जीवन में सफलता का सूत्र है महाभारत।

जीवन में सफलता का सूत्र है महाभारत। राष्ट्र संत गोविंद देव गिरी के 19 अगस्त को पुष्कर में होंगे प्रवचन।
=====
कुछ लोगों की धारणा है कि माहभारत ग्रंथ को घर में रखने से क्लेश होता है। इस धारणा के चलते ही अनेक सनातन धर्मी अपने घर में महाभारत को नहीं रखते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि जिस घर में महाभारत जैसा ज्ञानवर्धक ग्रंथ रखा होता है उस घर में बीमारी क्लेश अशांति आदि प्रवेश कर ही नहीं सकते। असल में महाभारत तो सफलता का सूत्र है। महाभारत से ही गीता का ज्ञान निकला है। जीवन प्रबंधन में महाभारत की महत्वपूर्ण भूमिका है। बाल्यकाल से लेकर वृद्धावस्था तक महाभारत कुछ न कुछ सिखाता है। महाभारत के इस बारे में ही राष्ट्र संत स्वामी गोविंद देव गिरी 19 अगस्त को शाम 4ः30 बजे प्रवचन देंगे। ये प्रवचन पुष्कर स्थित ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ विद्यालय के परिसर में होंगे। स्वामी जी के कार्यक्रम के बारे में और अधिकार जानकारी अजमेर के चार्टेट अकाउंटेंट अजीत अग्रवाल से मोबाइल नम्बर 9314390010 पर ली जा सकती है। अग्रवाल ने बताया कि स्वामी जी के दिशा निर्देशन में ही पुष्कर के वेद विद्यालय में बच्चों को वेद की शिक्षा दी जा रही है। इस आवासीय विद्यालय में अध्ययन करने के बाद युवा संस्कृत का विद्वान बन जाता है। ऐसे वेद पाठी युवाओं की मांग देश के महानगरों और विदेशों में लगातार बढ़ रही है। इससे हमारी सनातन संस्कृति भी सुरक्षित और मजबूत हो रही है। स्वामी गोविंद गिरी के दिशा निर्देशन में ही देश के कई स्थानों पर वेद विद्यालय चल रहे हैं।
एस.पी.मित्तल) (18-08-18)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
अपने वाट्सएप ग्रुप को 7976585247 नम्बर से जोड़े
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...