Author: admin

राजस्थान भाजपा की नई कार्यकारिणी में सोशल इंजीनियरिंग से ज्यादा विधानसभा चुनाव की जीत पर नजर। जिन जिलों में भाजपा मजबूत है, वहां प्रतिनिधित्व नहीं। चुनाव जितवाने की जिम्मेदार नए पदाधिकारियों पर भी। बाबा बालकनाथ, सुखबीर सिंह जौनपुरिया और दिया कुमारी की सांसदी विधानसभा के परिणाम पर निर्भर। नागौर में सीआर चौधरी की भी परीक्षा। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का भरतपुर में डेरा।

राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने जो नई कार्यकारिणी घोषित की है उसमें सोशल इंजीनियरिंग का तो ध्यान रखा ही है, साथ ही चार माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी...

अजमेर में अब सिंधी साहित्य पर शोध हो सकेगा। सिंधी भाषा में लिखी रामायण और महाभारत भी उपलब्ध। हिंदी और अंग्रेजी से भी समृद्ध है सिंधी भाषा। इस भाषा को बोलने वाले ही सिंधी कहलाए।

जब सीमाओं का विभाजन नहीं था तब भारत में सिंधी भाषा बोलने वालों का दबदबा था। मौजूदा समय में पाकिस्तान में बहने वाली सिंधु नदी के किनारे जो आबादी क्षेत्र था उसे ही सिंध...

आखिर मुख्य सचिव उषा शर्मा का ही कार्यकाल क्यों बड़ा? गहलोत सरकार ने तो निरंजन आर्य और डी.बी. गुप्ता का एक्सटेंशन भी केंद्र की मोदी सरकार से मांगा था। सी.पी. जोशी के जरिए ओम बिरला की भूमिका की चर्चा। उषा शर्मा के पति बी.एन. शर्मा को भी उपकृत कर रखा है गहलोत सरकार ने।

राजस्थान के मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा 30 जून को सेवानिवृत्त होती है इससे पहले ही केंद्र की मोदी सरकार ने उषा शर्मा का कार्यकाल 6 माह के लिए बढ़ा दिया यानी उषा शर्मा...

तीन बार कोरोना संक्रमण एक बार एंजियोप्लास्टी अब दोनों पैर के अंगूठे में गंभीर चोट के बाद भी राजस्थान के 72 वर्षीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकारी काम करते रहेंगे। आखिर सालासर का चिंतन शिविर भी रद्द हो ही गया कांग्रेस हाईकमान की चुनावी कवायद भी रुकी। सचिन पायलट ने सीएम गहलोत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 29 जून को जयपुर स्थित अपने सरकारी आवास में चलते-फिरते गिर गए जिसकी वजह से उनके दोनों पैर के अंगूठे जख्मी हो गए। चोट की गंभीरता को देखते हुए...

भ्रष्टाचारियों की सूची में पीएम मोदी ने नाम नहीं गिनाया तो अगले ही दिन केजरीवाल की पार्टी ने यूसीसी का समर्थन कर दिया। केजरीवाल विपक्ष की एकता तोड़ने वाले नेता हैं- अजय माकन।

27 जून को भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के नेताओं के भ्रष्टाचार गिनाएं। भ्रष्टाचारियों के परिवारों की सूची में पीएम मोदी ने मुलायम सिंह यादव, लालू...

छत्तीसगढ़ जैसी कवायद राजस्थान में नहीं चाहते अशोक गहलोत। गहलोत के सालासर चिंतन शिविर से खुश नहीं है आला कमान। डोटासरा और रंधावा का दो दिवसीय दिल्ली दौरा निरर्थक। गहलोत दे सकते हैं तीखी प्रतिक्रिया।

राजस्थान और छत्तीसगढ़ दोनों ही बड़े राज्यों में चार माह बाद विधानसभा के चुनाव होने हैं।  अभी दोनों ही राज्यों में कांग्रेस की सरकारें हैं। इसीलिए कांग्रेस आला मकान खास कर राहुल गांधी दोनों...

कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम अख्तर के बाद अब कांग्रेस की मेयर मुनेश गुर्जर के खिलाफ आपराधिक मुकदमा। यह कांग्रेस नेताओं की आपसी लड़ाई का नतीजा है। अधिकारियों के कंधों पर है बंदूक। तो क्या अब सौम्या गुर्जर की तरह मुनेश को भी हटाया जाएगा?

जयपुर हैरिटेज नगर निगम की कांग्रेसी मेयर मुनेश गुर्जर के खिलाफ निगम के ही अतिरिक्त आयुक्त राजेंद्र वर्मा ने जयपुर के माणक चौक थाने  में आईपीसी की धारा 332, 352, 342 और 506 में मुकदमा दर्ज...

तो अजमेर जिले में कांग्रेस की जीत नहीं होगी। आरटीडीसी के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ के संकल्प तोडऩे से ऐसा ही प्रतीत होता है। अजमेर के संतोष प्रजापति का परिवार वर्ष भर वर्षा जल ही पीता है। इसके लिए घर में 20 हजार लीटर वाला टेंक बना रखा है।

राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ पिछले दो वर्ष से अजमेर की राजनीति में जबर्दस्त रूप से सक्रिय हैं। राठौड़ ने बयानबाजी में केकड़ी के विधायक और पूर्व मंत्री रघु शर्मा...

प्रधानमंत्री मोदी ने देश की दिशा तय कर दी। अब जनता को फैसला करना है।

भाजपा कार्यकर्ताओं के एक संवाद में 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की दिशा तय कर दी है। अब जनता को फैसला लेना है। यदि 2024 में होने वाले लोकसभा के चुनाव...

राजस्थान कांग्रेस की बैठक क्यों डर रहे हैं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली गए ही नहीं। जबकि छत्तीसगढ़ वाली बैठक में सीएम भूपेश बघेल शामिल हुए।

28 जून को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस की जो बैठक हुई उसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश...