Author: Sp mittal

कोरोना की तीसरी लहर रोकने के लिए बूस्टर डोज लगाया जाए। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने की प्रधानमंत्री से मांग। आखिर सीएम गहलोत ने सभी विभागों पर भ्रष्टाचार की बात स्वीकारी। तबादलों में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री डोटासरा को क्लीनचिट। अनुपम शर्मा कांग्रेस आईटी विभाग के प्रदेश समन्वयक बने।

19 नवंबर को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वीकार किया है कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका बनी हुई है। गहलोत ने कहा कि यूरोप के देशों में कोरोना की तीसरी...

ओम बिरला जी! संसद के सदनों को शांतिपूर्ण तरीके से चलाने के लिए पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन से कुछ नहीं होगा, इसके लिए राहुल गांधी, ममता बनर्जी जैसे नेताओं को समझाने की जरूरत है। विधानसभाओं के लिए राजस्थान के अध्यक्ष सीपी जोशी से सीख ली जाए। जोशी को नियमों का उपयोग डंडे के बल पर करना आता है।

लोकसभा, राज्यसभा और राज्यों की विधानसभाओं के अध्यक्ष, सभापति और उपाध्यक्षों को लेकर शिमला (हिमाचल) में हुआ पीठासीन अधिकारियों के तीन दिवसीय सम्मेलन का समापन 18 नवंबर को हो गया। सरकारी खर्चे पर देशभर...

गोविंद सिंह डोटासरा को साथ रखकर अशोक गहलोत प्रदर्शित कर रहे हैं कि राजस्थान में सत्ता और संगठन एकजुट हैं। सचिन पायलट बार बार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सरकार और संगठन में सम्मान देने की बात कर रहे हैं। किसानों का राष्ट्रीयकृत बैंकों का लोन माफ नहीं होने के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार-डोटासरा।

18 नवंबर को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने धौलपुर, करौली, दौसा आदि जिलों का दौरा कर प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के शिविरों का जायजा लिया। 18 नवंबर को लगातार तीसरा...

अजमेर की सोनम किन्नर उत्तर प्रदेश में किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष बनीं। राज्यमंत्री का दर्जा मिला। सोनम अजमेर में कांग्रेस की मनोनीत पार्षद रह चुकी हैं। यूपी में पांच लाख और देश में एक करोड़ किन्नर होने का दावा। डॉ. दीपक भाकर केंद्र सरकार में निदेशक बने।

अजमेर नगर निगम में कांग्रेस की मनोनीत पार्षद रहीं सोनम किन्नर अब उत्तर प्रदेश में नवगठित किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष नियुक्त की गई हैं। सोनम को अब राज्यमंत्री का दर्जा मिलेगा अजमेर जिले...

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अजमेर में भी प्रशासन शहरों-गांवों के संग के शिविरों का जायजा लेना चाहिए। कलेक्टर के आदेश के बावजूद भी एडीए और नगर निगम के अधिकारी पट्टे जारी नहीं कर रहे। शुल्क भी अलग अलग। भूमि के खसरे की सही जानकारी नहीं होने से सफल नहीं हो रहे शिविर।

इसमें कोई दो राय नहीं कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चाहते हैं कि प्रशासन शहरों-गांवों के संग अभियान में अधिक से अधिक लोगों को राहत मिले। भूखंड के नियमन में आने वाली बाधाओं को भी...

राजस्थान में संपूर्ण शराबबंदी और सशक्त लोकायुक्त की मांग को लेकर जयपुर में 15 नवंबर से आमरण अनशन पर बैठी है पूनम छाबड़ा। आमरण अनशन के दौरान ही भाजपा शासन में ससुर गुरुशरण छाबड़ा की मौत हो चुकी है।

यूं तो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गांधीवादी माना जाता है,लेकिन गहलोत के शासन काल में ही सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती पूनम अंकुर छाबड़ा 15 नवंबर से जयपुर के शहीद स्मारक पर आमरण अनशन...

सवाल यह है कि क्या अशोक गहलोत गृह मंत्री का पद छोड़ेंगे? 1988 में शिवचरण माथुर पर दबाव बना कर अशोक गहलोत ने गृहमंत्री का पद लिया था। किशनगढ़ के निर्दलीय विधायक सुरेश टाक को बनाया जा सकता है संसदीय सचिव। मंत्रिमंडल का विस्तार अब चर्चा का विषय नहीं है-सचिन पायलट।

राजस्थान में अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल में फेरबदल इसी माह हो जाएगा। हरीश चौधरी और रघु शर्मा को क्रमश: पंजाब और गुजरात का प्रभारी बना दिए जाने के कारण इन दोनों मंत्रियों की छुट्टी...

गहलोत साहब! चिकित्सा, परिवहन, खान, नगरीय विकास, राजस्व, पुलिस आदि विभागों की ईमानदारी का टेस्ट मत करना। वाकई आपको समर्थन देने वाले लोग ब्याज सहित वसूल रहे हैं। महिला थानेदार ही 10-10 लाख रुपए की रिश्वत ले रही है।

सरकार के तीन साल पूरे होने के अवसर पर 16 नवंबर को जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिक्षा विभाग की ईमानदार का टेस्ट लिया तो शिक्षा विभाग में फैले भ्रष्टाचार की पोल खुल गई।...

बिजली चोरी का दंड बार बार राजस्थान के उपभोक्ताओं को उठाना पड़ता है। आखिर विद्युत निगम बिजली चोरों को क्यों नहीं पकड़ता? क्या राजनीतिक संरक्षण में हो रही है बिजली चोरी।

राजस्थान में पहले ही देश में सबसे ज्यादा बिजली महंगी है। सरकार ने अब विद्युत निगमों के घाटे की भरपाई के लिए 33 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल सरचार्ज लगाने की अनुमति दे दी है।...

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूछा- क्या तबादलों के लिए पैसे देने पड़ते हैं? तो सभी शिक्षकों ने हाथ उठाकर कहा-हां, देने पड़ते हैं? शिक्षक संघों की गिरदावरी हो जाए तो राजस्थान में 2023 में फिर से कांग्रेस की सरकार बन जाएगी। गोविंद सिंह डोटासरा ने शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री के तौर पर विदाई वाला भाषण दिया। जिन अमित शाह ने मेरी सरकारी गिराने का प्रयास किया, उन से भी बात करता हूं-सीएम गहलोत।

16 नवंबर को जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा विभाग में फैले भ्रष्टाचार की पोल खुल गई। इस समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।...