तो क्या भारत में हरे रंग पर चांद सितारे वाला झंडा बैन हो जाएगा?

तो क्या भारत में हरे रंग पर चांद सितारे वाला झंडा बैन हो जाएगा?
सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र को दिया नोटिस।

=============


16 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने यूपी शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी की याचिका पर केन्द्र सरकार को नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब दो सप्ताह में देने के लिए कहा गया है। याचिका में रिजवी ने हरे रंग पर चांद सितारे वाले झंडे पर बैन लगाने की मांग की है। रिजवी ने कहा कि यह झंडा पाकिस्तान के राष्ट्रीय झंडे जैसा लगता है, इसलिए भारत में इसे बैन किया जाए। कुछ लोग इस झंडे को धार्मिक चिन्ह मानते हैं, इसलिए कई बार साम्प्रदायिक तनाव भी हो जाता है, जबकि हरे रंग पर चांद सितारे वाले झंडे का इस्लाम से कोई सरोकार नहीं है। पैगम्बर मोहम्मद साहब ने तो कले रंग के झंडे के बारे में बताया था। केन्द्र सरकार को नोटिस जारी होने के बाद रिजवी ने कहा कि वे इस मामले में कोई राजनीतिक नहीं कर रहे है। उनका मकसद तो देश के माहौल को ठीक करना है। आजादी के समय हरे रंग पर चांद सितारे का झंडा मुस्लिम लीग का था। पाकिस्तान में आज भी मुस्लिम लीग इसी झंडे का इस्तेमाल करती है। बाद में हरे रंग के साथ सफेद पट्टी लगाकर पाकिस्तान ने इसे अपना राष्ट्रीय ध्वज घोषित कर दिया। रिजवी ने उम्मीद जताई कि केन्द्र सरकार देश के आम लोगों की भावनाओं के अनुरूप जवाब देगी और सुप्रीम कोर्ट ऐसे झंडे पर बैन लगाएगा।

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...