिए चार श्रेणियां में महिलाओं के लिए फैशन शो भी आयोजित किया जा रहा है। भदेल ने बताया कि गत वर्ष डीएवी कॉलेज का खेल मैदान छोटा पड़ गया था। इस बार खेल मैदान का भी विस्तार किया गया है। मुझे इस बात की खुशी है कि मेले को लेकर शहर भर की महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है। महिलाओं के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया उत्सव: विधायक भदेल ने कहा कि मातृशक्ति मानसून फेस्ट केवल मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं बल्कि महिलाओं के लिए समर्पित एक ऐसा मंच है जहां उन्हें मनोरंजन प्रतिभा प्रदर्शन खरीदारीए खेल संस्कृति और आपसी सहभागिता का एक साथ अवसर मिलेगा। आयोजन को विशेष रूप से मातृशक्ति के लिए तैयार किया गया है तथा पूरे परिसर को चारदीवारी से सुरक्षित रखा जाएगा। व्यवस्थाओं में लगे अधिकृत कार्यकर्ताओं को विशेष बैज दिए जाएंगे। चार श्रेणियों में होगा भव्य फैशन शो फेस्ट का प्रमुख आकर्षण भव्य फैशन शो करेगा जिसे लहरिया, ब्राइडल, ट्रेडिशनल और रिश्ते.चार श्रेणियों में आयोजित किया जाएगा। विधायक भदेल ने बताया कि मिस लहरियाए मिस ब्राइडल और मिस ट्रेडिशनल के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। जिसमें 43 इंच एलईडी वाशिंग मशीन मिक्सर ग्राइंडर एवं गिफ्ट हैंपर पुरस्कार रखे गए है। खेलो और प्रतियोगिताओं की रहेगी भरमार फेस्ट में महिलाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के खेल एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें कुर्सी रेस हाउजी बच्चों की कुर्सी रेस, बॉल अटैक पहिया घुमाओ.इनाम जीतो सहित अनेक मनोरंजक गतिविधियां शामिल हैं। विद्यालय की छात्राओं को भी मिलेगा मंच विधायक भदेल ने बताया कि इस वर्ष मेले में अंतर विद्यालय समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं को मोमेंटो एवं प्रमाण.पत्र प्रदान तथा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया जावेगा। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों एवं युवा पीढ़ी को राजस्थान की लोक संस्कृति परम्पराओं और कला से जोड़ना तथा उन्हें बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना है। राजस्थान के विभिन्न जिलों से आएंगी स्वयं सहायता समूहों की बहनें फेस्ट में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के उत्पादों के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। विधायक भदेल ने बताया कि धौलपुर जयपुर राजसमंद अलवर और टोंक सहित विभिन्न स्थानों से स्वयं सहायता समूहों की बहनें अपने हाथ से तैयार किए गए उत्पाद की स्टॉल लगाएंगी। इन स्टॉल्स पर हैंडमेड राखियांए हैंडीक्राफ्ट उत्पादए साडिय़ांए सूटए पर्सए वॉल हैंगिंग्सए मांडना एवं अन्य कलात्मक उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। विशेष रूप से ऐसे पर्स भी बिक्री के लिए रखे जाएंगेए जिन्हें फूलों एवं फलों के पल्प से तैयार किया जाता है और जिनमें चमड़े का उपयोग नहीं किया जाता। सावन के उत्सव में झूलों का भी विशेष इंतजाम विधायक भदेल ने कहा कि सावन बिना झूलों के अधूरा है इसलिए महिलाओं के लिए फेस्ट में विभिन्न प्रकार के झूलों की विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि झूलों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है और उनकी जांच भी करवाई गई है। खान.पान के लिए भी होगी विशेष व्यवस्था फेस्ट में खानपान की भी व्यापक व्यवस्था रहेगी। विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। विधायक भदेल ने बताया कि इंदौर के प्रसिद्ध सैंडविच के लिए विशेष वेंडर भी आयोजन में आएंगे। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के व्यंजन और खाद्य सामग्री उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए फेस्ट में खेलने झूलने खरीदारी करने और खान.