पीएम मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के साथ-साथ श्रीमती इंदिरा गांधी को भी याद किया।

पीएम मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के साथ-साथ श्रीमती इंदिरा गांधी को भी याद किया। मन की बात में राजस्थान के विश्नोई समाज की प्रशंसा।
======= 
28 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोादी ने 49वीं बार अपने मन की बात रेडियो पर की। मोदी ने लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज देश का यह सौभाग्य है कि पटेल की प्रतिमा 31 अक्टूबर को उनकी जयंती पर गुजरात के नर्मदा बांध पर लगाई जा रही है। यह प्रतिमा दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा होगी। मोदी ने कहा कि देश के विभाजन के समय छोटी-छोटी रियासतों और राज्यों को एकजुट करने में सरदार पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। मोदी ने मन की बात में कहा कि जहां हम सरदार पटेल की जयंती माना रहे हैं, वहीं 31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि को भी आदर के साथ मनाएंगे। मोदी ने देश वासियों को धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, छठ आदि त्यौंहारों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाने में मरु भूमि के विश्नोई समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस समाज के लोगों ने अपने प्राणों का बलिदान कर पेड़ों को बचाया है। पर्यावरण को बचाने के लिए हमें विश्नोई समाज से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर मोदी ने सेना के जवानों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पटेल के निर्णय से ही आजादी के बाद कश्मीर से घुसपैठियों को खदेड़ा गया। इतना ही नहीं आजादी से छह माह पहले टाइम मैग्जीन ने पटेल की भूमिका की प्रशंसा की। महात्मा गांधी ने भी राज्यों की समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी पटेल को ही दी थी। पटेल के योगदान को देखते हुए ही स्टैचू आफ यूनिटी प्रतिमा लगाई गई है।
एस.पी.मित्तल) (28-10-18)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
============
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...