पान का आनंद लेने की पूरी व्यवस्था की गई है। बच्चों के मनोरंजन के लिए कैमल सफारी और हॉर्स राइडिंग फेस्ट में बच्चों के लिए भी विशेष आकर्षण रहेंगे। बच्चों के लिए कैमल सफारी हॉर्स राइडिंग सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां रखी गई हैं। प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की महिला हस्तियों की रहेगी मौजूदगी फेस्ट में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की महिला हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है। विधायक भदेल ने बताया कि प्रदेश की उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा एवं पूर्व विधायक कालका हरियाणा लतिका शर्मा सहित अनेक विशिष्ट महिला अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को भी आमंत्रित किया गया है और उनकी स्वीकृति की प्रतीक्षा है। मेले के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9829270288 पर विधायक भदेल से ली जा सकती है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 17-08-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
- Previous story विकसित भारत के मुद्दे पर पीएम मोदी ने लाल किले से विपक्ष खासकर राहुल गांधी को मुंहतोड़ जवाब दिया। पहली बार स्वतंत्रता दिवस के समारोह में वन्देमारतम को राष्ट्र गीत के तौर पर गाया। राहुल गांधी सहित कांग्रेस के प्रमुख नेता नहीं आए। ================ 15 अगस्त को देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय समारोह में नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार 13वीं बार दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर तिरंगा फहराया। आजादी के बाद यह पहला अवसर रहा जब राष्ट्रगान जन गण मन से पहले राष्ट्रगीत वंदे मातरम गाया गया। मालूम हो कि वंदे मातरम को अब संवैधानिक दर्जा मिल गया है, इसलिए सरकारी समारोह में वंदे मातरम गीत का गायन अनिवार्य हो गया है। आमतौर पर वंदे मातरम गीत के शुरू के दो पैराग्राफ का ही गायन होता था, लेकिन अब पूरा वंदे मातरम गीत अनिवार्य हो गया है। पूरा वंदे मातरम गीत के गायन में तीन मिनट 10 सेकंड का समय लगता है। कहा जा सकता है कि 80 वां स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय समारोह वेद मातरम गीत के कारण ऐतिहासिक बन गया है। पीएम मोदी ने परंपरा के अनुरूप अपनी सरकार की उपलब्धियां तो बताई ही साथ ही विपक्ष खासकर लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के नकारात्मक प्रचार का मुंह तोड़ जवाब दिया। पीएम मोदी ने कहा कि देश में नक्सलवाद समाप्त हो गया है, लेकिन कुछ लोगों के दिमाग में नक्सलवाद अभी भी भरा हुआ है, इसलिए ऐसे लोग देश को कमजोर करने वाली बातें कहते है। मध्य एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध शुरू हुआ तो ऐसे लोगों ने डराया कि अब देश में गैस, पेट्रोल और डीजल की कमी हो जाएगी, लेकिन देश की जनता ने देखा कि इस यु का भारत में तेल सप्लाई का कोई असर नहीं पड़ा। देशवासियों को मांग के अनुरूप गैस और तेज की सप्लाई होती रही। ऐसे में लोगों ने कोरोना काल में वैक्सीन को लेकर डराया लेकिन भारत ने न केवल अपने देश के लोगों को वैक्सीन उपलब्ध करवाई बल्कि दूसरे देशों के लोगो के भी दी। नक्सलवादी मानसिकता के लोगों को हर बार मार खानी पडती है, लेकिन ऐसे लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आते। मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का जो संक प लिया है, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। मोदी ने कहा कि 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। अपने 12 वर्ष के कार्यकाल के बारे में बताते हुए मोदी ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश के 70 शहरों में पाइप लाइन से 20 लाख घरों में रसोई गैस की सप्लाई होती थी। आज 700 शहरों के पौने दो करोड़ घरों में गैस सप्लाई हो रही है। 2014 से पहले मात्र दो गीगा वाट सोलर एनर्जी होती थी, जो आज 160 गीगा वाट हो रही है। 2014 से पहले रेलवे में विद्युतीकरण मात्र 30 प्रतिशत था। आज 100 प्रतिशत हो गया है। रक्षा उत्पादन चार गुना बढ़ा है। डिजिटल लेनदेन 100 प्रतिशत बढ़ा है। 2014 में देश में 350 विश्वविद्यालय थे, आज 620है। मोदी ने कहा कि कुछ लोग भले ही नकारात्मकता रवैया प्रदर्शित करे, लेकिन आजादी के साथ वर्ष पूरे होने पर भारत विकसित बनकर रहेगा। इसके लिए सप्त धारा यानी सात शक्तियां बनाई गई है। मोदी ने राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे चुनाव के दौरान 33 प्रतिशत उम्मीदवार महिलाओं के बनाए मोदी के भाषण की प्रमुख बातें: यहाँ दिए गए विवरण का एक संक्षिप्त और स्पष्ट रूप (Summary) दिया गया है: 1. नक्सलवाद और ‘दिमागी नक्सल’ की चुनौती उपलब्धि: 2014 के संकल्प के बाद देश में हथियारबंद नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है और प्रभावित क्षेत्रों में विकास पहुँच चुका है। नई चुनौती: जंगलों में हथियारबंद नक्सल तो खत्म हो गए हैं, लेकिन सरकारी कमेटियों और गलियारों में पैठ बनाए ‘दिमागी नक्सल’ अब भी हिंसा, अराजकता और समाज को गलत राह पर ले जाने की ताक में हैं। इन्हें पहचानकर अलग-थलग करना जरूरी है। 2. 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां गरीबी व अर्थव्यवस्था: 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले। भारत ‘फ्रेजाइल फाइव’ से निकलकर एक तेज रफ्तार अर्थव्यवस्था बना। विकास के आंकड़े: डिफेंस (4 गुना), खादी (5 गुना), मोबाइल उत्पादन (33 गुना), डिजिटल ट्रांजैक्शन (100 गुना) और पेटेंट (4 गुना) में भारी बढ़ोतरी हुई। बुनियादी ढांचा: गरीबों के घर, शौचालय और मेट्रो विस्तार में रिकॉर्ड काम हुआ। लक्ष्य: ‘मेक इन इंडिया’ और ‘लोकल फॉर वोकल’ के जरिए 2047 तक ‘आत्मनिर्भर और विकसित भारत’ का निर्माण। 3. टेक्नोलॉजी, ऊर्जा और बुनियादी सुधार सेमीकंडक्टर व ऊर्जा: 3 सेमीकंडक्टर प्लांट शुरू हो चुके हैं और 5-8 नए आने वाले हैं। परमाणु ऊर्जा और क्रिटिकल मिनरल्स में भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। संसाधन विस्तार: समुद्र में ‘नो गो एरिया’ को ‘गो अहेड एरिया’ बनाकर 85,000 करोड़ की समुद्र मंथन योजना शुरू की गई। गैस व सोलर: पाइप गैस 70 शहरों से बढ़कर 700 शहरों तक पहुँची। सोलर एनर्जी 2 GW से बढ़कर 160 GW हुई। रेलवे: 90 वर्षों में सिर्फ 30% रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन हुआ था, जिसे बीते एक दशक में 70% पूरा किया गया। देश की पहली और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू हुई। 4. वैश्विक संकट और किसान कल्याण संकट प्रबंधन: कोरोना और रूस-यूक्रेन व वेस्ट एशिया युद्ध के बावजूद देश में पेट्रोल, डीजल, गैस और उर्वरक (फर्टिलाइजर) की आपूर्ति बाधित नहीं होने दी गई। किसानों को राहत: वैश्विक बाजार में 3,000 रुपये मिलने वाली यूरिया बोरी किसानों को 300 रुपये में और महंगी DAP सब्सिडी दरों पर उपलब्ध कराई जा रही है। 5. ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ और 2047 का विजन कार्यशैली में बदलाव: जो काम पांच दशकों में नहीं हुए, उन्हें अगले 5 वर्षों में पूरा करने के लिए ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ की गति से काम करना होगा। मैन्युफैक्चरिंग व क्वालिटी: ग्लोबल वैल्यू चेन में भरोसा बनाने के लिए ‘जीरो डिफेक्ट’ और उच्च गुणवत्ता (No compromise on quality) का मंत्र अपनाना होगा। युवा व स्टार्टअप: ढाई लाख से अधिक रजिस्टर्ड स्टार्टअप्स के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का कोष रखा गया है। नारी शक्ति: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के तहत संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% प्रतिनिधित्व देने के लिए सभी दलों से सहयोग का आह्वान। कांग्रेस के नेता नहीं आए : दिल्ली में लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम में लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख का न आना स्पष्ट दर्शाता है कि उन्हें देश की आजादी से जुड़े कार्यक्रमों में रुचि नहीं है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 15-08-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
-
18 Aug, 2026
-
18 Aug, 2026
-
18 Aug, 2026
-
18 Aug, 2026
-
18 Aug, 2026
-
18 Aug, 2026
-
Extended Opportunity says:After Generating Millions Online, I've Created A Foolproof Money Making System,...
-
Extended Opportunity says:
-
http://bet-promokod.ru says:
More
Archives
-
18 Aug, 2026
-
18 Aug, 2026
-
18 Aug, 2026
-
18 Aug, 2026
